राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 05 दिसम्बर 2023

इतिहास की 05 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 05 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 दिसम्बर 2023*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 24:40 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 27:38 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* बालव – 11:27 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 22:40 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:59
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 24:33
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:32
*🤖राहुकाल-* 14:47 से 16:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को👉 मार्गशीर्ष बदी अष्टमी 24:40 तक पश्चात् नवमी शुरू , कालाष्टमी , श्री कालभैरवाष्टमी प्रथमाष्टमी (उड़ीसा ) , शुक्र स्वाति नक्षत्र में 17:48 पर, श्री महाकाल भैरव जयन्ती ( मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी ) , योगी श्री अरविंद घोष स्मृति दिवस , सुश्री जयललिता स्मृति दिवस , कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सालारिया शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित) , अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक (वालंटियर) दिवस व विश्व मृदा दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी नवमी 27:07 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्मै देवाः प्रयच्छन्ति*
*पुरुषाय पराभवम् ।*
*बुद्धिं तस्यापकर्षन्ति*
*सोऽवाचीनानि पश्यति।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-८१
*अर्थात्👉*
_देवतालोग जिसे पराजय देना चाहते हैं, उसकी बुद्धि को पहले ही हर लेते हैं, इससे वह नीच कर्मों पर ही अधिक दृष्टि रखता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल horoscope
*05 दिसम्बर 2023 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल बदल जायेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1657 – शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
1746 – स्पेनिश शासन के खिलाफ जेनोवा में विद्रोह किया गया।
1757 – ल्यूटन की लड़ाई: प्रशियाई सेना ने ऑस्ट्रियाई को धराशायी कर दिया।
1766 – जेम्स क्रिस्टी ने क्रिस्टी की नीलामी की पहली बिक्री लंदन के घर में की।
1868 – पहला अमेरिकी साइकिल कॉलेज खोला गया।
1879 – पहला स्वचालित फोन स्विचिंग प्रणाली तैयार की गयी।
1892 – जॉन थॉम्पसन कनाडा के चौथे प्रधानमंत्री बने।

1893 – टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।
1893 – एकाधिक मतदान न्यू साउथ वेल्स में समाप्त किया गया।
1917 – रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
1919 – तुर्की के युद्ध मंत्रालय ने यूनानियों, अर्मेनियन और यहूदियों को सैन्य सेवा हटाया।
1926 – फोरवेल के टेक्सास शहर में जॉर्ज हासेल ने अपनी पत्नी और आठ बच्चों की हत्या की।
1943 – जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1946 – भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950 – सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1955 – लंबी दूरी के टेलीफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।
1956 – गुलाब हेइलब्रॉन ब्रिटेन की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी।

1960 – अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1971 – भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1974 – माल्टा गणराज्य घोषित।
1989 -मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।
1990 – विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।
1992 – भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
1993 – मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।
1997 – भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।
1998 – रूस 2002 में भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
1999 – चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
1999 – भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
2000 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
2003 – चेचेन्या में ट्रेन मे आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल।
2003 – राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।
2005 – एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
2007 – अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ़-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया।
2007 – पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने आपातकाल तक मीडिया पर लगे प्रतिबन्धों को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज किया।
2008 – रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
2008 – काँग्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
2013 – यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।
2019 – पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी (48) को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया।
2019 – गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना/सुदृढ़ीकरण के लिए निर्भया फंड के अंतर्गत रु. 100 करोड़ लागत का प्रस्ताव अनुमोदित किया।
2020 – जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ ने बताया कि हायाबुसा2 यान ने सफलतापूर्वक एक छोटे कैप्सूल को छोड़ा और उसे पृथ्वी की तरफ भेजा ताकि वह नमूनों को यहां पहुंचा सके।
2021 – भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण पोत (लार्ज) प्रोजेक्ट में से पहला ‘संध्याक’ कोलकाता में लॉन्च किया गया।
2021 – इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से 34 लोगों की मौत हुई।
2022 – भारत और जर्मनी ने अध्ययन, अनुसंधान व काम करने के लिए प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2022 – बंगलादेश में ढाका और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

*5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1872 – भाई वीर सिंह – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।
1894 – जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।
1894 – एच. सी. दासप्पा- भारत के क्रांतिकारियों में से एक।
1905 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता ।
1932- नादिरा – हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी ।
1932 – रमाकांत विठ्ठल अचरेकर मुंबई के एक भारतीय क्रिकेट कोच(कन्फर्म नहीं)।
1938- रघुवीर चौधरी- गुजराती साहित्यकार।
1969 – अंजलि भागवत – भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं।
1974 – रवीश कुमार एक पत्रकार व हिंदी समाचार चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ में संपादक।

*5 दिसंबर को हुए निधन👉*

1924- एस. सुब्रह्मण्य अय्यर, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।
1941 – अमृता शेरगिल – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार
1950 – अरबिंदो घोष – भारतीय लेखक ।
1951 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।
1955- मजाज़, प्रसिद्ध शायर।
1957 – सय्यद हुसैन अहमद मदनी भारतीय उपमहाद्वीप से इस्लामी विद्वान थे।
1961 – कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया, परमवीर चक्र से सम्मानित।
2013- दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मानित – नेल्सन मंडेला।
2016 – जयललिता – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
2021 – बॉब डोल – संयुक्त राज्य सीनेट के पूर्व बहुमत के नेता।

*5 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री महाकाल भैरव जयन्ती ( मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी )।
🔅 योगी श्री अरविंद घोष स्मृति दिवस।
🔅 सुश्री जयललिता स्मृति दिवस।
🔅 कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सालारिया शहीदी दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक (वालंटियर) दिवस।
🔅 विश्व मृदा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

Related Articles

Back to top button