पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 14 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 अप्रैल 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 08:27 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 24:13 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* कौलव – 08:27 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वज्र – 22:36 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:57
*🌄सूर्यास्त-* 18:46
*🌙चन्द्रोदय-* 20:06
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 07:33 से 09:09
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा 08:27 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , प्रतिपदा तिथि की वृद्धि , वैशाख संक्रान्ति पुण्यकाल सुबह 09:45 तक , मेषादि कड़क पूजा (बं.) , चिरोबा (मणि.) , बंगला नववर्ष वैशाख सन् 1432 प्रारम्भ , छत्रपति शिवाजी महाराज रथोत्सव (कोल्हापुर) , डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती (134वीं ) , महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस , राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस अमेरिका ( National Dolphin Day America) , विश्व चगास रोग दिवस (छठा) , राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की 9वीं वर्षगांठ , विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस , ब्लैक डे (साउथ कोरिया) , अग्निशमन सेवा दिवस (अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए “शहीद दिवस”) व अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 वैशाख बदी द्वितीया 10:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यत्पृथिव्यां व्रीहियवं*
*हिरण्यं पशवः स्त्रियः ।*
*सर्वं तन्नालमेकस्य*
*तस्माद् विद्वान् शमं चरेत्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् 👉*
_कश्यप ने कहा- इस पृथ्वी पर जितने धान, जौ, सुवर्ण, पशु और स्त्रियाँ हैं, वे सब किसी एक पुरुष को मिल जाएँ तो भी उसे संतोष नहीं होगा; यह सोचकर विद्वान् पुरुष अपने मन की तृष्णा को शान्त करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 अप्रैल 2025 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा , थौड़ी दौड़ धूप रह सकती है । अपनी बारी का इंजतार करें। समय की महत्ता को समझे। संतान के लिए समय दें क्योंकि उनके सहयोग से कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में भागीदारी मिलेगी व नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व आराम के लिए समय निकालें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में दर्द रह सकता है । समाज में नाम होगा। जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खुद के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मान – सम्मान बढेगा । जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। तबीयत सही नहीं है तो बीमारी में दवाई असर कम करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।दूसरों से मिलकर खुशी होगी ।कार्य सिद्ध होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । हर किसी पर आखें बंद करके विश्वास न करें । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार का सम्मान करें । जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद से बचें। आध्यात्मिक ज्ञान में रूचि बनाएँ।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन सामान्य रहेगा ।सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय की महत्ता को समझे और समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य रहेगा । व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। पक्षियों का दाना पानी डालें। धर्म में रूचि बढेगी स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों आदि के विवाह की चिंता रहेगी। गाय को हरा चारा डालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका समय बेहतरीन होगा इसलिए समय का सदुपयोग करें । जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
1611 – टेलीस्कोप शब्द का पहली बार प्रयोग इटली के वैज्ञानिक फेडेरिको सेसी ने किया।
1659 – औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
1736 – तस्कर एंड्रयू विल्सन के निष्पादन के बाद एडिनबर्ग में निजी दंगे हुए, जब शहर के गार्ड कप्तान जॉन पोर्टियस ने अपने लोगों को भीड़ पर आग लगाने का आदेश दिया। पोर्टरी को बाद में गिरफ्तार किया गया।
1775 – पहली बीजावृत्तिवादी संगठन का आयोजन फिलाडेल्फिया, अमेरिका में हुआ।
1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में बगआस्ट्रिया को शिकस्त दी।
1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
1834 – व्हिग पार्टी को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर हेनरी क्ले द्वारा नामित किया गया।
1849 – यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
1865 – अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई, जब वो ‘आवर अमेरिकन कज़िन’ नाटक देख रहे थे।
1912 – विलासिता और शान ओ शौकत से भरपूर टाइटेनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय एक हिमखंड से टकराकर डूब गया। जबकि टाइटेनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबेगा ही नहीं।
1944 – बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में लगभग 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई (1944 में मुम्बई बंदरगाह में अकस्मात आग लग जाने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर में अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।)।
1970 – अमरीकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाका हुआ। हांलाकि 17 अप्रैल, 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
1981 – पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।
