राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 06 जून 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 06 जून 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 जून 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 28:50 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 06:34 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* वणिज – 15:33 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात – 10:12 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 15:01
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 20:07 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:19
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी 28:50 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , निर्जला / भीमसेनी एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , चीनी सुवर्ण सहित दान , काशी के दशाश्वमेध घाट से श्री विश्वनाथ मंदिर तक कलश यात्रा – दर्शन एंव पूजन , रूक्मिणी विवाह (उड़ीसा) , मंगल मघा नक्षत्र सिंह राशि में 26:12 पर , बुध मिथुन राशि में 09:28 पर ,  सर्वदोषनाशक रवियोग / कुमारयोग 06:34 तक , तक , विघ्नकारक भद्रा 15:33 से 28:49 तक , व्यतीपात पुण्यम् , हज यात्रा (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, श्री गायत्री जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी / निर्जला एकादशी) , आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक  दिवस (1674 , तारीखानुसार) , श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस , श्री सुनीलदत्त जयन्ती , श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती , श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस , श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस , विश्व कीट दिवस (विश्व कीट जागरूकता दिवस) , रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र) व घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वादशी पूर्णरात्रि , निर्जला / भीमसेनी एकादशी व्रत (वैष्णव यानी साधु – संन्यासी आदि के लिए) , चम्पक द्वादशी , ईद – उल – जुहा (बकरीद)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मूत्रं नोत्तिष्ठता कार्यं*
*न  भस्मनि  न  गोव्रजे ।*
*आर्द्रपादस्तु भुंजीत*
*नार्द्रपादस्तु संविशेत्॥ ६१॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_खड़ा होकर पेशाब न करें। राख में और गोशाला में भी मूत्र त्याग न करें, भीगे पैर भोजन तो करे़ं, परंतु शयन न करें ॥ ६१॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*6 जून 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। संतान को समय अवश्य दें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे व एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें । आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए । कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
1727 – पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।
1744 – फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
1752 – भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।
1761 –  शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा जा सकता था। मिखाइल लोमोनोसोव को वीनस का माहौल पता चला।
1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।
1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न।
1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ।
1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।
1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु।
1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।
1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
1995 – पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997 – बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
1999 – भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
2001 – शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
2002 – इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008 – कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
2010 – 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को (6-4, 6-2, 6-4 से) हराया।
2019 – आरबीआई ने कर्ज (अल्पावधि उधारी दर / रेपो रेट ) 0.25 सस्ता किया।
2020 – दो आतंकी हमलों में 14 अफगान सैनिकों की मौत , कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर हुए।
2021 – HSBC ने दिग्गज बैंकर हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया।
2022 – ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पार्टीगेट मामले में अविश्वास प्रस्ताव 63 वोटों से जीते।
2022 – भारतीय सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 मिसाइल का  ओडिशा के चांदीपुर में स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर सफल परीक्षण किया।
2022 – मंगोलिया में भारत सहित 16 देशों की सैन्य टुकड़ियों के बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास – एक्‍स खान क्वेस्ट-2022 की शुरूआत हुई।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता वाली स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक का समापन हुआ।
2023 – भारतीय नौसेना ने पानी के अन्‍दर लक्ष्‍य को भेदने के लिए स्‍वदेश में निर्मित भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2024 – चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा।

*6 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1699 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
1829 – ह्यूम, ए. ओ. – एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।
1879 – उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय – भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1881 – गिरिधर शर्मा नवरत्न – हिंदी भाषा के साहित्यकार थे।
1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर।
1891 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
1901 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1902 – एनी मसकैरिनी – संविधान सभा की सदस्य थीं।
1919 – राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार।
1924 – सोमप्पा रायप्पा बोम्मई –  कर्नाटक के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे।
1929 – अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था।
1936 – डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।
1939 – गुरबचन सिंह रंधावा – भारत के प्रसिद्ध एथलीट।
1945 – टी. सेनका आव – भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं।
1946 – रघुवंश प्रसाद सिंह – बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
1955 – वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1957 – पशुपति कुमार पारस – भारतीय राजनीतिक दल ‘लोक जनशक्ति पार्टी’ के राजनीतिज्ञ ।
1968 – अरविंद केजरीवाल – दिल्ली के सातवें / वर्तमान मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

*6 जून को हुए निधन👉*

1957 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।
1967 – कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह – सामाजिक कार्यकर्त्ता।
1982 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1982 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर – पुदुचेरी के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1986 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
2020 – पूर्व फुटबॉलर ई. हमसाकोया का मल्लापुरम के अस्पताल में कोविड-19 वायरस से निधन हो गया।
2021 – मशहूर गायक सईद साबरी (85) का जयपुर में हार्टअटैक से निधन हो गया।
2022 – डोमिनिक गणराज्य के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ऑरलैंडो जॉर्ज मैरा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2023 – वरिष्ठ गुजराती पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक विद्युत ठाकर (93) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी चित्रकार फ्रांकोइस गैमे गिलोट (101) का निधन हुआ।
2024 – जापानी वास्तुक फ़ुमिहिको माकी (95) का निधन हुआ।

*6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री गायत्री जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी / निर्जला एकादशी)।
🔅 आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🔅 छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक  दिवस (1674 , तारीखानुसार)।
🔅 श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस।
🔅 श्री सुनीलदत्त जयन्ती।
🔅 श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती।
🔅 श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस।
🔅 श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस।
🔅 विश्व कीट दिवस (विश्व कीट जागरूकता दिवस)।
🔅 रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
🔅 घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button