राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 07 अगस्त 2024

इतिहास की 07 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*आप सभी को परिवार सहित हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाऍं💐💐*

*इतिहास की 07 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 अगस्त 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-*  श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 22:08 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी 20:31 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* तैतिल – 08:58 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ – 11:40 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 05:46
*🌄सूर्यास्त-* 19:07
*🌙चन्द्रोदय-* 08:07
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 27:15 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:26 से 14:06
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 श्रावण सुदी तृतीया 22:08 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , हरियाली श्रावण तीज , हरि तृतीया , शृंगार / सिंधारा (देशाचार से) , लघु तृतीया व्रत , सुकृत तृतीया , मधुश्रवा तृतीया व्रत ( मैथिल गुर्जर प्रदेश में प्रसिद्ध ) , बुध पूजन , स्वर्ण गौरी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:31 से , राजयोग , हिजरी सफर 2 माह शुरु (मुस्लिम) , श्री ठकुराइन जयन्ती (पश्चिम में) , श्री  नारायण महाराज आंबेटाकली पुण्यतिथि (खामगांव) , मेला गौरी – तीज जयपुर (राज.) , मेला सिंधारा तीज (पंजाब) , श्री रवींद्र नाथ टैगोर जी स्मृति दिवस , श्री मुत्तुवेल करुणानिधि स्मृति दिवस , बालोतरा जिला स्थापना दिवस (राज.) , राष्ट्रीय हथकरघा दिवस , राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस {National Javelin Day , ( एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया AFI) तीसरा दिवस } व विश्व स्तनपान सप्ताह समापन (01 से 07 अगस्त)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉श्रावण सुदी चतुर्थी 24:38 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , वरद् चतुर्थी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यः पठति लिखति पश्यति*
*परिपृच्छति पंडितान् उपाश्रयति ।*
*तस्य दिवाकरकिरणैः*
*नलिनीदलमिव विस्तारिता बुद्धिः॥*
*भावार्थ👉*
_जो पढ़ता है, लिखता है, देखता है, प्रश्न पूछता है, बुद्धिमानों का आश्रय लेता है, उसकी बुद्धि उसी प्रकार बढ़ती है जैसे कि सूर्य किरणों से कमल की पंखुड़ियाँ ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 अगस्त 2024 , बुधवार*

   *🌳हरियाली तीज🌳*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप थौड़े व्यस्त रहेंगे परन्तु संतान के लिए समय अवश्य निकाल पाएंगे। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा व मान सम्मान बढ़ेगा । जल्दी ही सुखद समाचार संभव है। स्वास्थ्य का सुधार सम्भव है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर आदि में हल्की चोट लगने से बचें। समाज में नाम होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं।  बीमारी में आराम कम मिलेगा लेकिन चिंताजनक नहीं होगा। अच्छे डॉ से सम्पर्क कर सकते हैं या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें सकते हैं । नए भवन में जाने के योग हैं। आज धन लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरा आपके साथ रहेगा । आध्यात्मिक विषयो में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार में सहयोग करें लाभ  होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी / मित्रता के चलते किसी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा । स्वास्थ्य बेहतर होगा।धर्म कर्म में ध्यान लगेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। आराम के लिए समय निकालें व नींद पूरी लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री या कार्यक्षेत्र में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा । मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म में रूचि बढेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। कहीं से अटका धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है। यश कीर्ति मान बढेगा। आज दोस्तों से विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र-परिचितों से संपर्क होगा। परिणाम की चिंता न करें, सिर्फ कर्म करने पर ध्यान देवें। आराम करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

