राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 03 जुलाई 2024

इतिहास की 03  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 03  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03  जुलाई  2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 07:12 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 28:07 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* तैतिल – 07:12 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शूल – 09:00 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:27
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 27:27
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:25 से 14:09
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वादशी 07:12 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मुकेश कुमार हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , संत श्री निवृत्तिनाथ पुण्यतिथि , श्री तुळशीबन महाराज पुण्यतिथि – महागांव (यवतमाळ) , अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि , श्री केदार पांडे पुण्य दिवस , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस व अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी त्रयोदशी 05:56 तक पश्चात् चतुर्दशी 29:00 तक , चतुर्दशी तिथि का क्षय (चौदस तिथि टूटी) , मास शिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दशाचार्यानुपाध्याय*
*उपाध्यायान् पिता दश॥ १४॥*
*दश चैव पितॄन् माता*
*सर्वां वा पृथिवीमपि।*
*गौरवेणाभिभवति*
*नास्ति मातृसमो गुरुः ॥ १५॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १०५
*अर्थात् 👉*
_गौरव में दस आचार्यों से बढ़कर उपाध्याय, दस उपाध्यायों से बढ़कर पिता और दस पिताओं से बढ़कर माता है। माता अपने गौरव से समूची पृथ्वी को भी तिरस्कृत कर देती है। अतः माता के समान दूसरा कोई गुरु नहीं है ॥ १४-१५ ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 जुलाई 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किस्मत आपका साथ देगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में सफलता मिलेगी । मित्र मण्डली का सहयोग होगा। परिवार को समय और सहयोग अवश्य दें। चिड़चिड़ापन रहेगा , परन्तु सकारात्मक सोचें सकारात्मक बनें। आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढोतरी होगी । सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपके स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी ।  कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है । झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पुत्र-पुत्री या कार्यक्षेत्र की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिस्तेदारी में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल होने की सम्भावना है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें । संतान की शिक्षा या किसी  सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
1754 – फ्रेंच और भारतीय युद्ध: किले की आवश्यकता की लड़ाई – जॉर्ज वॉशिंगटन ने फ्रांसीसी कैप्टन लॉयस कूलन डी विलियर्स को फोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया।
1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1767 – पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे।
1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
1876 मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।
1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
1897 – इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1934 – बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया।
1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।
1992 – रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
2000 – लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।
2006 – स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
2007 – विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोषणा की।
2008 – न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
2019 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तीन प्रमुख हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु को लीज (पट्टे ) पर देने के प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी।
2019 – भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म ‘सिंह’ ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता।
2020 – दिल्‍ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4.5 मापी गई।
2020 – पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में ट्रेन और यात्रियों से भरी एक बस में टक्‍कर से 20 सिख श्रद्धालुओं की जान चली गई।
2021 – टीम इंडिया 2021 ने रीजेनरॉन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग मेले (आईएसईएफ) में 9 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और 8 विशेष पुरस्कार जीते।
2022 – केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा शुरू हुई।
2022 – दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कदमत्त ने पूर्वी बेड़ा की कमान के तहत सिंगापुर का दौरा किया।
2022 – मुंबई के पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधान सभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ( महत्वपूर्ण संवैधानिक पद को संभालने वाले भारत में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने)।
2022 – ‘मिस इंडिया 2022’ का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया।
2023 – समान नागरिक संहिता (UCC) पर संसदीय स्थायी समिति की संसद भवन में अहम बैठक हुई।
2023 – सेंसेक्स पहली बार 65000 के पार , शेयर बाजार ने एक और इतिहास रचा, निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचा।
2023 – अब तक का सबसे गर्म औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा व 61,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक जंगलों में आग के कारण साइबेरिया के याकूतिया क्षेत्र में आपातकाल की  की गई।
2023 – इजराइली जेनिन शरणार्थी शिविर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 8 लोग मारे गए व 100 घायल हुए।
2023 – राज्य विधानमंडल के एक पूर्व अधिकारी ने आंकड़ों के हवाले से दी कि 51 साल बाद महाराष्ट्र सरकार को 200 से अधिक विधायकों का समर्थन मिला।
2023 – भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 संवाद समूह द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन गुरुग्राम में शुरू हुआ।

*3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1616 – शाह शुजा (मुग़ल) – मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र।
1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1886 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।
1892 – हबीब उर रहमान लुधियानवी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1897 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
1941 – अदूर गोपालकृष्णन – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।
1952 – रोहिंटन मिस्त्री अथवा ‘रोहिंतों मिस्त्री’  (मुंबई, महाराष्ट्र) प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार।
1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ।
1969 – नायक दिगेन्द्र कुमार (परस्वाल) महावीर चक्र विजेता, भारतीय सेना की 2 राज राइफल्स में थे।
1979 – आरती सिंह राव  – भारतीय निशानेबाज।
1980 – हरभजन सिंह भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी।
1986 – कृतिका सेंगर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं ।

*3 जुलाई को हुए निधन👉*

1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1948 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1971 – अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
1982 – केदार पांडे एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1989 – सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
1996 – राज कुमार – सुप्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1999 – मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2015 – योगेश कुमार सभरवाल – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें (भूतपूर्व) मुख्य न्यायाधीश।
2019 –  बीके बिड़ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बसंत कुमार बिड़ला (बीके) का निधन हुआ , उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
2019 – सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पुर्व राज्यपाल।
2020 – बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (71) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 – ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन।
2022 – भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का गोवा के मापुसा में निधन हुआ।
2023 –  स्कॉटिश रग्बी यूनियन प्लेयर ग्रेग ओलिवर (58) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पावरलिफ्टर
डोनाल्ड सी. रेनहौड्ट (78) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच विंसेंट माइकल टोबिन (79) का निधन हुआ।

*3 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत श्री निवृत्तिनाथ पुण्यतिथि।
🔅 श्री तुळशीबन महाराज पुण्यतिथि – महागांव (यवतमाळ)।
🔅 अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि।
🔅 श्री केदार पांडे पुण्य दिवस।
🔅 कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button