राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 19 दिसम्बर 2023

इतिहास की 19 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 19 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 दिसम्बर 2023*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 13:08 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 24:02 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* वणिज – 13:08 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्धि – 18:37 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 07:08
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* 12:13
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 18:21 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 14:52 से 16:10
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी सप्तमी 13:08 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मित्र (विष्णु ) सप्तमी , भानु ( सूर्य ) सप्तमी , नन्दा /भद्रा सप्तमी , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 13:06 से 24:10 तक , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 13:07 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 24:03 से सूर्योदय तक , श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति) , श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती , श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस , श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस , ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस , श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस , गोवा मुक्ति दिवस व राष्ट्रीय सुशासन सप्‍ताह (19 से 25 दिसंबर)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी अष्टमी 11:16 तक पश्चात् नवमी शुरू , जैन अष्टमी , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , बुधाष्टमी व्रत , श्री अन्नपूर्णाष्टमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:58 से , पंचक जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यादृशैः   संनिविशते*
*यादृशांश्चोपसेवते ।*
*यादृगिच्छेच्च भवितुं*
*तादृग् भवति पूरुषः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-१३
*अर्थात्👉*
_मनुष्य जैसे लोगों के साथ रहता है, जैसे लोगों की सेवा करता है और जैसा होना चाहता है, वैसा ही हो जाता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 दिसम्बर 2023 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। ऑफिस के काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है , उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1154 – किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1821 – दक्षिण ओर्कनेय द्वीप की खोज जॉर्ज पावेल और नथानियल पामर द्वारा की गयी।
1823 – जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।
1842 – अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
1889 – बिशप संग्रहालय हवाई में स्थापित किया गया।
1907 – अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।
1919 – अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
1927 – उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।
1927 – महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
1931 – जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1932 – बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया से की।
1941 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
1945 – मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।
1950 – जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
1958 – सुकुमार सेन – भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
1961 – गोवा स्वतंत्र हुआ।
गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
1966 – एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।
1983 – ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हुई।
1984 – चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
1989 – कम्युनिस्ट शासन के विरोध में रोमानियाई शहरों में श्रमिको ने हड़ताल किया।
1991 – पॉल कीटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में बॉब हॉक को शपथ दिलाई गयी।
1998 – अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा ।
1998 – डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
1999 – 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
2003 – लीबिया ने रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।
2005 – अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
2006 – शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
2007 – टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
2012 – पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
2016 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक क्रिसमस बाजार में हुए “संभावित आंतकवदी हमले” में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई।
2019 – भारत और अमरीका ने रक्षा तकनीक के हस्तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को देखते हुए सात दिन के आपातकाल की घोषणा।
2019 – भारत ने पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली क्यू आर-एस.ए.एम. मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – बांग्लादेश में एक सड़क दुर्घटना में लगभग 12 लोगों की मौत जबकि अन्य 6 लोग घायल हुए।
2020 – भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन में चल रहे मुक्केबाजी विश्व कप 52 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।
2020 – रूस ने एक साथ अंतरिक्ष में 36 उपग्रह स्थापित किए।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसोचैम स्थापना सप्ताह 2020 में मुख्य भाषण दिया।
2021 – वियतनाम के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
2021 – भारतीय नौसेना ने देश में बने दूसरे अत्‍या‍धुनिक विध्‍वंसक पोत मोरमुगांव का पहली बार समुद्र में परीक्षण किया।
2021 – चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद गेब्रियल बोरिक ने सैंटियागो में जश्न मनाया।
2022 – लोकसभा ने समुद्री दस्‍युता रोधी विधेयक 2019 पारित किया।
2022 – लोकसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक- 2022 पारित किया।
2022 – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 3.1 की तीव्रता का भूकंप आया।

*19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*

1873 – राय बहादुर सर उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
1884 – राम नारायण सिंह – एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता , पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।
1899 – मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर।
1915 – मैरेम्बम कोइरेंग सिंह – मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री।
1919 – ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ।
1934 – प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।
1937 – जी बी पटनायक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1969 – नयन मोंगिया – भारत के पूर्व क्रिकेटर।
1974 – रिकी पोंटिंग‎ – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।
1980 – जमुना टुडू – पर्यावरणविद् , वृक्षों को बचाने हेतु अपनी जान की भी परवाह न करने वाली भारत की साहसिक महिलाओं में से एक।
1984 – अंकिता लोखंडे – भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री।

*19 दिसंबर को हुए निधन👉*

1860 – लार्ड डलहौजी – 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।
1927 – राम प्रसाद बिस्मिल, महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे।
1927 – अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1927 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1988 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
2002 – बाबूभाई जशभाई पटेल -भारत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2016 – अनुपम मिश्र – लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे।
2020 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ विचारक और पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य (97) का नागपुर में निधन हुआ।
2022 – साल 1971 की लड़ाई के नायक सेवानिवृत्‍त लांस नायक भैरों सिंह राठौड़ (81) का निधन हुआ।

*19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

🔅 श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति)।
🔅 श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती।
🔅 श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस।
🔅 श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस।
🔅 ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस।
🔅 श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस।
🔅 गोवा मुक्ति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय सुशासन सप्‍ताह (19 से 25 दिसंबर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button