हलवासिया विद्या विहार में मनाया वर्ल्ड हेल्थ डे

भिवानी, (ब्यूरो): हलवासिया विद्या विहार में वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर प्राथमिक विभाग में डॉक्टर्स द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में शहर के जाने-माने विशेषज्ञों (डॉक्टर्स) की टीम ने विद्यालय में शिरकत की। विद्यालय प्रशासक शमशेर सिंह अहलावत, प्राचार्य विमलेश व वीणा पाणि मेहता ने पौधे भेंट कर सभी डॉक्टर्स का स्वागत किया। जिसमें डॉक्टर एन.के. गर्ग, डॉक्टर राज मेहता और डॉक्टर आयुष अग्रवाल पधारे। वरिष्ठ विभाग में आचार्या मनीषा ने नई कक्षा में आने पर सभी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक भाषण दिया जिसमें उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना इंचार्ज कविता तंवर ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। हमें भोजन का सेवन सही समय पर और सही मात्रा में करना चाहिए। डॉक्टर्स ने विद्यार्थियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में बताया। डॉक्टर्स ने अलग-अलग कक्षाओं के विभिन्न छात्र-छात्राओं का निरीक्षण किया और उनके स्वास्थ्य में जो कमियां दिखाई दी, उनको लिखवाया गया। बच्चों को कहा गया कि इन कमियों के बारे में घर जाकर अपने माता-पिता को बताएं और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएंं। डॉक्टर एन.के. गर्ग ने बताया कि बच्चों में कैल्शियम की कमी होती है और इस कमी को दूर करने के लिए वे दूध का सहारा लेते हैं लेकिन दूध के अलावा भी वह बहुत- सी चीजों का सेवन कर अपने शरीर में कैल्शियम की पूर्ति को पूर्ति कर सकते हैं जैसे– मूंग, मोठ, लस्सी , दही आदि। जिन बच्चों का वजन आयु से कम होता है वे बच्चे दूध,केला, घी,अनाज की चीजों का सेवन भी कर सकते हैं जैसे हलवा आदि। उन्होंने आगे बताया कि जिन बच्चों में खून की कमी होती है वे हरी सब्जियों के साथ-साथ चोलाई,बथुवा, चुकंदर ,टमाटर आदि का सेवन कर सकते हैं ।उन्होंने बताया कि जंक फूड से हमें दूर रहना चाहिए। डॉक्टर आयुष अग्रवाल ने बच्चों को हाथ साफ रखने के तरीके बताएं और साथ ही साथ हाथों को किस प्रकार धोना चाहिए वह तरीका भी समझाया गया । डॉ. राज मेहता ने बच्चों का स्वास्थ्य निरीक्षण करने के बाद बताया कि बच्चों के लिए प्रतिदिन खेलने का प्रावधान होना चाहिए। प्राचार्य विमलेश आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें प्रतिदिन 15 – 30 मिनट व्यायाम अवश्य करना चाहिए। उन्होंने डॉक्टर्स का विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख अलेक्जेंडर दास, अमरेंद्र कुमार ,सुवीरा गर्ग व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।