राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , बृहस्पतिवार, दिनांक 27 जून 2024

इतिहास की 27 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 27 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27  जून  2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 18:42 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 11:37 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* गर – 07:49 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* आयुष्मान – 25:27 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 23:37
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 28:32 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 14:08 से 15:53
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी षष्ठी 18:42 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:37 से , विघ्नकारक भद्रा 18:40 से , पंचक जारी , गुरु रोहिणी नक्षत्र में 26:01 पर , मेला चमलियाल (जम्मू-कश्मीर) , श्री गोविंद महाराज पुण्य तिथि – सोनगिरी (धुले) , श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी ) , चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज 153वां जन्म दिवस (आषाढ़ कृष्ण षष्ठी) , श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जयन्ती ( कन्फर्म नहीं , कुछ जगह 26 जून का भी वर्णन है ) , उडन परी पी.टी.उषा जन्म दिवस , श्री सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ स्मृति दिवस , महाराणा श्री रणजीत सिंह स्मृति दिवस , हेलेन केलर दिवस , अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस , विश्व मधुमेह जागृति दिवस  व राष्ट्रीय पीटीएसडी जागरूकता दिवस , यूएसए (National PTSD Awareness Day , USA)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी 16:29 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अच्युतानन्तगोविन्द-*
*नामोच्चारणभेषजात् |*
*नश्यन्ति सकला रोगा:*
*सत्यं सत्यं वदाम्यहम् ||*
*अर्थात् 👉*
_‘हे अच्च्युत ! हे अनंत ! हे गोविंद ! – इस नामोच्चारणरूप औषध से समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं, यह मैं सत्य कहता हूँ …. सत्य कहता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 जून 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन अनमना सा रह सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर – बाहर पूछ रहेगी। व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । धनहानि को बचाना है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है । लापरवाही न करें। कार्य करते समय हल्की चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। संतान को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन व्यस्त सा रहेगा । व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे।  व्यापार -व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें व क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें । लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सम्मान से भरा होगा । सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । व्यापार ठीक चलेगा। दूर से समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें।फालतू बातों पर ध्यान न दें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1693 – लंदन में पहली महिला पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन हुआ।
1709 – पीटर रूस ने महान पोल्टावा की लड़ाई में स्वीडन के चार्ल्स बारहवीं हराया।
1743 – ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: डेटिंगन का युद्ध: बावेरिया में, ब्रिटेन के राजा जॉर्ज द्वितीय व्यक्तिगत रूप से युद्ध में सैनिकों का नेतृत्व करते हैं पहली बार जब एक ब्रिटिश सम्राट मैदान में सैनिकों को कमान किया।
1759 – ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।
1821 – न्यू हैम्पटन स्कूल की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यू हैम्पशायर राज्य में की गई।
1867 – बैंक ऑफ कैलिफाॅर्निया का संचालन शुरू हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1890 – जॉर्ज डिक्सन पहला मुक्केबाज बना।
1893 – गोल्ड कालगूर्ली पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाया गया।
1903 – 1 9 वर्षीय अमेरिकन आईडा डी अकोस्ता पावर विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनी।
1914 – अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 – सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1946 – कनाडाई संसद ने कनाडाई नागरिकता अधिनियम में कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।
1950 – संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव अपनाया गया।
1957 – अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में ऑद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत हुई।
1957 – ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
1964 – तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।
1967 – भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस-748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1967 – लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1977 – जेबूती देश को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
1980 – इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत हुई।
1981 – कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।
1983 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस-205 लांच किया।
1991 – स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे बाद ही उसके छोटे गणतंत्र में यूगोस्लाविया की सेना टैंकों और विमानों के साथ दाखिल हो गई।
1993 – अमरीका ने 33 प्रक्षेपास्त्रों द्वारा इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आस पास के क्षेत्रों को निशाना बनाया।
1998 – मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।
2002 – जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2004 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2005 – ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2006 – गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
2007 – जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला।
2008 – भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
2008 – माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।
2015- भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे अथवा सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
2019 – राजस्थान के बीकानेर जिले के कालू पुलिस स्टेशन को देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया।
2019 – विराट कोहली 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बने।
2019 – स्वदेश में विकसित और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2019 – भारत ने विश्व बैंक के साथ के टीबी के उन्मूलन के लिए 400 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब अपने नाम किया।
2020 – मलावी में अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद दोबारा कराए गए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल ने जीत हासिल की। अफ्रीका में पहली बार अदालत के चुनाव को पलट देने के बाद किसी निवर्तमान नेता की हार हुई ।
2020 – आयरलैंड की संसद के निचले सदन की विशेष बैठक में यहां हुए मतदान में फियाना फेल नेता मिचेल मार्टिन को आयरलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एएमए, अहमदाबाद में जेन गार्डन और काइज़ेन एकेडमी का उद्घाटन किया।
2022 – मुंबई में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी जिसमें 20-25 लोग दबे।
2022 – नासा ने ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्षेत्र से सफलतापूर्वक एक रॉकेट लॉन्च किया। नासा ने अमरीका से बाहर अपना पहला वाणिज्‍यिक स्पेसपोर्ट लॉन्च करने का इतिहास रचा।
2022 – जाने-माने कवि और साहित्‍यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्र को प्रतिष्ठित सरस्‍वती सम्‍मान दिया गया।
2022 – ईरान ने ठोस ईंधन संचालित रॉकेट अंतरिक्ष में छोडा (तारीख कन्फर्म कर लें)।
2023 – रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी ने पांच राज्यों को  वंदे भारत की सौगात दी।
2023 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 84 सेवारत व सेवानिवृत्त सशस्त्र कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।

