राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 08 फरवरी 2024

इतिहास की 08 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 08 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 फरवरी 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 11:19 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 26:15 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* वणिज – 11:19 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्धि – 23:08 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 07:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:05
*🌙चन्द्रोदय-* 30:44
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 10:05 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:20
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 माघ बदी त्रयोदशी 11:19 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , मास शिवरात्रि व्रत , रटन्ती कलिका पूजन , बुध अस्त पूर्व में 11:02 पर , विघ्नकारक भद्रा 11:18 से 21:41 तक , मेरू त्रयोदशी व्रत ( जैन ), मोक्ष दिवस (जैन ) , श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी ) , नित्यानंद मोहिते महाराज की पुण्य तिथि (अकोला ) , शब्बे मिराज (मुस्लिम), डॉ. जाकिर हुसैन जयन्ती , मो. अजहरूद्दीन जन्म दिवस , श्री टीका राम पालीवाल स्मृति दिवस व महिला क्रान्तिकारी कल्पना दत्त स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ बदी चतुर्दशी 08:04 तक पश्चात् अमावस्या 28:31 तक ,  स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या (अमावस्या तिथि का क्षय)।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तस्मात् तडागे सद्वृक्षा*
*रोप्याः श्रेयोऽर्थिना सदा।*
*पुत्रवत्     परिपाल्याश्च*
*पुत्रास्ते  धर्मतः  स्मृताः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_इसलिए अपने कल्याण की इच्छा रखने वाले पुरुष को सदा ही उचित है कि वह अपने खुदवाये हुए तालाब के किनारे अच्छे – अच्छे वृक्ष लगाए व उनका पुत्रों के समान पालन करे ; क्योंकि वे वृक्ष धर्म की दृष्टि से पुत्र ही माने गये हैं॥_
🌹

