राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 20 नवम्बर 2023

इतिहास की 20 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 नवम्बर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 27:18 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 21:26 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* विष्टि – 16:21 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ध्रुव – 20:34 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:47
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 13:01
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 10:08 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 08:07 से 09:26 तक
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी अष्टमी 27:18 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी / गोपाष्टमी व्रत , सूर्य अनुराधा नक्षत्र में 08:38 पर , मंगल अनुराधा नक्षत्र में 27:59 पर , विघ्नकारक भद्रा 05:22 से 16:20 तक , पंचक 10:08 से , अष्टाह्निका व्रत प्रारम्भ (जैन), पहलवान बबीता फौगाट जन्म दिवस , टीपू सुल्तान जयन्ती , अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस व सार्वभौमिक / विश्व बाल दिवस / अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (यूनिसेफ) / बचपन दिवस (World Children’s Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 25:11 तक पश्चात् दशमी शुरू , अक्षय नवमी व्रत ,  आमला / कुष्मांड नवमी , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:01 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*विद्या  मदो  धनमद-*
*स्तृतीयोऽभिजनो मदः।*
*मदा एतेऽवलिप्ताना-*
*मेत  एव  सतां  दमाः ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४४
*अर्थात्👉*
_विद्या का मद, धन का मद और तीसरा ऊँचे कुल का मद है। ये घमंडी पुरुषों के लिए तो मद हैं, परंतु ये (विद्या, धन, और कुलीनता) ही सज्जन पुरुषों के लिए दम के साधन हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 नवम्बर 2023 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*20 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1719 – स्टॉकहोम ने स्वीडन और हनोवर से शांति समझौता किया।
1815 – नेपोलियन युद्ध 12 साल बाद खत्म हो गया।
1815 – यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1817 – फ्लोरिडा में पहला सेमिनोल युद्ध शुरू हुआ।
1829 – रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1864 – सिकंदर II ने न्यायिक सुधार रूसी साम्राज्य से शुरू किया।
1866 – अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।
1917 – यूक्रेन को गणराज्य घोषित किया गया।
1917 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई।
1934 – जॉर्जस थेनिस दूसरी बार बेल्जियम के प्रधान मंत्री बने।
1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार जर्मन शहर न्यूरेंबर्ग में 22 नाजी नेताओं के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। उन सभी पर युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए थे।
1945 – जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1949 – इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।
1950 – कोरिया युद्ध में पहली बार अमरीका और चीन की सेनाओं का आमना सामना हुआ।
1954 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “बाल अधिकारों का घोषणा-पत्र” को स्वीकार किया।
1955 – पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1960 – स्वीडन में योरोपीय देशों के 7वें कन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई।
1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया।
1981 – भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया।
1985 – बिल गेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को बाजार में उतारा।
1989 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “बाल अधिकारों पर अभिसमय” को स्वीकार किया।
1994 – अंगोला सरकार और विद्रोहियों के बीच हुई संधि के बाद 19 वर्षों से चले आ रहे गृह युद्ध का अंत हो गया।
1995 – ब्रिटेन की तत्कालीन राजकुमारी डायना ने पहली बार अपने विवाहेतर संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
1998 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।
1999 – पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने पहले शेनझेन अंतरिक्ष यान की शुरुआत की।
2002 – अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा ‘प्रेस्टीज तेल टैंकर’ डूबा।
2003 – तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
2007 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
2008- मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया।
2008 – राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।
2008 – अदन की खाड़ी में अपने  व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा।
2012 – चर्च ऑफ इंग्लैंड ने महिलाओं को पादरी बनाए जाने के विरोध मेंं मत दिया।
2015 – अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।
2016 – प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) शुरू की गई।
2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।
2019 – माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नाडेला को फॉर्च्यून की ‘बिजनेसपर्सन आफ द ईयर’ सूची में शीर्ष स्थान मिला।
2019 – जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बने।
2019 – असम सरकार ने अरुंधति स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माता-पिता की वधू को 1 तोला सोना मुफ्त दोने की घोषणा की ।
2020 – भारतीय नौसेना (आईएन) द्वारा दो चरणों में आयोजित मालाबार समुद्री अभ्यास के 24वें संस्करण का समापन अरब सागर हुआ।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोते छेरिंग ने संयुक्‍त रूप से ई-रूपे कार्ड के दूसरे चरण की शुरूआत की।
2021 – चीन ने ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से “गाओफेन-11 03” नामक एक नया उपग्रह लॉन्च किया।
2022 – 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की गोवा में शानदार शुरुआत हुई।
2022 – कजाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले गए व नेपाल में नई संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए आज वोट डाले गए।
2022 – फीफा विश्‍व कप दोहा के कतर में शुरू हुआ।

*20 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1750 – टीपू सुल्तान, मैसूर राज्य का शासक।
2016 – अहमद नदीम कासमी – एक उर्दू भाषा के पाकिस्तानी कवि/ शायर।
1921 – चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार।
1929 – मिलखा सिंह एक भारतीय धावक थे।
1934 – लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय सिंह – असम के राज्यपाल थे।
1936 – शुरहोज़ेलि लिजित्सु – ‘नागा पीपुल्स फ़्रंट’ के राजनीतिक।
1964 – पंकज – भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद।
1970 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर जस्टिन लेंगर का पर्थ में जन्म हुआ था।
1976 – तुषार कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ।
1989- बबीता फोगाट- एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान ।

*20 नवंबर को हुए निधन👉*

1863 – लॉर्ड एल्गिन प्रथम सन 1862 ई. में लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।
1910 – रूस के प्रसिद्ध लेखक लियोन टॉलेस्ट्वाय (leo Tolstoy) का निधन हुआ।
1962 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित डेनमार्क के प्रसिद्ध वैज्ञानिक नील बोहर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1969 – वायलेट अल्वा एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और राज्य सभा की प्रथम महिला उपाध्यक्ष थी।
1975 – 39 वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्को फ्रैंको की मौत हो गई थी।
1984 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
1984 – एन. कौल – भारत की पहली लोकसभा और दूसरी लोकसभा में सचिव थे।
2009 – श्याम बहादुर वर्मा – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
2014 – निर्मला ठाकुर – भारत की प्रसिद्ध कवियित्री।
2017 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।
2022 – बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा (24) का बीमारी से निधन हुआ।

*20 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅  पहलवान बबीता फौगाट जन्म दिवस।
🔅  टीपू सुल्तान जयन्ती।
🔅  अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस।
🔅  सार्वभौमिक / विश्व बाल दिवस / अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (यूनिसेफ) / बचपन दिवस (World Children’s Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button