पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 13 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 अप्रैल 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 21:11 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* बालव – 19:11 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* हर्शण – 21:37 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:45
*🌙चन्द्रोदय-* 21:11
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 07:39 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 17:09 से 18:45
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा पूर्णरात्रि , वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ , वैशाख मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा , मास भर चन्दन से विष्णु पूजा , मास पर्यन्त पनिसरा / प्याऊ चलाना चाहिये (अशक्ति में धर्म घटादि / मटकादि दान) , सूर्य अश्विनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति 27:21 पर , वैशाख संक्रान्ति (पुण्यकाल अगले दिन सुबह 09:45 तक) , शुक्र मार्गी 06:34 पर , मीन मल मास पूर्ण , षोडषकारण व्रत पूर्ण (जैन) , वैशाखी पर्व (वैशाखी सिखों के नए साल का पहला दिन , पंजाब सहित उत्तर भारत , उड़ीसा आदि) , खालसा पंथ स्थापना / साजना दिवस , श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (नाथद्वारा, कैलाशपुरी , उदयपुर) , श्री महालक्ष्मी रथोत्सव (कोल्हापुर) , मेला रिवालसर (मण्डी , हि.प्र.) , विषु (केरल , मलयालम नव वर्ष के रूप में , पंचांगभेद से कल भी) , जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस (1919 , 106वीं वर्षगांठ) , श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस (सिख) , सियाचिन दिवस (41वां) , राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस , खजूर रविवार 2025 (Palm Sunday , ईसाई) व International FND (Functional Neurological Disorder) Awareness Day._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा 08:27 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , प्रतिपदा तिथि की वृद्धि।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*भृत्यातिथिषु यो भुंक्ते*
*भुक्तवत्सु नरः सदा ।*
*अमृतं केवलं भुंक्ते*
*इति विद्धि युधिष्ठिर ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् 👉*
_हे युधिष्ठिर ! जो सदा भृत्यों (सेवक) और अतिथियों के भोजन कर लेनेके बाद ही स्वयं भोजन करता है, उसे केवल अमृत भोजन करनेवाला (अमृताशी) समझना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 अप्रैल 2025 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की थकान रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
1735 – सम्राट सकुरामाची जापान के सिंहासन पर बैठाया गया।
1742 – डबलिन में न्यू म्यूजिक हॉल में पहली बार जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के वाद्यवृंद “मसीहा” का प्रदर्शन किया।
1759 – फ्रांसीसी बर्गन की लड़ाई में यूरोपीय सहयोगियों को हराया
1772 – वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
1796 – इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
1842 – पहला एंग्लो-अफगान युद्ध: जेलालाबाद में पहला ब्रिटिश-अफगान युद्ध लड़ा गया जिसमे ब्रिटिश सेना विजयी हुई।
1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
1870 – न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
1919 – जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में लगभग चार सौ लोग मारे गए।
1919 – पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन।
1919 – बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।
1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1941 – तत्कालीन सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
1944 – तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
1960 – अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह ‘ट्रांजिट 1 बी’ का प्रक्षेपण किया।
1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के ईंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
1975 – एक दक्षिणपंथी गुट ‘फ़लेन्जिस्ट’ के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।
1975 – लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया।
1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
1980 – अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1984 – कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जे के लिए सशस्त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया तथा भारत ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान पर तिरंगा फहराया।
1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न हुआ।
1994 – विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा ‘चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट’ संगठन का गठन।
1997 – अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
2001 – विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
2002 – शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
2003 – एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
2004 – एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
2005 – विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।
2007 – भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।
2008 – उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया।
2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।
