दिल्ली

उपराष्ट्रपति ने ओडिशा दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है।

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि धनखड़ ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों कीे सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है।

धनखड़ ने कहा कि प्राचीन मंदिरों की शानदार भव्यता से लेकर आधुनिक युग के अत्याधुनिक नवाचारों तक, ओडिशा की संस्कृति, विरासत और प्रगति की समृद्ध छवि सभी को मंत्रमुग्ध करती रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘ ओडिशा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। जनता और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

 

Related Articles

Back to top button