राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , शनिवार, दिनांक 01 जून 2024

इतिहास की 01 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 01 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01  जून  2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 07:26 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी – 29:06 तक
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 27:16 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* गर – 07:26 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* प्रीति – 15:09 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:14
*🌙चन्द्रोदय-* 26:07
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 08:51 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी नवमी 07:26 तक पश्चात् दशमी 29:06 तक , (दशमी तिथि का क्षय) , जून माह प्रारम्भ , मंगल अश्वनी नक्षत्र – मेष राशि में 15:36 पर , यूरेनस वृष राशि में 15:46 पर , विघ्नकारक भद्रा 18:15 से 29:05 तक , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:16 से , बुधास्त पूर्वस्याम् , सिद्धि योग 05:24 से 07:25 तक , श्री विट्ठलानंद सरस्वती पुण्यतिथि (अमरावती)  , श्री शिवानंद केसरी महाराज पुण्य तिथि (औरंगाबाद)  , श्री जिप्रुअन्ना पुण्य तिथि – नसीराबाद (जलगांव) , संत श्री मुक्ताबाई पुण्य तिथि – मुक्ताईनगर (एदलाबाद) ,  भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी ) , आचार्य श्री शांतिसागर जी समाधि (जैन) , श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस , राष्ट्रीय वास्तुकला दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व दुग्ध दिवस व वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 ज्येष्ठ बदी एकादशी 26:43 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , अचला / अपरा एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सद्यः प्रीणाति देवान् वै*
*ते  प्रीता भावयन्त्युत ।*
*संकल्पसिद्धा मर्त्यानाम्*
*ईप्सितैश्च    मनोरमैः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९८
*अर्थात् 👉*
_फूल चढ़ाने से मनुष्य देवताओं को तत्काल संतुष्ट करता है और संतुष्ट होकर वे सिद्धसंकल्प देवता मनुष्यों को मनोवांछित एवं मनोरम भोग देकर उनकी भलाई करते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 जून 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल हैं। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे।यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए अनुकूल समय नहीं है।  आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। किसी कार्य या त्यागभाव से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा। ध्यान रखने से स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप न करें। आप बुरे सपने तथा भ्रमो से पू री तरह से घिरे हुये है। केवल आपकी इच्छाशक्ती आपके जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारो से आपको मुक्ती दिला सकती है । इस लिये आप बुरे सपनो में नही उलझें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार चंचंचं दूर रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1638 – अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये।
1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।
1792 – केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15 वां राज्य बन गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1802 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किया गया।
1819 – बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।
1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
1845 – होमलिंग कबूतर ने 55 दिनों में 11,000 किलोमीटर की यात्रा (नामीबिया-लंदन)को पूरा किया।
1847 – कम्युनिस्ट लीग की पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी।
1869 – थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ।
1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया।
1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1929 – कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित किया गया।
1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1938 – सुपरमैन वाला एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया।
1948 – इजरायल और अरब देश संघर्षविराम पर राजी हुये।
1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।
1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।
1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
1996 – एचडी देवेगोडा भारत के प्रधानमंत्री बने।
1992 – भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।
1999 – मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज।
1999 – हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 – नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या , ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2001 – दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
2004 – इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 – अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 – चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला।
2006 – ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं ।
2006 – ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।
2010 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2010 – अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।
2019 – सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।
2020 – अफ्रीकी मूल के अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मृत्‍यु के बाद अमरीका के कई शहरो में हिंसा भड़की।
2020 – नौसेना का जलपोत आईएनएस जलाश्‍व श्रीलंका के कोलम्‍बो बंदरगाह से रवाना हुआ।
2021 – वाराणसी में इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए।
2021 – विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स देशों के विदेश और अंतर्राष्‍ट्रीय संबंधों के मंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता की।
2021 – वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायर, एवीएसएम, एनएम ने डीजीएनपी, विशाखापत्तनम का ,
वाइस एडमिरल रवनीत सिंह एवीएसएम, एलएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का , लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने पूर्वी कमान का  , लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, एवीएसएम, वाईएसएम ने असम राइफल्स के महानिदेशक का , लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान और निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ का व
वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का कार्यभार संभाला ।
2021 – भारतीय सेना आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स (एईसी) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाई।
2022 – चीन के सिचुआन में 6.1 तीव्रता के भूकंप से 4 लोगों की मौत हुई व 14 घायल हुए।
2022 – इम्फाल में युनाइटेड ट्राइबल लिब्रेशन आर्मी जेम्स समूह के 14 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया।
2022 – ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से प्राप्त 10 पुरातन वस्तुएं (मूर्तियां) नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार को सौंपी गईं।
2022 – 11 वीं भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह ( एमसीजी ) बैठक सम्पन्न हुई।
2023 – भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश हुआ।
2023 – एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया।
2023 – भारत ने ओमान में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी खिताब जीत रिकॉर्ड बनाया।
2023 – श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया व एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर  इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

*1 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1842 – सत्येन्द्र नाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस (आईसीएस) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम भारतीय थे। वह एक लेखक भी थे।
1927 – एस मुखर्जी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1929 – नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1938 – बलदेव वंशी – कवि एवं लेखक।
1939 – एस राजेंद्र बाबू भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1955 – अंगदि सुरेश चन्नाबसप्पा भाजपा के राजनीतिज्ञ व बेलगाम से लोकसभा सदस्य रहे।
1958 – अशोक कुमार – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।
1967 – भगवंत खुबा – भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद।
1972 – डॉ.मनसुख एल. मांडविया भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री।
1975 – कर्णम मल्लेश्वरी – भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।
1991 – राजेश्वरी गायकवाड़ – भारतीय महिला क्रिकेटर।

*1 जून को हुए निधन👉*

1969 – विलियम मैल्कम हेली – पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1984 – नाना पालसिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1987 – ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक।
1996 – नीलम संजीव रेड्डी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
2001 – वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
2016 –  रज़्ज़ाक ख़ान – एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता थे ।
2020 – तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई।
2020 – वाजिद ख़ान – प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से एक थे।
2023 – अमेरिकी गीतकार सिंथिया वेल (82) का निधन हुआ।

*1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री विट्ठलानंद सरस्वती पुण्यतिथि (अमरावती)।
🔅 श्री शिवानंद केसरी महाराज पुण्य तिथि (औरंगाबाद)।
🔅 श्री जिप्रुअन्ना पुण्य तिथि – नसीराबाद (जलगांव)।
🔅 संत श्री मुक्ताबाई पुण्य तिथि – मुक्ताईनगर (एदलाबाद)।
🔅 भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी )।
🔅 आचार्य श्री शांतिसागर जी समाधि (जैन)।
🔅 श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस।
🔅 राष्ट्रीय वास्तुकला दिवस (कन्फर्म नहीं )।
🔅 विश्व दुग्ध दिवस।
🔅 वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button