1988 – तत्कालीन सोवियत संघ, अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ। जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था।
1995 – भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन बना। शाहजाह में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराया।
1995 – यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा।
1999 – मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
2000 – रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
2002 – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की।
2008 – किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।
2008 – 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई।
2008 – पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
2010 – चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।
2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।
2013 – सोमालिया के मोगादिशु में आतंकवादी हमले में 20 मरे।
2019 – एक आर.टी.आई के जवाब में RBI का खुलासा: मोदी सरकार में बैंकों के डूब गए रुपए 5. 55 लाख करोड़।
2019 – लीबियाई संघर्ष में 120 से ज्यादा की मौत, करीब 600 घायल : रिपोर्ट।
2019 -नेपाल: हवाईअड्डे पर खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया विमान, दो की मौत, पांच घायल।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश में लॉकडाउन अगले महीने की तीन तारीख तक बढ़ाने का फैसला किया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए “सप्तपदी” (सात मंत्र)का शुभारंभ किया।
2021 – विश्व बैंक ने बांग्लादेश को कोविड महामारी से निपटने के लिए एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता दी।
2021 – अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग ने आज दसॉ सिस्टम्स फाउण्डेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – असम में बोहाग बिहु पक्षी गणना (Bohag Bihu Bird Count) शुरू हुई।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया।
2023 – जम्मू – कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी सेलिब्रेशन के दौरान ब्रिज टूटने से 6 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2023 – पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर भारत को पहला AIIMS और तीन मेडिकल कॉलेज राष्ट्र को समर्पित किए।
2023 – रक्षा , वित्त और अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन हुआ।
2023 – विश्व मुद्रा कोष/विश्व बैंक के वसंतकालीन सम्मेलनों के दौरान श्रीलंका के कर्ज के मामले पर उच्चस्तरीय बैठक हुई।
2023 – भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नई दिल्ली से अंबेडकर सर्किट पर रवाना हुई।
2023 – जूस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना के कोरू अंतरिक्ष केंद्र से एरियन-5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया।
2024 – राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए।
2024 – गोवा में आयोजित एक भव्य नौसेना अलंकरण समारोह में माननीया राष्ट्रपति की ओर से नौसेना कर्मियों को वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।
*14 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1862 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
1891 – बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर।
1907 – पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी।
1919 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
1920 – गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
1922 – अली अकबर ख़ाँ – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
1940 – अवतार एनगिल – कवि एवं साहित्यकार।
1954 – ललिता वकील – हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता ।
1957 – के. सिवन – भारत के अन्तरिक्ष वैज्ञानिक।
*14 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1859 – जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।
1950 – रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंता एवं राजनयिक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ।
1963 – राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
1986 – नितिन बोस – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
2013 – रामा प्रसाद गोयनका – आरपीजी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष एमेरिटस थे।
2013 – प्रतिवादि भयंकर श्रीनिवास – भारत के एक अनुभवी नेपथ्यगायक थे।
2017 – गिरीश चंद्र ‘गैरी’ सक्सेना – जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल थे।
2021 – पूर्व निर्वाचन आयुक्त जी वी जी कृष्णमूर्ति का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हुआ।
2022 – टीवी शो प्रोड्यूसर और हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मंजू सिंह (74) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बल्लेबाज केन आर्चर (95) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश रॉक गिटारवादक और गीतकार मार्क शीहान (46) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी स्टीव स्लोन (79) का निधन हुआ।
*14 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 छत्रपति शिवाजी महाराज रथोत्सव (कोल्हापुर)।
🔅 डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती (134वीं )।
🔅 महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस अमेरिका (National Dolphin Day America)।
🔅 विश्व चगास रोग दिवस (छठा)।
🔅 राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की 9वीं वर्षगांठ।
🔅 विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस।
🔅 ब्लैक डे (साउथ कोरिया)।
🔅 अग्निशमन सेवा दिवस (अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए “शहीद दिवस”)।
🔅 अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*