राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 16 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 16 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 नवम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 28:49 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 26:11 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* कौलव – 15:41 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* विश्कुम्भ – 06:45 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:44
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* 28:02
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 16:06 से 17:27
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वादशी 28:49 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मूल द्वादशी , तिथिवासर 09:10 तक ,  , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 26:11 तक , द्विपुष्कर योग / राजयोग 26:11 से , सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति 13:37 पर (पुण्यकाल 07:13 से सूर्यास्त तक , दीप – वस्त्र दान , नर्मदा स्नान) , संकल्प आदि में प्रयोजनीय हेमन्त ऋतु समाप्त , आकाश दीपदान समाप्त , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , आचार्य श्री सुमतिसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) लेखा-परीक्षण दिवस (Audit Diwas) , राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) 68वां स्थापना दिवस , राष्ट्रीय प्रैस दिवस (भारत) व अंतर्राष्‍ट्रीय सहिष्णुता दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी पूर्णरात्रि , त्रयोदशी तिथि वृद्धि , सोम प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गुणदोषसमाहारे*
*गुणान् गृह्णन्ति साधवः।*
*क्षीरवारिसमाहारे*
*हंसः क्षीरमिवाखिलम्।।*
*भावार्थ👉*
_जैसे दूध और जल से हंस पूरा दूध निकाल लेता है उसी प्रकार सज्जन गुण एवं दोष में से गुण को ग्रहण कर लेते हैं एवं दोषों को छोड़ देते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 नवम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 नवम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1632 – स्वीडन के महाराजा एडल्फ़ की हत्या हुई।
1700 – ब्रांडेनबर्ग का सम्राट, पर्शिया का राजा बनाया गया।
1720 – समुद्री डाकू “कैलिगो जैक” रैकाहम जमैका में स्पेनिश टाउन में परीक्षण के लिए लाया गया है; दो दिन बाद उन्हें पोर्ट रॉयल में फांसी दी गई।
1763 – अंग्रेजी पत्रकार जॉन विलक्स एक द्वंद्व युद्ध में घायल हो गए।
1771 – वेस्टइंडीयन कंपनी और एम्स्टर्डम ने सूरीनाम को विभाजित किया।
1797 – प्रशिया की वारिस स्पष्ट, फ्रेडरिक विलियम, फ्रेडरिक विलियम III के रूप में प्रशिया का राजा बन गया।
1801 – न्यूयॉर्क इयरिंग पोस्ट का पहला संस्करण मुद्रित हुआ।
1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली (कन्फर्म नहीं )।
1840 – न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।
1849 – विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई थी।
1856  -नीयूवेज़ीज वाउरबर्गवाल में एम्स्टर्डम पोस्ट ऑफिस की स्थापना की गयी।
1872 – लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हड़ताल शुरू किया।
1893 – एनी बेसेंट सेंट तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंची।
1907 – ओकलाहोमा को अमेरिका के 46वें राज्य के रुप में मान्यता मिली।
1908 – जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
1912 – कैसर विल्हेम-II द्वारा सिलेसिया शहर में बोबेर नदी बांध का उद्घाटन किया।
1925 – द रेड किमोनो और स्टेज स्ट्रक को परदे पर दिखाया गया।
1933 – ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलयो वर्गास ने स्वंय को तानाशाह घोषित किया।
1933 – अमेरिका व सोवियत संघ में पहली बार राजयनिक संबंध स्थापित हुए।
1938 – अल्बर्ट होफमैन का आविष्कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग वजूद में आया।
1945 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को के गठन का फैसला हुआ।
1946 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने वातावरण में कारबोनिक गैस के तत्व छोड़कर संसार झ,प्रमें पहली बार कृत्रिम वर्षा करने में सफलता प्राप्त की।
1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1958 – भारत में लौह अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक एनएमडीसी को निगमित किया गया।
1962 – कुवैत में संविधान को अंगीकार किया गया।
1966 – भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई।
1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1975 – यूनाइटेड किंगडम और आइसलैंड के बीच तीसरी कॉड युद्ध शुरू हुआ।
1988 – बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई। पाकिस्तान में करीब एक दशक बाद चुनाव का आयोजन किया गया था।
1992 – एरिक लॉवेस ने चौथी-पांचवी शताब्दी के सोने-चांदी के सिक्कों के सबसे बड़े खजाने ‘हॉक्सन होर्ड’ की खोज की।
1996 – मदर टेरेसा को मानद अमेरिकी नागरिकता प्राप्त हुई।
1997 – 18 साल की कैद के बाद चीन सरकार ने लोकतंत्र समर्थक, वेई जिनशेंग को मेडिकल पैरोल पर रिहा किया।
2003 – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी ने एफसी बार्सिलोना की तरफ से अपना पहला मैच खेला।
2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2013 –  मुंबई में सचिन के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही भारत सरकार ने भी उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी।
2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
2019 – ओडिशा के बालासोर तट से सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का पहली बार रात में परीक्षण किया गया, जो कामयाब रहा।
2019 – अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सिखों के सम्मान में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।
2019 – पाकिस्तान टायफाइड का नया टीका विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया, जिसे डब्‍ल्‍यूएचओ ने भी अनुमोदित किया है।
2020 – बिहार में श्री नीतीश कुमार ने सातवीं बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।
2021 –  सीमा सड़क संगठन भारत (बीआरओ) की उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मान्यता मिली।
2022 – नासा का मून मिशन लॉन्च हुआ , तीसरे प्रयास में चांद पर भेजा रॉकेट, धरती की पहली तस्वीर आई।
2022 – अचंता शरत कमल ITTF एथलीट आयोग में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने , इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न के लिये भी चुना गया।
2022 – जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में टैक्सी गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हुई।
2023 – भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स एलएंडटी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) परियोजना के चौथे जहाज ‘अमिनी’ का जलावतरण हुआ।
2023 – भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास “मित्र शक्ति-2023” का नौवां संस्करण औंध (पुणे) में शुरू हुआ।
2023 – उत्तर प्रदेश के इटावा में वैशाली एक्सप्रेस में आग लगने से 19 यात्री घायल हुए।
2024 – चीन के वूशी शहर में एक कॉलेज में हुई चाकूबाज़ी से 8 लोगों की मौत व 17 लोग घायल हुए।