322 ईसा पूर्व – सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई।
1606 – शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1668 – प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की।
1753 – ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
1880 – उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।
1914 – रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
1944 – 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
1946 – ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी।
1947 – बृहन मुंबई नगर निगम ने बॉम्बे बिजली वितरण और परिवहन कंपनी बेस्ट का अधिग्रहण किया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1959 – एक्सप्लोरर 6 ने पहली बार अंतरिक्ष से धरती की ली गई तस्वीर प्रसारित की।
1960 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
1970 – पहले कंप्यूटर चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1982 – अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच बैरुत में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
1994 – इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
1996 – अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
1999 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
2000 – रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
2003 – बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
2005 – इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
2019 – यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पतले सोने का निर्माण किया है, जिसका माप 2 परमाणु की मोटाई के बराबर है और एक नाख़ून से लाख गुना पतला है।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा की ।
2019 – पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों में कटौती कर भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजा।
2020 – मॉरीशस के द्वीप को जापानी स्वामित्व वाले जहाज के तेल रिसाव के कारण पर्यावरणीय आपातकाल घोषित किया गया।
2020 – एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ( एक्जिम बैंक ) ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए $ 250 मिलियन एलओसी को मोजाम्बिक को प्रदान की।
2020 – देश की पहली किसान विशेष पार्सल रेलगाड़ी को महाराष्‍ट्र के देवलाली रेलवे स्‍टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
2020 – अमेरिका ने हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम, पूर्व पुलिस प्रमुख और आठ अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए।
2021 – बिजली गिरने से बिहार में सात, ओडिशा में पांच और बंगाल में चार की मौत, 12 से ज्यादा घायल हुए।
2021 – भाला फेंक 23 वर्षीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक (इतिहास रचकर) जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2022 – ISRO के नये रॉकेट की सफल लॉन्चिंग हुई , लेकिन सैटेलाइट्स से संपर्क टूट गया , SSLV डेटा लॉस का शिकार हुआ।
2022 – अमेरिकी नौसेना के जहाज का पहला भारत दौरा, रिपेयरिंग के लिए चेन्नई समुद्री तट पहुँचा।
2022 – एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा से 346 वोट अधिक मिले। चुनाव आयोग ने एक प्रमाण पत्र जारी कर जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
2022 – कोलंबिया में प्रथम वामपंथी राष्‍ट्रपति श्री गुस्‍ताव पेट्रो को शपथ दिलाई गई।
2023 – न्यायालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए संसद ने मध्यस्थता विधेयक 2023 पारित किया।
2023 – संसद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया।
2023 – कंबोडिया के राजा ने आधिकारिक तौर पर हुन मानेट को देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2023 – इराक ट्रेकोमा को खत्म करने के लिए WHO द्वारा मान्यता प्राप्त 18वां देश बना।

*7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1304 – इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। उन्होंने सादा शब्दों के शेरों से बहुत ख्याति प्राप्त की।
1702 – मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर – मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।
1871 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।
1900 – लेफ्टिनेंट-कर्नल सर मलिक खिजर हयात तिवाना केसीएसआई , ओबीई राजनेता, सेना अधिकारी और जमींदार जिन्होंने ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के संघवादी प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।
1904 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1907 – सचिन्द्र लाल सिंह – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925 – एम. एस. स्वामीनाथन – प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा ‘हरित क्रांति’ के अगुआ।
1955 – सुरेश वाडकर एक भारतीय पार्श्वगायक ।
1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।

*7 अगस्त को हुए निधन👉*

1941 – रवीन्द्रनाथ टैगोर, भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता। इन्होंने ही भारत का राष्ट्रीय गान लिखा था।
1974 – वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
1976 – पी. सी. अदिचन – चौथी लोकसभा के सदस्य ।
2009 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2011 – नैंसी वेक – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।
2018 – एम. करुणानिधि – तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2019 – बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के नाना और प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक जे. ओम प्रकाश का निधन।
2023 – अमेरिकी फिल्म,  निर्देशक, निर्माता व पटकथा लेखक विलियम डेविड फ्रीडकिन (87) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी मोटर साइकिल रेसर मिर्को जियानसंटी (Mirko Giansanti , 46) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल कैचर जिम्मी विलियम प्राइस (81) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी डिस्क जॉकी डीजे कैस्पर (58) का निधन हुआ।

*7 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री ठकुराइन जयन्ती (पश्चिम में)।
🔅 श्री  नारायण महाराज आंबेटाकली पुण्यतिथि (खामगांव)।
🔅 मेला गौरी – तीज जयपुर (राज.)।
🔅 मेला सिंधारा तीज (पंजाब)।
🔅 श्री रवींद्र नाथ टैगोर जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री मुत्तुवेल करुणानिधि स्मृति दिवस।
🔅 बालोतरा जिला स्थापना दिवस (राज.)।
🔅 राष्ट्रीय हथकरघा दिवस।
🔅 राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस {National Javelin Day , ( एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया AFI) तीसरा दिवस }।
🔅 विश्व स्तनपान सप्ताह समापन (01 से 07 अगस्त)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button