*27 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1838 – बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय बंगाली के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ उनकी ही रचना है (26जून का भी वर्णन मिलता है)।
1869 – जर्मनी के मशहूर गर्भविज्ञानी हैंस स्‍पेमैन का जन्‍म हुआ।
1919 – अमला शंकर – मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं।
1922 – अकिलन – तमिल भाषा के साहित्यकार।
1928 – आर डी प्रधान – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1939 – राहुल देव बर्मन – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1950 – नितिन मुकेश भारतीय गायक जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने पार्शवगायन के लिये जाने जाते हैं।
1955 – पूर्णिमा वर्मन – भारतीय पत्रकार।
1964 – उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पी.टी. ऊषा का जन्‍म हुआ।
1980 – अंगरेज क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म हुआ।
1985 – रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़नेतसोवा का जन्म हुआ।

*27 जून को हुए निधन👉*

1839 – रणजीत सिंह – ‘भारतीय इतिहास’ में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा।
2008 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
2019 – दिग्गज तेलुगु अभिनेत्री और फिल्म निर्माता जी. विजया निर्मला का निधन हुआ।
2022 – मशहूर पंजाबी एक्टर, राइटर और कवि सुरिंदर शर्मा का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ब्लूग्रास संगीतकार बॉबी वैन ओसबोर्न (91) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स (65) का निधन हुआ (शव की पहचान हुई , निधन पहले का हो सकता है)।

*27 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला चमलियाल (जम्मू-कश्मीर)।
🔅 श्री गोविंद महाराज पुण्य तिथि – सोनगिरी (धुले)।
🔅 श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी )।
🔅 चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज 153वां जन्म दिवस (आषाढ़ कृष्ण षष्ठी)।
🔅 श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जयन्ती ( कन्फर्म नहीं कुछ जगह 26 जून का भी वर्णन है )।
🔅 उडन परी पी.टी.उषा जन्म दिवस।
🔅 श्री सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ स्मृति दिवस।
🔅 महाराणा श्री रणजीत सिंह स्मृति दिवस।
🔅 हेलेन केलर दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस।
🔅 विश्व मधुमेह जागृति दिवस।
🔅राष्ट्रीय पीटीएसडी जागरूकता दिवस , यूएसए (National PTSD Awareness Day , USA)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button