पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 30 जून 2024
इतिहास की 30 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 30 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 जून 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 12:21 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 07:34 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* गर – 12:21 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* अतिगण्ड – 16:13 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:23
*🌙चन्द्रोदय-* 25:17
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 07:34 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 17:38 से 19:23
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ बदी नवमी 12:21 तक पश्चात् दशमी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , पंचक 07:34 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 07:34 से अगले दिन सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 23:23 से , राजमाता जीजाऊसाहेब भोसले पुण्य तिथि (तिथि अनुसार) , श्री दादा भाई नौरोजी स्मृति दिवस , श्री साहिब सिंह वर्मा स्मृति दिवस , हूल क्रांति दिवस , अन्तराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस ( International Asteroid Day ) , अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस ( International Day of Parliamentarism ) व World Media Day._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी दशमी 10:28 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पीडापि मङ्गलायैव*
*स्मारयन्ती प्रभोः पदम्।*
*मग्नःसम्पत्तिभोगेषु*
*प्रभुं कः प्रतिपद्यते ।।*
★डॉक्टर कृपाराम त्रिपाठी अभिराम
*अर्थात् 👉*
_तकलीफ़ भी मंगलकारिणी होती है क्योंकि वह प्रभु के चरणों का स्मरण कराती है। सम्पत्ति के भोग में डूबा भला कौन प्रभु की शरण में जाता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 जून 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। त्याग एवं सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1294 – स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1700 – गेल्डरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर शुरू किया।
1737 – रूस-तुर्की युद्ध, 1735-1739: फील्ड मार्शल मुनीच के अनुसार रूसी सेना ने ओककोव के तुर्क गढ़ को बर्खास्त कर दिया और 4,000 तुर्को को कैद कर लिया गया।
1755 – फिलीपींस ने सभी गैर कैथोलिक चीनी रेस्तरां को बंद करवाया।
1758 – सात साल युद्ध के डोमस्टाटल का युद्ध प्रारम्भ हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1853 – पेरिस के पुनर्जन्म शुरू करने के लिए जॉर्जेस-युगेन हासमैन को सेन (विभाग) की प्राथमिकता के रूप में चुना गया।
1859 – नेवादा में कॉमस्टॉक सिल्वर लॉड की खोज की गयी।
1860 – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के संग्रहालय में विकास के बारे में ऐतिहासिक बहस आयोजित की गयी।
1870 – अदा केपले लॉ कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास करने वाली पहली महिला बनी।
1876 – सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1882 – अमेरिकी राष्ट्रपति के हत्यारे चार्ल्स जे गुइटेू को वाशिंगटन डीसी में फांसी पर लटकाया गया।
1886 – महिलाओं के लिए रॉयल होलोवे कॉलेज लंदन के पास इंग्लैंड में महारानी विक्टोरिया द्वारा स्थापित किया गया।
1889 – अंतर-संसदीय संघ की स्थापना हुई ।
1894 – लंदन में टॉवर ब्रिज काे खाेला गया।
1914 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
1933 – फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934 – ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
1938 – बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
1947 – भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई।
1948 – ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल छोड़ स्वदेश रवाना हुयी।
1960 – अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
1962 – रवांडा और बुरूंडी देश स्वतंत्र हुये।
1984 – जॉन टर्नर कनाडा के 17 वें प्रधानमंत्री बने।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
1994 – फ्रांस के तोलूज़ में ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग मारे गये।
1997 – हांगकांग पर से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
1999 – आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2002 – ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
2005 – स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गयी।
2005 – ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
2006 – फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
2007 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
2008 – रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2008 – पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2008 – राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2012 – मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
2019 – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रानी हया बिंत अल हुसैन के दो बच्चों और 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपये) के साथ लापता हुई।
2019 – आइटीबीपी (ITBP) की डीआइजी अपर्णा कुमार ने अमेरिका की सघंीबसे ऊंची चोटी को फतह कर लिया है। माउंट डेनाली (Mount Denali) पर तिरगा फहराने वाली अपर्ण कुमार पहली IPS बनी।
2020 – बांग्लादेश में एलपीजी व्यवसाय के लिए भारत और बांग्लादेश ने पचास-पचास प्रतिशत भागीदारी से संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2020 – चीन – नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति (NPCSC) ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया।
2020 – पाकिस्तान की सेना में तैनात मेजर जनरल निगार जौहर इतिहास रचते हुए लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य अनुसंधान क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच व भारत और म्यांमार के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2022 – एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2022 – इजरायल की संसद भंग कर दी गई।
2022 – जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस ने मनीला में फिलीपिन्स के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2022 – अमेरिका में केतनजी ब्राउन जैक्सन सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज (अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की 116वीं न्यायाधीश) बनी।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बॉश इंडिया की भारत में उपस्थिति के 100 वर्ष पूरे करने के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया।
2023 – केन्या में अनियंत्रित ट्रक से 48 लोगों की मौत व 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
2023 – डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 87.66 मीटर दूर भाला फेंक इतिहास रचा।
2023 – नई दिल्ली में विश्व खाद्य भारत-2023 पर दूसरी अंतर-मंत्रालयी समिति की बैठक आयोजित की।
*30 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1903 – मुकुट बिहारी लाल भार्गव – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।
1911 – नागार्जुन – भारतीय साहित्यकार।
1921 – रघुवंश – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
1928 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
1934 – सी. एन. आर. राव – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1956 – हरिवंश नारायण सिंह – भारतीय पत्रकार और राजनेता।
1969 – भूपेन्द्र यादव भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य।
1969 – श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म हुआ। इन्होंने 110 टेस्ट में 6,973 रन बनाए और 98 विकेट लिए। 445 वनडे में इनके नाम 13,430 रन और 323 विकेट हैं।
1997 – अविका गोर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।
*30 जून को हुए निधन👉*
1917 – दादा भाई नौरोजी – भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक।
1970 – आशा देवी आर्यनायकम – एक समर्पित महिला थीं जिन्होंने अनभिज्ञता को दूर करने और ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी दुनिया बनाने की कोशिश की।
1985 – के. एच. आरा – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
2007 – साहिब सिंह वर्मा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2020 – गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ लाइटबाज का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
2021 – राज कौशल एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता, जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय थे।
2021 – दुनिया के एकमात्र संस्कृत समाचार पत्र ‘सुधर्मा’ के संपादक केवी संपत कुमार (64) का मैसूर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2021 – यूपी के संतकबीरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी (50) का देर रात निधन हुआ।
2023 – बोस्नियाई पेशेवर फुटबॉलर वाहिदीन मुसेमिक (76) का निधन हुआ।
*30 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 राजमाता जीजाऊसाहेब भोसले पुण्य तिथि (तिथि अनुसार)।
🔅 श्री दादा भाई नौरोजी स्मृति दिवस।
🔅 श्री साहिब सिंह वर्मा स्मृति दिवस।
🔅 हूल क्रांति दिवस।
🔅 अन्तराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस ( International Asteroid Day )।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस ( International Day of Parliamentarism )।
🔅 World Media Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*