पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 15 दिसम्बर 2024
इतिहास की 15 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 दिसम्बर 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 14:33 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 26:20 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* बव. – 14:33 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शुभ – 26:02 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:06
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 17:14
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 15:05 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:37
*🤖राहुकाल-* 16:08 से 17:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पूर्णिमा 14:33 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दानादि की मृगशिरानक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा व्रत व पुण्य (पुण्यकाल सूर्योदय से 14:32 तक ) , सूर्य की धनु संक्रान्ति एवं सूर्य मूल नक्षत्र में 22:11 पर (पुण्यकाल 15:47 से सूर्यास्त तक , दीप – वस्त्र दान , गोदावरी स्नान) , द्वात्रिंशी (बत्तीसी पूर्णिमा) , बुध मार्गी 26:26 पर , धनु खर (मल) मासारंभ , मार्गशीर्ष मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , राजयोग , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन – माचणूर , श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा) , श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती , श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती , लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (74वां) , पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस , केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ लिखा है )।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 पौष बदी प्रतिपदा 12:29 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , पौष मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , पौष मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*य ईर्षुः परवित्तेषु*
*रूपे वीर्ये कुलान्वये।*
*सुखसौभाग्यसत्कारे*
*तस्य व्याधिरनन्तकः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४२
*अर्थात्👉*
_जो दूसरों के धन, रूप, पराक्रम, कुलीनता, सुख, सौभाग्य और सम्मान पर डाह करता है, उसका यह रोग असाध्य है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 दिसम्बर 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी न होने दें। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।
1794 – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1911 – बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 – मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
1953 – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।u
1963 – केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना हुई।
1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।
1965 – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1973 – अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।
1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।
1976 – न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993 – जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1995 – यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|
1997 – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
1997 – अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ मिला।
2000 – चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे इटली में पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।
2003 – भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
2005 – ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
2007 – पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
2008 – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2010 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस व दो अन्य मारे गये।
2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
2019 – यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई थाई नुअद (थाई मसाज)।
2019 – भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ घोषित किया , अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता था।
2020 – भारत और ब्रिटेन ने व्यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, जलवायु और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की।
2021 – आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के लिए भारत और पोलैंड के बीच संधि को मंजूरी मिली।
2021 – चीन और रूस का ‘अच्छे पडोसी तथा मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि’ को प्रत्येक 5 वर्ष पर बढाने का निर्णय हुआ।
2021 – कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2021 – आठवां हिंद महासागर संवाद आयोजित किया गया।
2022 – सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि सीधा सबूत न हो तो भी भ्रष्ट नौकरशाहों को सजा हो सकती है।
2022 – देश को फ्रांस से ईराफेल बेड़े का 36वां आखिरी विमान मिला।
2022 – नेपाल में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को प्रतिनिधि सभा के चुनाव के अंतिम परिणाम सौंपे।
2023 – मेक्सिको की माया ट्रेन का उद्घाटन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने किया।
2023 – सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित विमान फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल उड़ान परीक्षण किया।
*15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म।
1852 – फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ उन्होंने 1896 में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।
1859 – पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़।
1892 – भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1905 – रघुनाथ केशव खादिलकर – पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के एक विचारक नेता।
1908 – स्वामी रंगनाथानन्द रामकृष्ण संघ के एक हिन्दु संन्यासी थे।
1935 – उषा मंगेशकर – लता मंगेशकर की छोटी बहन व पार्श्व गायिका।
1940 – रविंद्र कपूर -गोगा कपूर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय फिल्म अभिनेता।
1966 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर कार्ल हूपर।
1970 – शुभेन्दु अधिकारी – भारत की १५वीं – १६वीं लोकसभा में सांसद रहे।
1976 – फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।
1981 – भरत कुमार छेत्री – भारत के हॉकी खिलाड़ी।
1988- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान का हरियाणा के भिवानी जिले में।
*15 दिसंबर को हुए निधन👉*
1749 – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
1952 – पोट्टि श्रीरामुलु – गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी।
1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
1985 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरिशस के गवर्नर थे।
2000 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
2013 – सन्दीप आचार्य एक भारतीय गायक।
2013 – शीशराम ओला- राजस्थान से राजनीतिज्ञ।
2019 – भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ईश्वर दयाल स्वामी (90) का निधन हुआ।
2020 – अफ़ग़ानिस्तान में काबुल के डिप्टी गवर्नर महबूबुल्लाह मोहेबी का एक कार बम धमाके में निधन हुआ।
2021 – कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (भारतीय वायु सेना में चालक) का निधन हुआ।
2022 – कनाडाई गायिकाशर्ली आइकहार्ड (67) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी ड्रमर डिनो डेनेली (78) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के पी विश्वनाथन (83) का निधन हुआ।
*15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
🔅 श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन – माचणूर।
🔅 श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती।
🔅 श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती।
🔅 लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (74वां)।
🔅 पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस।
🔅 केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ लिखा है )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*