राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 21 दिसम्बर 2023

इतिहास की 21 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 21 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 दिसम्बर 2023*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 09:39 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 22:09 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* कौलव 09:39 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वरियान – 13:27 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 17:28
*🌙चन्द्रोदय-* 13:18
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 22:09 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 13:36 से 14:53
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी नवमी 09:39 तक पश्चात् दशमी शुरू , नन्दा नवमी , कल्पादि नवमी , पंचक समाप्त 12:09 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग दिनरात, श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती , श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती , श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस , श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस , श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस , श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस , जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 40वां ) व साल का सबसे छोटा दिन – शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध )।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी संसदशमी 08:18 तक पश्चात् एकादशी शुरू , मोक्षदा एकादशी व्रत स्मार्त (गृहस्थी आदि के लिए )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*जिता सभा वस्त्रवता*
*मिष्टाशा गोमता जिता।*
*अध्वा जितो यानवता*
*सर्वं शीलवता जितम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४७
*भावार्थ👉*
_अच्छे वस्त्रवाला सभा को जीतता (अपना प्रभाव जमा लेता) है, जिसके पास गौ है,  वह (दूध, घी, मक्खन,खोवा आदि पदार्थों के आस्वादन से) मीठे स्वाद की आकांक्षा को जीत लेता है, सवारी से चलने वाला मार्ग को जीत लेता (तय कर लेता) है और शीलस्वभाव वाला पुरुष सबपर विजय पा लेता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 दिसम्बर 2023 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1784 – जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1788 – मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
1847 – अमीर अब्देलकेदार ने आत्मसमर्पण किया और फ्रांसीसियों द्वारा कैद किया गया।
1849 – 1 यूएस स्केटिंग क्लब का गठन (फिलाडेल्फिया) में किया गया।
1894 – मैकेंज़ी बोवेल कनाडा के पांचवे प्रधानमंत्री बनाये गए।
1898 – रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1907 – चिली के सैनिकों ने सांता मारिया स्कूल में खनन कर्मचारियों को आग लगा दी।
1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1911 – पहले स्वेदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया की स्थापना सोराबजी पोचखानवाला ने की।
1913 – दुनिया की पहली क्रॉस वर्ड पहेली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।
1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949 – पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1963 – ग्रीक और तुर्की साइप्रस के बीच अंतर – सांप्रदायिक लड़ाई शुरू हुई।
1964 – फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी.एल.ओ. की स्थापना हुई।
1968 – केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया।
1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1973 – अरब-इजरायल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।
1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
2009 – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई
2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
2019 – इथियोपिया ने अंतरिक्ष में  अपना पहला उपग्रह भेजा , इथियोपियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (ETRSS) का प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया।
2019 – सीरिया के चालीस लाख लोगों को मानवीय सहायता एक वर्ष के लिए बढ़ाने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके रोक दिया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी गणतंत्र वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम गुयेन जुआन फुक के साथ वर्चुअल बैठक की।
2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ डिग्री चीफ कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
2021 – स्वदेश में विकसित बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2021 – पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज प्रारूप का सफल परीक्षण किया।
2021 – दक्षिणी चीन के गांझोउ में 66 मिलियन साल पुराने डायनासोर के भ्रूण की खोज की गयी।
2022 – मणिपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पलटने से 7 छात्राओं की मौत व 25 घायल हुए।

*21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1550 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
1879 – सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1881 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1891 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता।
1903 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे – भारत के अग्रणी उद्योगपति व गरवारे समूह के संस्थापक थे (पद्म भूषण सम्मानित)।
1908 – शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी – 1962 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए कर्नाटक (तब, मैसूर राज्य ) के मुख्यमंत्री थे ।
1918 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
1921 – प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती – भारत के 17 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1932 – यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार ।
1934 – पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ।
1938 – श्याममणि देवी – एक ओडिसी शास्त्रीय संगीत गायिका।
1963 – बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ।
1966 – राजीव बजाज – बजाज ऑटो लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
1974 – संजीव चतुर्वेदी – वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।
1989 – तमन्ना भाटिया – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1998 – तेजस्विन शंकर एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट जो ऊंची कूद स्पर्धाओं में माहिर हैं।

*21 दिसंबर को हुए निधन👉*

1920 – गेंदालाल दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1938 – महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक
2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
2010 – गोपाल सिंह – राजस्थान विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व तीसरे राज्यपाल रहे।
2011 – पी के अयंगर – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।
2019 – प्रख्यात फिल्म छायाकार रामचंद्र बाबू का केरल के कोझिकोड में निधन हो गया।
2020 – मोतीलाल व्होरा (93) उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
2022 – कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने वचं पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति (89) का निधन हुआ।

*21 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती।
🔅 श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती।
🔅 श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस ।
🔅 श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस ।
🔅 श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस।
🔅 श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस।
🔅 जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 40वां )
🔅 साल का सबसे छोटा दिन – शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button