पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 27 फरवरी 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 फरवरी 2025*
*गुरुवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 08:57 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या आगले दिन सुबह 06:16 तक
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 15:44 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* शकुन – 08:57 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* शिव – 23:40 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:48
*🌄सूर्यास्त-* 18:19
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:26
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्दशी 08:57 तक पश्चात् अमावस्या 30:16 (अगले दिन सूर्योदय से पहले सुबह 06:16 तक) , अमावस्या तिथि का क्षय /टूटी , स्नान – दान – तर्पण – श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी अमावस्या , दर्श अमावस्या , पंचक जारी , शिव खप्पर पूजा , अन्वाधान , द्वापरयुगादि , मन्वादि , बुध मीन राशि में 23:46 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , भगवान वासुपूज्य जन्म – तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी) , आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी) , बिश्नोई मेला (मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या) , आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या) , श्री जिन कुशलसूरी पुण्य दादा मेला (जैन) , अमर शहीद श्री चन्द्र शेखर आजाद शहीदी दिवस , श्री श्यामा चरण शुक्ल जयन्ती , स्वतंत्रता सेनानी श्री विजय सिंह पथिक जयन्ती , डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा जन्म दिवस , श्री के. चेंगलाराय रेड्डी स्मृति दिवस , मराठी राजभाषा दिवस , प्रोटीन दिवस (भारत) , अन्तर्राष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस (International Polar Bear Day) , डॉक्टर दिवस (वियतनाम) व विश्व एनजीओ (NGO) दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी प्रतिपदा 27:18 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*निकृत्या निकृतिप्रज्ञा*
*हन्तव्या इति निश्चयः।*
*न हि नैकृतिकं हत्वा*
*निकृत्या पापमुच्यते।।*
★ *(महाभारत, वन पर्व – ५२/२२)*
*अर्थात् 👉*
_शठता करने वाले शत्रु को शठता द्वारा ही मारना चाहिए। शठता करने वाले व्यक्ति को छल से मारने में पाप नहीं होता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 फरवरी 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से मानसिक तनाव कम होगा। हल्की थकान रहेगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति व सम्मान मिलने के योग हैं। आपका आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मन हल्का रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1594 – हेनरी IV फ्रांस का राजा बना।
1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आस्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।
1879 – आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने ‘सैकरिन’ नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था।
1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1921 – वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1931 – क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।
1932 – अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत हुई।
1932 – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की। अणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर अणु का केंद्रक बनाते हैं। इलेक्ट्रॉन इस केंद्रक के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस खोज के बाद अणु के केंद्रक को अलग करना संभव हुआ, जिससे परमाणु बम बनाने की राह प्रशस्त हुई।
1951 – अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।
1956 – मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला मिला।
1965 – फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1974 – अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू हुई।
1982 – अबुल फ़त्रल मोहम्मद अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
1988 – पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1995 – उत्तरी इराक के जाखोे में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।
1999 – नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए चुनाव हुए।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने का आदेश।
2002 – गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये। इन मौतों के कारण गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई।
2004 – फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे गये।
2005 – मारिया शारापोवा ने ‘कतर ओपन’ खिताब जीता।
2007 – लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 – लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को ‘जी. आर-8 सम्मान’ से नवाजा गया।
2008 – पाकिस्तान की सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के ख़िलाफ़ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।
2009 – भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।
2010 – भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
2012 – भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन उसकी ऊर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया ।
2013 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई।
2019 – विंग कमांडर अभिनंदन लापता , भारत ने पाकिस्तान से उसकी हिरासत में मौजूद भारतीय पायलट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रिहा करने को कहा।
2019 – अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक वियतनाम में शुरू।
2019 – वायु सेना के चॉपर MI-17V5 क्रैश में शहीद हुए झज्जर(भदानी गांव) के लाल विक्रांत व एक अन्य।
2020 – भारत और म्यामां ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2020 – 27 फरवरी, 2020 को भारत का पहला प्रोटीन दिवस मनाया गया।
2021 – पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खिलौना मेला का उद्घाटन किया, जो 2 मार्च को समाप्त होगा।
2021 – अमरीका में हाउस ऑफ रि प्रेजेंटेटिव्स ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक हजार नौ सौ अरब डॉलर के कोष को मंजूरी दी।
2021 – भारतीय वायु सेना की एयरोबेटिक डिस्प्ले टीमें हल्के लड़ाकू विमान तेजस के साथ श्रीलंका के कोलंबो में (श्रीलंकाई वायुसेना के 70 वें सालगिरह महोत्सव में)पहुंचीं ।
2022 – रूस-यूक्रेन विवाद पर देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई।
2022- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जगन मोहन रेड्डी ने नौसेना गोदी में आयोजित समारोह में विशाखापत्तनम शहर के नाम पर आईएनएस विशाखापत्तनम को समर्पित किया।
2022 – उत्तर कोरिया ने नई बैलिस्टिक मिसाइल लांच की।
2023 – दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक खदान की छत गिरने से कम से कम 5 लोगों मौत व 3 घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
2023 – इजराइल की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एलअल के विमान ने ओमान और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर से पहली बार उड़ान भरी।
2023 – तुर्की में फिर से 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – कनाडा ने सरकार के सभी मोबाइल उपकरणों में ‘टिकटॉक’ पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
2023 – पाकिस्तान में कोयला खदान में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत व 3 घायल हुए।
2024 – अरुणाचल प्रदेश में कार खाई में गिरने से परिवार के पांच लोगों की मौत हुई।
2024 – अबूधाबी में विश्व व्यापार संगठन की 30वीं वर्षगांठ पर 13वीं मंत्री स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
2024 – इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में भीषण गोलाबारी की।
*27 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1882 – विजय सिंह पथिक – राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।
1912 – विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज एक मराठी साहित्यकार।
1925 – श्यामा चरण शुक्ल – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1934 – मनोज दास – प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार थे।
1943 – बी॰ एस॰ येदयुरप्पा -कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1945 – सत्य देव सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनेता थे।
1952 – प्रकाश झा – प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी फ़िल्मकार।
1954 – वीरेन्द्र कुमार खटीक – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद।
*27 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1931 – चंद्रशेखर आज़ाद, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1956 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1976 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1997 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
2010 – नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
2012 – सेलेंद्र नाथ मन्ना – जिन्हें सेलन मन्ना के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर थे।
2020 – सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान और गांधीवादी, सुधाकर चर्तुवेदी का बेंगलुरू में निधन।
2022 – एक मैच में 774 गेंद फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामाधीन (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फिल्म प्लॉटमैन निर्देशित और निर्माता (फ़्लिपर) रिको ब्राउनिंग (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन रिचर्ड लुईस (76) का निधन हुआ।
*27 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 भगवान वासुपूज्य जन्म – तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी)।
🔅 आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी)।
🔅 बिश्नोई मेला (मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या)।
🔅 आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या)।
🔅 श्री जिन कुशलसूरी पुण्य दादा मेला (जैन)।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 अमर शहीद श्री चन्द्र शेखर आजाद शहीदी दिवस।
🔅 श्री श्यामा चरण शुक्ल जयन्ती।
🔅 स्वतंत्रता सेनानी श्री विजय सिंह पथिक जयन्ती।
🔅 डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा जन्म दिवस।
🔅 श्री के. चेंगलाराय रेड्डी स्मृति दिवस।
🔅 मराठी राजभाषा दिवस।
🔅 प्रोटीन दिवस (भारत)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस (International Polar Bear Day)।
🔅 डॉक्टर दिवस (वियतनाम)।
🔅 विश्व एनजीओ (NGO) दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*