2008 – चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।
2010 – दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
2010 – गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है।
2010 – भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए ‘हिन्दी शब्द संसाधन’ के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से 8 लोगों की मौत।
2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
2019 – राष्ट्र ने जलियांवाला बाग नरसंहार के एक सौ वर्ष पूरे होने पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने गहरा खेद जताया।
2019 – पाकिस्तान में सीनेट की एक समिति ने आतंकवादियों और प्रतिबंधित गिरोहों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी।
2019 – समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत और आसियान के बीच सहमति।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता हुई।
2020 – अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ने संयुक्त रूप से कोलैबकैड की शुरूआत की।
2020 – लॉकडाउन 2 की घोषणा से पहले दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो चैनल, सिर्फ पुराने सीरियल होंगे प्रसारित , ऐसा कहा।
2021 – श्री सुशील चन्द्रा ने 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला
2021 – सीसीआई ने अडाणी पोर्ट और विशेष आर्थिक क्षेत्र लिमिटेड को गंगावरम पोर्ट लिमिटेड की 89.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग के 6वें संस्करण का उद्घाटन किया।
2022 – रूस के रक्षा मंत्रालय अनुसार यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड के 162 अधिकारियों सहित एक हजार 26 सैनिकों ने मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया।
2022 – 14वीं भारतीय नौसेना – रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (दौरे में) नौसेना से नौसेना स्टाफ वार्ता, 11-13 अप्रैल समपन्न हुई।
2023 – नॉर्थ कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की, जो कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच जाकर गिरी।
2023 – पूर्वोत्तर भारत रैली उमरोई सैन्य स्टेशन पर संपन्न हुई।
2023 – फ्लैगशिप “खादी भवन” कनॉट प्लेस ने 69वां स्थापना दिवस मनाया।
2023 – दो दिवसीय दूसरा महिला-20 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन राजस्थान के जयपुर में शुरू हुआ।
2024 – डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
2024 – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक मानसिक रूप से बीमार हमलावर ने चाकू से हमला कर छह लोगों की हत्या की , कई घायल हुए।
2024 – ईरान ने दमिश्क में अपने दूतावास पर बमबारी के जवाब में इजरायल पर 300 ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया – लगभग सभी को मार गिराया।
*13 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1813 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
1881 – हैरी ग्राहम हैग – भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।
1885 – सिंध के महान कर्मयोगी बलिदानी संत कंवरराम साहब का जन्म हुआ।
1890 – भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।
1895 – वसंत रामजी खनोलकर को वी आर खानोलकर के नाम से जाना जाता था जो एक भारतीय रोगविज्ञानी थे।
1898 – चन्दूलाल शाह – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।
1922 – तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुआ।
1925 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
1940 – नजमा हेपतुल्ला – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।
1956 – सुनील अरोड़ा – भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त।
1975 – ऋतु करीधल – भारत की महिला वैज्ञानिक।
*13 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1963 – बाबू गुलाबराय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1973 – बलराज साहनी – फ़िल्म अभिनेता।
1982 – बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल एक भारतीय राजनेता ( संसद के सदस्य रहे ) व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के निर्माता / अध्यक्ष रहे।
2020 – भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई का निधन।
2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन का निधन।
2021 – झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य और भाजपा नेता साइमन मरांडी का हृदय गति रूकने से निधन हुआ।
2021 – एशियाई खेल 1958 के रजत पदक विजेता सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश फ़ैशन डिज़ाइनर मैरी क्वांट (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ ऑस्टिन जॉन मर्फी जूनियर (96) का निधन हुआ।
*13 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 वैशाखी पर्व (वैशाखी सिखों के नए साल का पहला दिन , पंजाब सहित उत्तर भारत , उड़ीसा आदि)।
🔅 खालसा पंथ स्थापना / साजना दिवस।
🔅 श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (नाथद्वारा, कैलाशपुरी , उदयपुर)।
🔅 श्री महालक्ष्मी रथोत्सव (कोल्हापुर)।
🔅 मेला रिवालसर (मण्डी , हि.प्र.)।
🔅 विषु (केरल , मलयालम नव वर्ष के रूप में , पंचांगभेद से कल भी)।
🔅 जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस (1919 , 106वीं वर्षगांठ)।
🔅 श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस (सिख)।
🔅 सियाचिन दिवस (41वां)।
🔅 राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस।
🔅 खजूर रविवार 2025 (Palm Sunday , ईसाई)।
🔅 International FND (Functional Neurological Disorder) Awareness Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*