*16 नवम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति👉*

1846 – उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के निकट बारा में हुआ।
1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।
1897 – चौधरी रहमत अली – एक पाकिस्तानी मुस्लिम राष्ट्रवादी थे।
1907 – शंभु महाराज लखनऊ घराने के महान कथक नर्तक थे।
1916 – प्रसिद्ध भारतीय गायिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
1922 – होज़े सरमागो -लेखक ( पुर्तगाल)  नोबेल पुरस्कार साहित्य विजेता।
1927 – मराठी एवं हिंदी फिल्मों के अभिनेता और थियटर कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का जन्म हुआ।
1930 –  मिहिर कुमार सेन को खेल के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९६७ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
1943 – केतयूँ आर्देशिर दिनशा भारतीय चिकित्सा क्षेत्र की प्रमुख हस्ती थीं।
1963 – बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म हुआ।
1973 – पुल्लेला गोपीचंद एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी।इन्होंने 2001 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती और 2014 में पद्मभूषण से घं हुए।
1985 – आदित्य रॉय कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ।

*16 नवम्बर को हुए निधन👉*

1857 – ऊदा देवी ‘पासी’ जाति से सम्बंधित एक वीरांगना।
1915 – करतार सिंह सराभा – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी।
2009 – एडवर्ड अल्बर्ट आर्थर वुडवर्ड, ओबीई एक अंग्रेजी अभिनेता और गायक थे।
2016 – मुकेश रावल – एक भारतीय अभिनेता थे।
2020 –  वरिष्ठ नेता और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन हो गया।
2021 – केरल में प्रसिद्ध मप्पीला गीत गायक पीर मोहम्मद (75) का निधन हुआ।
2022 – ऑस्ट्रियाई फुटबॉल खिलाड़ी गेरहार्ड रोडक्स (57) का निधन हुआ।
2022 – फ्रांसीसी अभिनेता रॉबर्ट क्लेरी (96) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ख़ालिस घुड़दौड़ HOF जॉकी बॉबी उस्सेरी (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉनी ग्रीन (89) का निधन हुआ।
2024 – चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति नायडू (72) का निधन हुआ।

*16 नवम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री सुमतिसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🌟 लेखा-परीक्षण दिवस (Audit Diwas)।
🌟 राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) 68वां स्थापना दिवस।
🌟 राष्ट्रीय प्रैस दिवस (भारत)।
🌟 अंतर्राष्‍ट्रीय सहिष्णुता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button