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 08 फरवरी 2024*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सुख-समृद्धि दायक रहेगा। व्यवसाय में भी उन्नति होगी साथ ही मित्र परिचितों के बीच सम्मान बढेगा। आज धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक रूप से भी हल्कापन अनुभव करेंगे लेकिन नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर अपने दुराचरण के कारण अपमानित हो सकते है। अचानक किसी की सहायता अथवा स्वभाव परिवर्तन देख कर आश्चर्य चकित रह जायेंगे। काम-धंधा आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी। खर्च आज आसानी से निकाल लेंगे। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। महिलायें आज किसी कारण से पुरुषों के ऊपर आश्रित होंगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप जितना भी परिश्रम करेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही इसका लाभ धन अथवा अन्य उपहार सम्मान के रूप में मिलेगा। व्यवहारिकता में थोड़ी कमी रहेगी जिससे आपकी छवि अभिमानियों जैसी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है इसका फल संध्या के आसपास आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन यात्रा से आनंद मिलेगा थकान भी होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। कार्य भार अधिक रहेगा परन्तु सेहत आज नरम रहेगी। घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था अधिक रहेगी। व्यवहार में भी उदासीनता रहेगी आकर्षण की कमी रहने के कारण लोगो से मेल जोल नही बना सकेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकाल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु धन को लेकर आज ज्यादा चिंतित रहेंगे आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा महिलाये आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी। मित्र परिचित आवश्यकता पड़ने पर सहायता करेंगे जिससे मन को राहत मिलेगी। परिवारक सदस्यों का महत्त्व जानेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी दिनचार्य आनंद प्रदान करेगी। नौकरी पेशाओ को आज कार्य क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा पद प्रतिष्ठा में शीघ्र ही वृद्धि होने की सम्भवना बनेगी। सरकारी कार्य भी आज जोड़ तोड़ कर आगे बढ़ने से राहत मिलेगी। व्यवसायी वर्ग के मन मे कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये ले देकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान पश्चात का समय स्नेही जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आपको घर के बुजुर्ग अथवा किसी वरिष्ठ अधिकारी से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज आर्थिक लाभ की संभवनाएं भी रहेंगी परन्तु आप अपने मन के विचार अथवा व्यवसाय का प्रचार संकोची वृति रहने के कारण खुल कर नही कर सकेंगे फिर भी आज आप दिन भर की गतिविधियों से संतोषी रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार हो भी जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। आकस्मिक कार्य पड़ने पर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि तो कराएगा परन्तु आज धैर्य की कमी रहने के कारण इसका लाभ नही उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी गलतफहमी के कारण मन अशांत रहेगा लोगो को संदेह की दृष्टि से देखेंगे।मध्यान बाद महिला एवं पुरुष दोनों ही अपने निखरे हुए व्यक्तित्त्व के बल पर समाज से सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। आर्थिक लाभ के भी कई अवसर मिलेंगे साथ ही मितव्ययी प्रवृति रहने से बचत भी कर सकेंगे लेकिन आज उधारी भूल से भी ना दें नया ही किसी से लें। स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी। शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन कलह क्लेश की भेंट चढेगा आज घर एवं बाहर के लोगो का अमर्यादित आचरण आपको आवेश में रखेगा आपके अंदर भी धैर्य की कमी रहने के कारण बात बात पर किसी से भी उलझ पड़ेंगे। प्रातः काल मे ही आसपडोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नही करेंगे क्रोध में आकर जो मन मे आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये नई खुशिया लाएगा। आज आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ बनेगी फिर भी धन संबंधित मामलों में ज्यादा सावधानी बरतें अन्यथा आपके भाग्य का लाभ किसी और के हिस्से में भी जा सकता है। स्वभाव में अकड रहने से किसी से मन की बात नही कर सकेंगे। दोपहर से घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल होगा मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। आलस्य रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने से व्यवसाय में तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही धार्मिक खर्च भी रहेंगे। महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका स्वभाव अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। हास-परिहास करने से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे। लेकिन आज किसी परिजन के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आने से कुछ समय के लिए अशांति बनेगी। आप प्रत्येक कार्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ लेदेकर हो जाएगा। महिलाये आज अकस्मात किसी शुभसमाचार मिलने से आनंदित रहेंगी। बेरोजगार लोग भी आज हतोत्साहित ना हो प्रयास करने पर आशाजनक रोजगार से जुड़ सकते है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा खर्च भी आज कम रहने से धन संचय कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। आलस्य के कारण नींद आने की बीमारी से ग्रस्त रह सकते है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन हर तरह से पिछले दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा लेकिन आज आप किसी की बातों तो तुरंत उत्तर ना दे ना ही किसी से प्रतिशोध की भावना रखे अन्यथा अनुकूलता का लाभ मिलना मुश्किल रहेगा। बैठे बिठाए राय देने वाले भी आज अधिक मिलेंगे इनको अनदेखा कर अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें परिश्रम का उचित फल अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले लोगो को भाग-दौड़ अधिक रहेगी अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे आज अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिये भी दिन उपयुक्त है। धन लाभ जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात होगा। महिलाये परिवार के लिए सहयोगी रहेंगी सेहत थोड़ी शिथिल होने पर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये हानिकर है प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें धन सम्बन्धित कार्य आज टालना ही बेहतर रहेगा। आज किसी से पुरानी उधारी मांगने पर विवाद भी हो सकता है ज्यादा बहस में ना उतरे डूबने की आशंका है। सेहत प्रातः काल से ही नरम रहेगी बाहर का खान-पान एवं शीतल प्रदार्थ ज्यादा गड़बड़ करेगा इनसे दूर रहेगें। नौकरी पेशा जातको को लापरवाही के कारण अधिकारियों की डांट सुन्नी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी समय से वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। व्यवसाय मे लगभग सभी कार्य आपकी सोच के विपरीत ही होंगे नए कार्यो में पैसा ना फ़सायें पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें धन लाभ अल्प मात्रा में ही होगा। महिलाये शारीरिक क्षमता कम रहने से मामूली बातो से चिढ़ जाएंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन आज आप संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें अन्यथा धन की लालसा में लोगो से दूरी बना लेंगे आज आर्थिक स्थिति में स्वाभाविक बढ़ोतरी होगी ज्यादा हाथ पैर ना मारें। आज व्यवसाय अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में निवेश निसंकोच होकर करें विलम्ब से ही सही नतीजे पक्ष में ही रहेंगे। व्यवसाय में दुविधा की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लें धन लाभ आज निश्चित होकर रहेगा। महिलाये आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक वातावरण को भी महकाएंगी। दाम्पत्य जीवन मे भी आत्मीयता रहेगी। बेरोजगार नए कार्य से जुड़ेंगे व्यर्थ बहस वाले प्रसंगों से दूर रहें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1238 – मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
1672 – भौतिकशास्त्री आइसक न्यूटन ने लंदन में आॕप्टिक और शोधपत्र प्रस्तुत किया।
1785 – 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1802 – साइमन विलार्ड ने बैंजो क्लॉक का पेटेंट कराया।
1865 – पहली बार अमेरिकी सेना में किसी अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।
1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या ‘कालापानी’) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1879 – स्टैनफोर्ड फ्लेमिंग ने यूनीवर्सल स्टैंडर्ड टाइम को अपनाने का प्रस्ताव दिया।
1905 – हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
1909 – यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1922 – अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के जेल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
1952 – महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।
1971 – दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1971 – दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।
1974 – स्काईलैब अंतरिक्ष स्टेशन की तीन सदस्यीय चालक दल 84 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटा।
1978 – अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1992 – यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
1994 – क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
2002 – भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
2002 – अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
2005 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
2006 – सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
2007 – भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
2008 – बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2008 – उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ।
2008 –  उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2008 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। 2008 – अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए (2009 का भी वर्णन मिलता है इस खबर का इसलिए कन्फर्म कर लें)।
2014 – सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।
2019 – ब्राजील के फुटबॉल क्लब फ्लैमिंगो के ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने से 10 की मौत।
2019 – मिशाइल रक्षा प्रणाली पर भारत अमेरिका में बात।
2019 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर के सहकारी बैंक में एक करोड की डकैती।
2020 – सीरिया की सेना का उत्तर पश्चिम स्थित कस्बे सराकिब पर कब्जा हुआ।
2020 – भारतीय सेना ने दुनिया का पहला बुलेटप्रूफ हेलमेट विकसित किया  जिसे 10 मीटर की दूरी से चलाई गई AK-47 की बुलेट भी भेद नहीं सकती।
2021 – राजस्‍थान में महाजन फायरिंग रेंज में भारत-अमरीका का संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास-युद्धाभ्‍यास दोनों देशों के राष्‍ट्रीय ध्‍वजारोहण के साथ शुरू हुआ।
2021 – वैज्ञानिकों को पूर्वी हिमालय क्षेत्र में भूकंप के भूगर्भीय साक्ष्य मिले।
2021 – पांच दिवसीय राष्ट्रीय बागवानी मेला शुरू हुआ।
2022 – गुजरात में अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने 26 जुलाई 2008 में हुए विस्‍फोटों के मामले में 49 आरोपियों को दोषी करार दिया।
2023 – तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11200 से अधिक हुई।
2023 – मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश करने और वहां नमाज पढ़ने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया।
2023 – ट्रांसजेंडर दंपति ने केरल के सरकारी अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, देश में पहला है ऐसा मामला।
2023 – राजस्थान में 2 सगे भाई-बहन समेत 3 मासूम बच्चे जिंदा जलने मौत हुई।

