राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 30 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 अप्रैल 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 14:15 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 16:19 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* गर – 14:15 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शोभन – 12:01 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:41
*🌄सूर्यास्त-* 18:55
*🌙चन्द्रोदय-* 07:23
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 15:16 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:18 से 13:57
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख सुदी तृतीया 14:15 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , अक्षय तृतीया / आखातीज , त्रेतायुगादि , कल्पादि , पितृ पितामहादि के निमित्त सक्तु – चीनी – फल – धर्म – घटादि दान , केदार बद्री यात्रा प्रारम्भ , त्रिलोचन दर्शन – यात्रा , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:18 से , विघ्नकारक भद्रा 24:48 से , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , वर्षितपसमापन (जैन) , मुस्लिम जिल्काद मासारंभ , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, श्री मातंगी जयन्ती (बैशाख शुक्ल तृतीया) , महात्मा बसवेश्वर जयंती , राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज जयंती , श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के) जयन्ती , श्री आर. शंकर जयन्ती , सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस , श्री दोरजी खांडू स्मृति दिवस , आयुष्मान भारत दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस (International Jazz Day) व राष्ट्रीय ईमानदारी दिवस (National Honesty Day , United States)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 वैशाख सुदी चतुर्थी 11:26 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मानं  हित्वा  प्रियो भवति*
*क्रोधं   हित्वा  न  शोचति ।*
*कामं हित्वार्थवान् भवति*
*लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 अप्रैल 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा व समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। यात्रा योग व आराम के लिए समय निकालें , स्वास्थ्य सुधार रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ , परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है।  व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके वैवाहिक जीवन में ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ।
1789 – जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1863 – ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना को ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
1864 – न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हुई।
1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
1991 – अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
1999 – लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का ‘नेशनल मैंगनीज अवार्ड’ प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
2001 – फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
2002 – पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
2004 – फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये। शिक्षक समाज हरियाणा चैनल की प्रस्तुति।
2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
2006 – 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010 – हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को “फाल्के आइकॉन” से सम्मानित किया गया।
2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।
2017- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
2019 – केरल से आईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।
2020 – विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोरोना वायरस पर आज एक आपात बैठक बुलाई।
2020 – राष्‍ट्रीय टेलीविजन चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण धारावाहिक ने सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले कार्यक्रम का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।
2021 – इजराइल में यहूदियों के धार्मिक पूजा सभा के दौरान मची भगदड़ में 44 लोगों की मौत व सैकड़ों घायल हुए।
2021 – किर्गिस्तान – ताजिकिस्तान सीमा पर पानी को लेकर हुई झड़प में 31 की मौत हुई।
2022 – जनरल मनोज पांडे ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से 29 वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।
2022 – बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले में मोटे अनाज से संचालित देश के पहले एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया।
2023 – लुधियाना की रिहायशी इमारत में गैस रिसाव से 2 बच्चे व 5 महिलाओं सहित 11 की मौत हुई , रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश हुए।
2023 – जम्मू-कश्मीर में सुबह 5:15 बजे 4.1 की तीव्रता  का भूकंप आया।
2023 – युद्धग्रस्त सूडान से 229 और भारतीय स्वदेश पहुंचे।
2024 – छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं शामिल।

*30 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1870 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
1896 – आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म हुआ।
1909 – तुकडोजी महाराज भारत के महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध सन्त थे।
1909 – आर. शंकर – वक्ता, शिक्षाविद्, लेखक और संपादक थे जो संविधान सभा के सदस्य भी चुने गए थे तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1927 – फातिमा बीबी – सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।
1949 – एंटोनियो गुटेरेस – संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव।
1966 – डाॅ. बीसेट्टी वेंकट सत्‍यवती -आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञा।
1967 – मीनाक्षी लेखी एक भारतीय राजनीतिज्ञा और वकील।

*30 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1030 – गजनी के सुलतान महमूद का निधन हुआ।
1837 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
2011 – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन।
2020 – भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान चुन्नी गोस्वामी का निधन।
2020 – दिल्ली के प्रतिष्ठित इतिहासकार और इतिवृत्त लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
2021 – रोहित सरदाना – एक भारतीय समाचार एंकर जो 2018 के गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।
2021 – सोली जहांगीर सोराबजी – एक भारतीय न्यायविद , जिन्होंने भारत के लिए अटॉर्नी-जनरल के रूप में कार्य किया।
2022 – बांग्‍लादेश के पूर्व वित्‍त मंत्री अबुल माल अब्‍दुल मुहिथ (88) का ढाका में निधन हुआ।
2022 – इटालियन फुटबॉल एजेंट मिनो रायोला (54) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश शेफ, टेलीविजन प्रस्तोता और रेस्तरां मालिक जॉक ज़ोनफ्रिलो (46) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलीट राल्फ बोस्टन (83) का स्ट्रोक के बाद निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गिटार वादक डुआन एडी (86) का निधन हुआ।

*30 अप्रैल के णमहत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री मातंगी जयन्ती (बैशाख शुक्ल तृतीया)।
🔅 महात्मा बसवेश्वर जयंती।
🔅 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज जयंती।
🔅 श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के) जयन्ती।
🔅 श्री आर. शंकर जयन्ती।
🔅 सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस।
🔅 श्री दोरजी खांडू स्मृति दिवस।
🔅 आयुष्मान भारत दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस (International Jazz Day)।
🔅 राष्ट्रीय ईमानदारी दिवस (National Honesty Day , United States)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button