राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , शनिवार, दिनांक 08 जून 2024

इतिहास की 08 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 08 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 08  जून  2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 15:57 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 19:43 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* कौलव – 15:57 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* गण्ड – 18:26 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:17
*🌙चन्द्रोदय-* 06:37
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 08:51 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 15:57 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सायान्हव्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत , चन्द्र दर्शन शुभ , सोपपदा द्वितीया , वेदारम्भ में अनध्याय , हिजरी जिल्हेजा माह शुरू (मुस्लिम) , पंडित नेकीराम शर्मा जी स्मृति दिवस , विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day , UN) , विश्व मस्तिष्क अर्बुद दिवस ( World Brain Tumor Day )।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी तृतीया 15:46 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनीर्षुर्गुप्तदारश्च*
*संविभागी  प्रियंवदः ।*
*श्लक्ष्णो मधुरवाक् स्त्रीणां*
*न चासां वशगो भवेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-१०
*अर्थात्👉*
_मनुष्य को चाहिए कि वह ईर्ष्यारहित, स्त्रियों का रक्षक, सम्पत्ति का न्यायपूर्वक विभाग करने वाला, प्रियवादी, स्वच्छ तथा स्त्रियों के निकट मीठे वचन बोलने वाला हो, परंतु उनके वश में कभी न हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 जून 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। किसी चाहते से बात करके मन प्रसन्न होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

979 – लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1707 – बादशाह मुअज्जम (शाह आलम) ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।
1786 – आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया ।
1824 – नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
1869 – शिकागो के आइविस डब्ल्यू मैकजैफी के पहले वैक्यूम क्लीनर का पेटेंट हुआ।
1936 – भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग्स सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
1937 – अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।
1940 – 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
1949 – स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ रेप के मामले में सजा सुनाई गई।
1963 – अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (AHA) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।
1968 – बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी । हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे पर उनके वाहन चालाक के घायल होने की ख़बर आई थी।
1972 – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इसमें उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 57 और 62 रन बनाए।
1975 – जर्मनी के म्यूनिख में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 35 लोगों की मौत हुई।
1982 – ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत हुई।
1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे (World Oceans Day) मनाया गया।
1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
1998 – 16 लाख कारों में प्रदूषणरहित उपकरण हटाने के बदले होंडा को 17.1 लाख डॉलर चुकाने पड़े।
2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त हुआ ।
2001 – रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार।
2004 – भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
2012 – पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।
2013 – अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
2014 – रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
2019 – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी शनिवार को पास आउट परेड का आयोजन हुआ। पासिंग आउट परेड के बाद देश को 382 युवा सैन्य अधिकारी मिल गए।
2020 – उत्तराखंड ने गैरसैंण को  प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया।
2021 – यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हुई।
2021 – कोलकाता बंदरगाह के इतिहास में पहली बार सागर लंगरगाह में केप साइज़ पोत पहुंचा ।
2021 – अमेरिका की इतिहास में पहली बार देश की नौसेना और बोइंग कंपनी ने मिलकर मानवरहित ड्रोन के सहारे विमान में ईंधन डाला। यह दुनिया के लिए भी पहला ऐसा मामला।
2022 – विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन से मुलाकात की।
2022 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सभी स्‍पर्धाओं से संन्यास लिया।
2022 – जापान और नैटो अधिकारी सैन्‍य सहयोग और संयुक्‍त अभ्‍यास बढाने पर सहमत हुए।
2022 – हावड़ा में एक सौ साल पुराने बर्जर पेंट्स नाम के रंग कारखाने में भीषण आग से 22 श्रमिक झुलसे, 8 की हालत गंभीर बनी।
2023 – ओडिशा में दुर्ग – पुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगी।
2023 – भारत और न्यूजीलैंड के उद्योग और उद्योग संघों के बीच पहली गोलमेज संयुक्त बैठक नयी दिल्ली में हुई।
2023 – केरल के मडक्करा से सागर परिक्रमा के सातवें चरण की शुरुआत हुई।
2023 – भारत, फ्रांस और यूएई ने पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया‌।
2023 – भारत और सर्बिया इस दशक के अंत तक एक अरब यूरो का द्विपक्षीय व्‍यापार करने पर सहमत हुए।

*8 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1955 – टिम बर्नर्स ली का जन्म  हुआ।
1957-  डिम्पल कपाड़िया – भारतीय अभिनेत्री ।
1975 – शिल्पा शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1996 –  एम. पी. जाबिर ( जाबिर मदारी पिल्लियाल ) एक भारतीय एथलीट जो 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर में माहिर।

*8 जून को हुए निधन👉*

1809 – प्रसिद्ध अमरीकी लेखक थामेस पेन का निधन हुआ।
1956 – हरियाणा केसरी, होमरूल मूवमेंट के हीरो, गौ, किसान व राष्ट्र के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी महान देशभक्त पंडित नेकी राम शर्मा जी का निधन।
1968 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
2009 – हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।
2020 – पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन चरण सेठी का निधन।
2020 – एंथनी पीटर ड्यूने एक आयरिश फुटबॉलर था, जो बाईं ओर के रूप में खेलता था।
2023 – ग्वाटेमाला फुटबॉल कोच और खिलाड़ी जॉर्ज रोल्डन (82) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी साइक्लो – क्रॉस रेसर रेनाटो लोंगो (85) का निधन हुआ।

*8 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 पंडित नेकीराम शर्मा जी स्मृति दिवस।
🔅 विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day , UN)।
🔅 विश्व मस्तिष्क अर्बुद दिवस ( World Brain Tumor Day )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button