*8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1834 – दमित्री मेंडलीव – आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।
1881 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
1897 – डॉ. ज़ाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में हुआ।
1925 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
1928 – बाला देसाई – गोमांतक दल के सदस्य।
1938 – देश बंधु गुप्ता, एक भारतीय अरबपति, परोपकारी, उद्यमी और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के संस्थापक थे।
1939 – जेम्स माइकल लिंगदोह – भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’।
1941 – गजलों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म हुआ।
1951 – अशोक चक्रधर – हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक हैं।
1963 – प्रसिद्ध क्रिकेटर व भूतपूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।
1964 – संतोष सीवान भारत के एक विख्यात फिल्मकार।
1980 – जयदीप अहलावत – एक भारतीय अभिनेता ।
1881 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
1986 – एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेटर।
1988 – भारतीय अभिनेत्री इशिता शर्मा।
1988 – रुचा हसब्निस एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

*8 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1265 – हुलेगु ख़ान -‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक थे।
1971 – कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी – महान् लेखक और शिक्षाविद का बंबई (अब मुंबई)।
1995 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1995 – टीका राम पालीवाल एक भारतीय राजनेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके ।
2016 – भारतीय कवि और गीतकार निदा फ़ाज़ली का निधन हुआ।
2017 –  ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड (83) का निधन हुआ।
2021 – हरियाणा में जरूरतमंद बच्चों व लड़कियों की शिक्षा का अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पद्मभूषण दर्शनलाल जैन का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी वेल्श संगीतकार और शिक्षक हिलेरी टैन का निधन हुआ।
2023 – बोस्नियाई फुटबॉल मैनेजर मिरोस्लाव ब्लेज़ेविक (87) का निधन हुआ।
2023 – फिनिश पेशेवर हॉकी खिलाड़ी आर्टो हेस्कैनेन का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और पियानोवादक अकादमी पुरस्कार विजेता बर्ट बॅचरच (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार कोडी लोंगो (34) का निधन हुआ।

*8 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेरू त्रयोदशी व्रत ( जैन )।
🔅 मोक्ष दिवस (जैन )।
🔅श्री आदिनाथ /ऋषभदेव निर्वाण दिवस (जैन , माघ कृष्ण चतुर्दशी )।
🔅 नित्यानंद मोहिते महाराज की पुण्य तिथि (अकोला )।
🔅शब्बे मिराज (मुस्लिम)।
🔅 डॉ. जाकिर हुसैन जयन्ती।
🔅 मो. अजहरूद्दीन जन्म दिवस।
🔅 श्री टीका राम पालीवाल स्मृति दिवस।
🔅 महिला क्रान्तिकारी कल्पना दत्त स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button