हरियाणा

हमें बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए: प्रेम राघव

भिवानी, (ब्यूरो): गांव बापोड़ा स्थित शिवा हाई स्कूल में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। स्कूल संचालक एवं प्राचार्य प्रेम राघव ने कहा कि आज दिन प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इससे केवल पेड़ पौधों के सहारे की कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हम समय रहते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करना चाहिए तथा बच्चों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधारोपण अभियान में जोया, रीया, अंजली, यश, आरूषी ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर अंशुल, रीतु, सविता समेत सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button