राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 30 अक्तूबर 2023

इतिहास की 30 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 30 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 अक्टूबर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 22:24 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 28:01 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* तैतिल – 11:05 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* व्यतीपात – 17:31 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 17:38
*🌙चन्द्रोदय-* 18:37
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 10:28 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 07:54 से 09:18
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी द्वितीया 22:24 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 25:07 पर , राहु (वक्री) रेवती नक्षत्र मीन राशि में 16:36 पर , केतु (वक्री) चित्रा नक्षत्र के 2 चरण में 16:36 पर , व्यतीपात पुण्यम् , विघ्नकारक भद्रा 28:01 से सूर्योदय तक , गुरु श्री रामदास जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती , स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस , विश्व शहर दिवस व बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।_*
*🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी तृतीया 21:32 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , बुध विशाखा नक्षत्र में 06:27 पर , 09:54 से 21:31 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन)।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे  सुखदुखे  जनाः।*
*दुःखादुद्विजते   जन्तुः*
*सुखं  सर्वाय  रुच्यते।।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुख-दुःख भुगतने पड़ते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 अक्टूबर 2023 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बन सकती है व यात्रा का योग वन रहा है । समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1766 – न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।
1768 – उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।
1772 – कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।
1905 – तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया।
1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 –  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ।
2003 – अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
2004 – उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
2008 – स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
2008 – गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
2013 –  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।
2016 – कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।
2019 – पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50₹ है।
2020 – तुर्की और यूनान के तट के बीच आए शक्तिशाली भूकंप में तुर्की में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 709 लोग घायल हो गए।
2020 – भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का सफल परीक्षण किया । इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया।
2020 – भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में INS कोरा से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

*30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1218 – सम्राट चुक्यो (चोक्यो-टेनो ) उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 85वें सम्राट थे।
1735 – जॉन ऐडम्स प्रसिद्ध विद्वान्, सफल विधिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति थे।
1751 –  रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन (कन्फर्म नहीं)।
1821 – प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की।
1853 – प्रमथनाथ मित्र – भारत की क्रांतिकारी संस्था ‘अनुशीलन समिति’ के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
1882 – विलियम फ्रेडरिक “बुल” हैल्सी जूनियर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के एडमिरल थे।
1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1895 – डिकिंसन रिचर्ड्स, चिकित्सा में 1956 के नोबेल पुरस्कार के विजेता।
1903 – लेन होपवुड, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1908 – पीटर स्मिथ, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।
1922 – भाई महावीर – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।
1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।
1952 – दिलीप ताहिल – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1960 – डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी।
1962 – कर्टनी वॉल्श, वेस्ट इंडीज क्रिकेटर।
1963 – माइक वेलेटा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
1990 – राही सरनोबत – भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ ।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के बडोदरा में परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।
2022 – रूस ने यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाले अनाज सौदे को स्‍थगित किया।

*30 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1654 – गो-कोम्यो, जापान के सम्राट थे।
1893 – जॉन जोसेफ कैल्डवेल एबॉट, कनाडा के तीसरे प्रधान मंत्री।
1883 – स्वामी दयानंद सरस्वती – महान् चिंतक तथा समाज सुधारक थे।
1910 – अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।
1915 – चार्ल्स टुपर, कनाडा के छठे प्रधान मंत्री थे।
1974 – बेगम अख़्तर – भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं।
1984 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – एक प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1990 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
1990 – राजाराम वांकुडरे शांताराम – एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे।
2011 – अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे।
2014 – वरिष्ठ साहित्यकार रॉबिन शॉ पुष्प (80) का निधन हुआ।
2020 – वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हुआ।
2020 – बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन ( लगभग रात 11 बजे ) हुआ।
2021 – यूसुफ हुसैन – भारतीय टेलीविजन अभिनेता थे जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते थे ।

*30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री रामदास जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।,
🔅 वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती।
🔅 स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस।
🔅 विश्व शहर दिवस।
🔅 बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button