राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 21 जून 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 21 जून 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*करो योग – रहो निरोग*

*आप सभी को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 जून 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 07:21 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी – 28:30 तक
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 19:51 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* विष्टि – 07:21 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* अतिगण्ड – 20:28 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 26:07
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 08:53 से 10:37
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी दशमी 07:21 तक पश्चात् एकादशी 28:30 तक , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , एकादशी तिथि का क्षय , योगिनी एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , गोपद्मोत्सव , विघ्नकारक भद्रा 07:20 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:51 तक , सूर्य सायन कर्क राशि में 08:01 पर , सायन दक्षिणायन प्रारम्भ , दैत्यों की मध्यरात्रि एवं देवताओं का मध्याह्न , विराज दिन , ऐतरय ब्राह्मण , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (11वां) , वर्षा ऋतु प्रारंभ , भगवान श्री नेमिनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण दशमी) , साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात , विश्व संगीत दिवस (Fete de la Music) , श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस , विश्व जिराफ दिवस , विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस व संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of the Celebration of the Solstice)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वादशी 25:24 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , योगिनी एकादशी व्रत (वैष्णव यानी साधु संन्यासी आदि के लिए) , एकादशी तिथि टूटी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*योगेन चित्तस्य पदेन वाचां*
*मलं   शरीरस्य   च   वैदिकेन ।*
*योपाकरोत्तं   प्रवरं  मुनीनां*
*पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोस्मि॥*
*अर्थात्👉*
_जिन्होंने मन की शांति और पवित्रता के लिए योग दिया, भाषण की स्पष्टता और शुद्धता के लिए व्याकरण दिया, और स्वास्थ्य की पूर्णता के लिए औषधि, आइए हम महान ऋषि पतंजलि को नमन करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*21 जून 2025 , शनिवार*

🧎🏼‍♂️ *अंतरराष्ट्रीय -योग – दिवस*🧎🏼‍♂️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1749 – पीटर स्टेन को नीदरलैंड के पेंशन सलाहकार के रूप में स्थापित किया गया।
1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1796 – ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
1834 – अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
1841 – फोर्डहम यूनिवर्सिटी की स्थापना द ब्रॉन्क्स बाय द सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गयी, इसलिए इसका नाम सेंट जॉन्स कॉलेज रखा गया।
1849 – वाघौसेल पर लड़ाई: प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1911 – जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
1999 – कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।
2002 – यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2003 – जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स जारी हुई।
2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 – डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2008 – फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
2015 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर दुनियाभर में मनाया गया था।
2019 – पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
2019 – विश्व तीरंदाजी ने अभिनव बिंद्रा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI ) में जारी गड़बड़ी को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया।
2020 – केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
2021 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यौगिक विज्ञान में एन आई ओ एस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
2021 – स्वीडन की संसद ने प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन के खिलाफ अविश्वास मत पारित कर दिया।
2021 – आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, निकोल पशिनियन ने संसदीय चुनाव जीत लिया।
2022 – असम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना।
2022 – श्री जी. किशन रेड्डी ने गुमनाम कलाकारों की प्रतिभा को दर्शाने वाले उत्सव ‘ज्योतिर्गमय’ का उद्घाटन किया।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया।
2023 – पहली बार एकसाथ 135 देश के लोगों ने योग किया , UN में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।
2023 – पुनर्वास महानिदेशालय ने पूर्व सैनिकों के रोजगार सृजन के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत शिक्षा कार्य समूह की दो दिवसीय चौथी बैठक पुणे में संपन्न हुई।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – अमेरिका ने पशु कोशिकाओं से बने (देश का पहला प्रयोगशाला में विकसित) चिकन को मंजूरी दी।
2024 – गुजरात के भावनगर जिले में भूकंप के झटके आए, रिक्टर स्केल पर 3.7 की तीव्रता रही।

*21 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1826 – लॉर्ड डफरिन –  भारत के गवर्नर जनरल रहे।
1912 – विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार।
1927 – बी. जी. वर्गीज – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1933 – मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1947 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम मुस्लिम महिला: शिरीन एबादी (एक ईरानी वकील)।
1953 – पाकिस्तान के इतिहास में दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं।
1958 – रीमा लागू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं।
1960 – एस. पी. सिंह बघेल – आगरा से भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1967 – यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1987 – मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।

*21 जून को हुए निधन👉*

1527 – निकोलो मैकियावेली – इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार था।
1940 – केशव बलिराम हेडगेवार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे।
1970 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
2020 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
2020 – पूर्व स्पिनर राजिंदर गोयल का निधन।
2021 – भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व कोच यूरी ओगोरोदनिक का अपने देश उक्रेन में निधन हुआ।
2023 – उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी गुयलेरमो एस्कालादा (87) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश फुटबॉलर रोनाल्ड क्रिस्टोफर नोलन (89) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश राजनीतिज्ञ, वकील और स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल एक व्यक्तित्व विनीफ्रेड मार्गरेट इविंग (93) का निधन हुआ।

*21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (11वां)।
🔅 वर्षा ऋतु प्रारंभ।
🔅 भगवान श्री नेमिनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण दशमी)।
🔅 साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात।
🔅 विश्व संगीत दिवस (Fete de la Music)।
🔅 श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस।
🔅 विश्व जिराफ दिवस।
🔅 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस।
🔅 संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of the Celebration of the Solstice)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button