राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 22 अगस्त 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 अगस्त 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 22 अगस्त 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 अगस्त 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 11:58 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 24:17 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* शकुन – 11:58 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* वरियान – 14:35 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 05:53
*🌄सूर्यास्त-* 18:54
*🌙चन्द्रोदय-* 29:42
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 24:17 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 10:46 से 12:23
*🎑ऋतु-* वर्षा / आज से शरद् शुरु
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्दशी 11:58 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , श्राद्धादि की पितृकार्ये पिठोरी अमावस्या (मध्याह्नकाले 11:55 के बाद , यद्यपि शास्त्र सम्मत आज है परंतु लोकाचार के हिसाब से कल श्रेष्ठ रहेगी) , सूर्य सायन कन्या राशि में 26:04 पर , लोहार्गल यात्रा – स्नान (दो दिन) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , जरा-जीवन्तिका पूजन , मौन व्रतारम्भ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, शरद् ऋतु प्रारम्भ , रानी अहिल्याबाई होल्कर पुण्य तिथि (तिथि के अनुसार) , वृषभोत्सव (जैन) , श्री विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस , श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती , श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस , श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस , मद्रास दिवस (386 साल पहले हुए एक समझौते की स्मृति में) व धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी अमावस्या 11:38 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु, पिठौरी / कुशाग्रहणी / कुशोत्पाटिनी स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधर्मेणैधते   तावत् ,*
*ततो भद्राणि पश्यति ।*
*तत: सपत्नाञ्जयति,*
*समूलस्तु विनश्यति ।।*
*भावार्थ👉*
_अधार्मिक मनुष्य अधर्म द्वारा पहले बढ़ता है और अपनी अनेक प्रकार की भलाई करता है। फिर शत्रुओं को भी जीत लेता है। परन्तु बाद में घर- बार समेत पूर्णतः नष्ट हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 अगस्त 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा व आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन फिर भी हर किसी से विनम्रता आवश्यक है। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1320 – दिल्ली के सुल्तान नसीरूद्दीन खुसरो को गाजी मलिक ने हराया।
1627 – फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
1639 – दक्षिण भारत के शहर चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) से ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की नींव रखी।
1698 – रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
1707 –  स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1717 –  स्पेनिश सैनिकों ने सर्दीनिया पर उतारा गया।
1762 – एन. फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
1775 –  किंग जॉर्ज III ने खुले विद्रोह में शामिल होने के लिए कॉलोनियों की घोषणा की।
1795 –  राष्ट्रीय संविधान द्वारा वर्ष III के संविधान की पुष्टि की गई।
1798 –  आयरिश विद्रोह की सहायता के लिए फ्रांसीसी सैनिकों काउंटी मायो में किल्कमुमिन में स्थित किया गया।
1817 –  ब्राजील के अररकारा शहर की खोज हुई।
1848 – अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1851 – ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
1865 –  विलियम शेपार्ड को तरल साबुन के लिए पहले अमेरिकी पेटेंट जारी किया गया।
1894 – नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।
1910 – जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914 – ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई ।
1962 – विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
1969 – अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत हुई।
1979 – भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने लोकसभा भंग कर राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये साल के अंत तक आम चुनाव कराने का आदेश दिया।
1996 – राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
2002 – काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न।
2002 – नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
2007 – मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 – चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2012 – सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।
2012 -केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए ।
2019 – जेएनयू की प्रोफेसर मीता नारायण को ‘पुश्किन पदक- 2019’ से सम्मानित किया गया।
2020 – पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए ।
2021 – बलूचिस्तान में 3 दिन में दूसरा हमला हुआ।
2022 – दक्षिण कोरिया और अमरीका ने अपना सबसे बडा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
2022 – चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की छह दिन की विवादित यात्रा के बाद वापस लौटा।
2022 – बिम्सटेक के महासचिव तेनजिन लेकफेल चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2022 – केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घान किया।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जोहान्सबर्ग के समर प्लेस में ब्रिक्स राजनेताओं की रिट्रीट बैठक में भाग लिया।
2023 – चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं।
2023 – चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाया।
2023 – भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सहयोग बढ़ाने पर फिलीपींस तटरक्षक बल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सीमा शुल्क समूह की 14वीं बैठक संपन्‍न हुई।
2023 – थाईलैंड की संसद ने तीन महीने की देरी के बाद रियल एस्टेट टाइकून श्रीथा थाविसिन को प्रधानमंत्री चुना।
2023 – उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 14 घंटे बाद केबल कार से आठ लोगों को नाटकीय ढंग से बचाया गया।
2024 – लद्दाख के लेह और दुरबुक के बीच बस गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत व 22 से ज़्यादा घायल हुए।
2024 – इंडोनेशिया में पार्लियामेंट में उग्र भीड़ घुसी, प्रदर्शनकारियों ने संसद की बाड़ तोड़ दी।

*22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1877 – आनन्द कुमार स्वामी – भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
1904 – चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म हुआ।
1915 – सोंभु मित्रा – फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।
1919 – गिरिजाकुमार माथुर – प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1924 – हरिशंकर परसाई जी का जन्म हुआ।
1934 – इलियास आज़मी – ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1935 – रेवाप्रसाद द्विवेदी संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार।
1955 – तेलुगु फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी ।

*22 अगस्त को हुए निधन👉*

1818 – वॉरेन हेस्टिंग भारत के प्रथम गवर्नर जनरल।
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1922 – जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1931 – भारतीय संगीत के पुनरूधारक विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर।
1959 – खान बहादुर सैयद सर फ़ज़ल अली – असम और उड़ीसा के राज्यपाल तथा न्यायधीश थे।
1978 – केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
1993 – आर० गुंडू राव – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
2014 – यू. आर. अनंतमूर्ति – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद थे।
2017 – ऋषंग कीशिंग – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2018 – गुरुदास कामत भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बने।
2021 – सैयद शाहिद हकीम एक भारतीय फुटबॉलर थे।
2022 – फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला (91) का निधन हुआ।
2022 – सोनाली फोगाट (42) हिसार से एक भारतीय टिकटॉक स्टार व भाजपा की सदस्या का निधन हुआ।
2023 – फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी (40) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलीट टॉम कोर्टनी (90) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी गायक-गीतकार टोटो कुटुग्नो (80) का निधन हुआ।
2024 – स्फेन, ऑस्ट्रेलियाई जेंटू पेंगुइन, मैजिक के साथ एक प्रसिद्ध समलैंगिक पेंगुइन साझेदारी का एक हिस्सा, सिडनी चिड़ियाघर में 11 वर्ष की आयु में मर गया।

*22 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 शरद् ऋतु प्रारम्भ।
🔅 रानी अहिल्याबाई होल्कर पुण्य तिथि (तिथि के अनुसार)।
🔅 वृषभोत्सव (जैन)।
🔅 श्री विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती।
🔅 श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस।
🔅 श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस।
🔅 मद्रास दिवस (386 साल पहले हुए एक समझौते की स्मृति में)।
🔅 धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button