राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , बुधवार, दिनांक 29 मई 2024

इतिहास की 29 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 29 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29  मई 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 13:42 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 08:39 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* वणिक – 13:42 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* एन्द्र – 23:33 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:13
*🌙चन्द्रोदय-* 24:26
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 20:08 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:18 से 14:02
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ बदी षष्ठी 13:42 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , बुध कृत्तिका नक्षत्र में 16:14 पर , गुरु कृत्तिका नक्षत्र में 20:53 पर ,राजयोग , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:39 से , विघ्नकारक भद्रा 13:40 से 24:42 तक , पंचक प्रारम्भ 20:06 से , मेला गांव पंजगाई  (बिलासपुर हि. प्र. , 29 से 30 मई ) , श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी ) , चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस , श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस , श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस , अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers) व विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी सप्तमी 11:46 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अप्यदृष्टं     श्रवादेव*
*पुरुषं   धर्मचारिणम् ।*
*भूतिकर्माणि कुर्वाणं*
*तं जनाः कुर्वते प्रियम्।।*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_जो मनुष्य धर्म का आचरण करता और लोक- कल्याण के कार्य में लगा रहता है, उसका दर्शन न हुआ हो तो भी मनुष्य केवल नाम सुनकर उससे प्रेम करने लगते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 मई 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। किसी कार्य को लेकर मानसिक उलझन रह सकती है लेकिन सफलता मिलेगी। व्यस्त रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा , जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय आप कोई जरूरी फाइल / कागज भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से न निकलने पाएँ ध्यान रखें। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चो पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए। अगर आप साझे में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी। यात्रा योग बन रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, लेकिन आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग रहेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। साथी से उपहार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यालय में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण आपको थकावट महसूस होगी। इसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ेगा। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होगी है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप भविष्य योजना कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे। दोस्तो के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।
1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
1733 – क्यूबेक सिटी में भारतीय दासों को रखने के लिए कनाडाई का अधिकार बरकरार रखा गया।
1790 – रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।
1861 – हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।
1874 – स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया।
1915 – तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने।
1916 – यूएस के प्रेसिडेंट का आधिकारिक झंडा अपनाया गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1947 – फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक हवाई जहाज पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए।
1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।
1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर
1983 – नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया के 24 वें दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई।
1985 – यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।
1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।
1990 – यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास (ईबीआरडी) की स्थापना।
1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली।
2004 – पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।
2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
2008 – भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2008 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।
2008 – नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
2010 – अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
2010 – भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया।
2019 – अमेरिका ने भारतीय मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर निकाला।
2019 – नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2020 – भारत और श्रीलंका ने सहयोग के नए रास्ते तलाशते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि की।
2020 – जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 23 लघु वन उत्‍पादों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य सूची में शामिल किया , इनमें वन तुलसी के बीज, वन जीरा, मशरूम, काला चावल और जोहर चावल जैसी वस्‍तुएं शामिल हैं।
2020 – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों के संगठन ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी मेजबानी फेडरल टैक्स सर्विस ऑफ़ रूस द्वारा की गई।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के कारण अपने अभिभावक खो चुके बच्चों के लिए पीएम केयर्स बाल योजना की घोषणा की।
2022 – तारा एयरलाइंस का डीएचसी-6 ट्विन ओटर विमान नेपाल के मस्टैंग में दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 22 लोगों (16 नेपाली, 4 भारतीय व 2 जर्मन) की मौत हुई।
2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई।
2023 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को असम से झंडी दिखाकर रवाना किया।
2023 – केंद्रीय मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला ने अंडमान में “सागर परिक्रमा” के छठे चरण का शुभारंभ किया।
2023 – भारत में ISRO ने नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया।
2023 – झारखंड के धनबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 8 की मौत हुई व कई जख्मी हुए।
2023 – कर्नाटक के तिरुमकूडलु नरसीपुर के पास बस और कार की टक्कर से दो बच्चों समेत 10 की मौत हुई।
2023 – असम के सोनितपुर में 4.4 की तीव्रता का भूंकप आया।
2023 – झुंझुनूं जिले में मनसा माता की पहाड़ियों पर ट्राली पलटने से आठ लोगों की मौत हुई।

*29 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1724 – पोप बेनेडिक्ट तेरहवें जो पियोरो ऑरसिनी का जन्म हुआ जो की 245 वे पोप के रूप में सफल हुए।
1865 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1906 – कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
1942 – हुल्लड़ मुरादाबादी एक हिंदी हास्य कवि थे।
1954 – पंकज कपूर -भारतीय अभिनेता (1961 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1977 – लोगनाथन मुरुगन –  अधिवक्ता , मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री ।

*29 मई को हुए निधन👉*

1933 – लोकराम नयनराम शर्मा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता।
1972 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
1977 – सुनीति कुमार चटर्जी – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
1987 – चौधरी चरण सिंह – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
2014 – कार्लहेंज़ बॉम- ऑस्ट्रियाई अभिनेता।
2020 – वयोवृद्ध गीतकार योगेश गौड़ का निधन।
2020 – बेजान दारुवाला एक भारतीय लेखक और ज्योतिष थे।
2020 – छत्‍तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी का निधन।
2021 – जाने-माने शिक्षाविद् और अन्‍ना विश्‍वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. अनंतकृष्‍णन का निधन हुआ।
2022 – मानसा में पंजाबी सिंगर और नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या हुई।
2022 – पूर्व ब्रिटिश चैंपियन जॉकी लेस्टर पिगॉट (86) का निधन हुआ।
2023 – रोमन शौकिया पहलवान वितेज़लाव माचा (75) का निधन हुआ।

*29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला गांव पंजगाई  (बिलासपुर हि. प्र. , 29 से 30 मई )।
🔅 श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी )।
🔅 चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस।
🔅 श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस।
🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers)।
🔅 विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button