राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 08 फरवरी 2025

इतिहास की 08 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 फरवरी 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 20:18 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 18:08 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* वणिज – 08:51 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वैधृति – 14:04 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 07:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:05
*🌙चन्द्रोदय-* 13:50
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:50 से 11:12
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 माघ सुदी एकादशी 20:18 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , भीष्म / जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , भैमी एकादशी (बंगाल) , श्री श्यामबाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 08:52 से 20:17 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:07 तक , वैधृति पुण्यम् , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला श्री वेणेश्वर धाम प्रारम्भ (डुंगरपुर) , डॉ. जाकिर हुसैन जयन्ती , मो. अजहरूद्दीन जन्म दिवस , श्री टीका राम पालीवाल स्मृति दिवस व महिला क्रान्तिकारी कल्पना दत्त स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 19:28 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , तिलोत्पत्ति , भीष्म द्वादशी (भीष्मोद्देश्य से तर्पण) , भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रयोजनेषु   ये  सक्ता*
*न  विशेषेषु    भारत।*
*तानहं पण्डितान् मन्ये*
*विशेषा हि प्रसङ्गिनः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-४४
*अर्थात्👉*
_हे भारत !  जो लोग जितना आवश्यक है, उतने ही काम में लगे रहते हैं, अधिक में हाथ नहीं डालते, उन्हें मैं पण्डित मानता हूँ, क्योंकि अधिक में हाथ डालना संघर्ष का कारण होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 फरवरी 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से आपको थोड़ी थकान हो सकती है लेकिन किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की हल्की सी चिंता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा व दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चो की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा । कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके विवाहित जीवन में आ रही परेशानीया समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे, लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे, इससे आपका नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस मामले में वरिष्ठ से आपका सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बडो से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहींं है।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1238 – मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
1672 – भौतिकशास्त्री आइसक न्यूटन ने लंदन में आॅप्टिक और शोधपत्र प्रस्तुत किया।
1785 – 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1802 – साइमन विलार्ड ने बैंजो क्लॉक का पेटेंट कराया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल”  ज्वाइन करें।
1865 – पहली बार अमेरिकी सेना में किसी अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।
1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या ‘कालापानी’) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1879 – स्टैनफोर्ड फ्लेमिंग ने यूनीवर्सल स्टैंडर्ड टाइम को अपनाने का प्रस्ताव दिया।
1905 – हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
1909 – यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1922 – अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के जेल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
1952 – महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।
1971 – दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1971 – दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।
1974 – स्काईलैब अंतरिक्ष स्टेशन की तीन सदस्यीय चालक दल 84 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटा।
1978 – अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1992 – यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
1994 – क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
2002 – भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
2002 – अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
2005 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
2006 – सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
2007 – भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
2008 – बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2008 – उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ।
2008 –  उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2008 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। 2008 – अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए (2009 का भी वर्णन मिलता है इस खबर का इसलिए कन्फर्म कर लें)।
2014 – सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।
2019 – ब्राजील के फुटबॉल क्लब फ्लैमिंगो के ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने से 10 की मौत।
2019 – मिशाइल रक्षा प्रणाली पर भारत अमेरिका में बात।
2019 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर के सहकारी बैंक में एक करोड की डकैती।
2020 – सीरिया की सेना का उत्तर पश्चिम स्थित कस्बे सराकिब पर कब्जा हुआ।
2020 – भारतीय सेना ने दुनिया का पहला बुलेटप्रूफ हेलमेट विकसित किया  जिसे 10 मीटर की दूरी से चलाई गई AK-47 की बुलेट भी भेद नहीं सकती।
2021 – राजस्‍थान में महाजन फायरिंग रेंज में भारत-अमरीका का संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास-युद्धाभ्‍यास दोनों देशों के राष्‍ट्रीय ध्‍वजारोहण के साथ शुरू हुआ।
2021 – वैज्ञानिकों को पूर्वी हिमालय क्षेत्र में भूकंप के भूगर्भीय साक्ष्य मिले।
2021 – पांच दिवसीय राष्ट्रीय बागवानी मेला शुरू हुआ।
2022 – गुजरात में अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने 26 जुलाई 2008 में हुए विस्‍फोटों के मामले में 49 आरोपियों को दोषी करार दिया।
2023 – तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11200 से अधिक हुई।
2023 – मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश करने और वहां नमाज पढ़ने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया।
2023 – ट्रांसजेंडर दंपति ने केरल के सरकारी अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, देश में पहला है ऐसा मामला।
2023 – राजस्थान में 2 सगे भाई-बहन समेत 3 मासूम बच्चे जिंदा जलेने मौत हुई।
2024 – पाकिस्तान चुनाव में जेल में बंद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे अधिक 97 सीटें जीतीं, PML-N ने 76, PPP ने 54 सीटें जीतीं , गणना जारी।
2024 – हल्द्वानी में अवैध मस्जिद-मजार के ध्वस्त होने के बाद बवाल व आगजनी हुई , कर्फ्यू लगा व सीएम धामी ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए।
2024 – पश्चिम बंगाल के रायगंज में सड़क दुर्घटना से 4 की मौत व 15 अन्य घायल हुए।

*8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1834 – दमित्री मेंडलीव – आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।
1881 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
1897 – डॉ. ज़ाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में हुआ।
1925 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
1928 – बाला देसाई – गोमांतक दल के सदस्य। मुकेश शास्त्री हालुवास , भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1938 – देश बंधु गुप्ता, एक भारतीय अरबपति, परोपकारी, उद्यमी और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के संस्थापक थे।
1939 – जेम्स माइकल लिंगदोह – भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’।
1941 – गजलों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म हुआ।
1951 – अशोक चक्रधर – हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक हैं।
1963 – प्रसिद्ध क्रिकेटर व भूतपूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।
1964 – संतोष सीवान भारत के एक विख्यात फिल्मकार।
1980 – जयदीप अहलावत – एक भारतीय अभिनेता ।
1881 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
1986 – एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेटर।
1988 – भारतीय अभिनेत्री इशिता शर्मा।
1988 – रुचा हसब्निस एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

*8 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1265 – हुलेगु ख़ान -‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक थे।
1971 – कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी – महान् लेखक और शिक्षाविद का बंबई (अब मुंबई)।
1995 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1995 – टीका राम पालीवाल एक भारतीय राजनेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके ।
2016 – भारतीय कवि और गीतकार निदा फ़ाज़ली का निधन हुआ।
2017 –  ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड (83) का निधन हुआ।
2021 – हरियाणा में जरूरतमंद बच्चों व लड़कियों की शिक्षा का अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पद्मभूषण दर्शनलाल जैन का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी वेल्श संगीतकार और शिक्षक हिलेरी टैन का निधन हुआ।
2023 – बोस्नियाई फुटबॉल मैनेजर मिरोस्लाव ब्लेज़ेविक (87) का निधन हुआ।
2023 – फिनिश पेशेवर हॉकी खिलाड़ी आर्टो हेस्कैनेन का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार, गीतकार,रिकॉर्ड निर्माता और पियानोवादक अकादमी पुरस्कार विजेता बर्ट बॅचरच (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार कोडी लोंगो (34) का निधन हुआ।

*8 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला श्री वेणेश्वर धाम प्रारम्भ (डुंगरपुर)।
🔅 डॉ. जाकिर हुसैन जयन्ती।
🔅 मो. अजहरूद्दीन जन्म दिवस।
🔅 श्री टीका राम पालीवाल स्मृति दिवस।
🔅 महिला क्रान्तिकारी कल्पना दत्त स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button