राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 22 फरवरी 2024

इतिहास की 22 फरवरी 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 22 फरवरी 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 फरवरी 2023*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 27:27 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 28:50 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* तैतिल – 16:39 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* साध्य – 23:45 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:53
*🌄सूर्यास्त-* 18:16
*🌙चन्द्रोदय-* 08:20
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:34 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी तृतीया 27:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:50 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:38 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:50 से ,  हिजरी शाब्बान 8 माह शुरु (मुस्लिम), भगवान श्री अरहनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , फाल्गुन शुक्ल तृतीया ) , पं. लेखराम वीर तृतीया / जयन्ती , राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती , श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस , मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस , श्री नरसिम्हा रेड्डी स्मृति दिवस , श्री भगवतदयाल शर्मा स्मृति दिवस व गर्ल स्काउट और गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे (विश्व विचार दिवस)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी चतुर्थी 25:36 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वृद्धकाले मृता भार्या*
*बन्धुहस्ते   गतं  धनम् ।*
*भोजनं  च   पराधीनं*
*तिस्रः पुंसां विडम्बनाः॥*
*अर्थात्👉*
_वृद्धावस्था में पत्नी की मृत्यु, भाई बंधुओं के हाथों में गया हुआ धन तथा दूसरों के आधीन भोजन ये तीन अवस्थाएं पुरुषों के लिए मृत्यु सदृश कष्टकारी है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 फरवरी 2022 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा व आशीर्वाद मिलेगा । छोटी पार्टी का आयोजन होगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा । परिजनों का सहयोग मिलेगा । संबंधो में मधुरता लाने का प्रयास करें । गलतफहमियां आज परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा चिंता न करें। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है । परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके लिए विशेष रहेगा । धन को लेकर चिंता न करें बल्कि धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं अन्य सब सही होगा । कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा व भरपूर सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना आप जैसे बुद्धि जीवी का काम नहीं। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढिया रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। थोड़ी बहुत स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद न आने दें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने सही नहीं होती ध्यान रहे । आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं । धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च हो सकता है। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें । खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्जादि के कारण परेशानी होने की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें । कार्यो में लापरवाही भी अधिक न करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें । व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी । कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1495 – फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1744 –  ट्यूलन की लड़ाई में संयुक्त फ्रेंको-स्पैनिश बेड़े द्वारा ब्रिटिश बेड़े को पराजित किया गया।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1975 – इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन (मार्शल लॉ ) लागू होने की घोषणा हुई।
1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
1990 – मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
1992 – खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
1995 – उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
1996 – स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने की घोषणा की।
1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
2005 – ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
2005 -दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2007 – ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
2008 – समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
2008 – ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
2019 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोल शांति पुरस्‍कार 2018 ग्रहण किया।
2019 – वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने ब्राजील से लगी सीमा बंद की।
2019 – जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत।
2019 –  जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा हुआ।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन(IJC) का उद्धाटन किया।
2020 – अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
2021 – मॉरिशस को भारत में निर्मित कोविड टीके की एक लाख से अधिक अतिरिक्‍त खुराकें सौंपी गई।
2021 – भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया तीन दिवसीय बांग्‍लादेश यात्रा पर ढाका पहुंचे।
2021 – चीन ने कहा, ब्रिक्स में भारत के साथ मिलकर काम करेंगे।
2021 – अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल से पहला ऑडियो जारी किया।
2021 – पुदुच्‍चेरी के मुख्‍यमंत्री वी0 नारायणसामी ने विश्‍वास मत हासिल करने में असफल रहने के बाद इस्‍तीफा दिया।
2022 – हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत हुई व 14 झुलस गए।
2022 – अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने यूक्रेन से अलग हुए दो क्षेत्रों के साथ अमरीकी नागरिकों के व्यापार और निवेश पर प्रतिबंध के आदेश पर हस्ताक्षर किए।
2022 – प्रोफेसर नीना गुप्ता को युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार मिला।

*22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
1788 – जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
1856 – स्वामी श्रद्धानन्द – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक (02 फरवरी का भी वर्णन)।
1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडन पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे।
1885 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
1889 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
1892 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।
1906 – हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)।
1906 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1908 – कमला चौधरी – महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक थीं।
1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1920 – कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
1922 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।

*22 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1847 – नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।
1944 – कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में ‘बा’ के नाम से विख्यात हैं।
1958 – भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1978 – एच. वी. आर. आयंगर – भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे।
1982 – जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।
1993 – भगवत दयाल शर्मा – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2020 – भारत के पूर्व फुटबालर अशोक चटर्जी का निधन।
2020 – तीन बार के सांसद, नेताजी परिजन कृष्णा बोस का निधन।
2021 – दादरा और नगर हवेली से लोकसभा सदस्‍य मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए।

*22 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान श्री अरहनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , फाल्गुन शुक्ल तृतीया )।
🔅 पं. लेखराम वीर तृतीया / जयन्ती।
🔅 राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती।
🔅 श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस।
🔅 मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस।
🔅 श्री नरसिम्हा रेड्डी स्मृति दिवस।
🔅 श्री भगवतदयाल शर्मा स्मृति दिवस।
🔅 गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे (विश्व विचार दिवस)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button