राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 11 दिसम्बर 2023

इतिहास की 11 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 11 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 दिसम्बर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 07:12 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी – 30:36 तक
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 12:13 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* वणिज – 07:12 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सुकर्मा – 20:57 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 30:18
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 08:20 से 09:38
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी 07:12 तक पश्चात् चतुर्दशी 30:26 तक , चतुर्दशी तिथि का क्षय , मासिक शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 07:11 से 18:48 तक , देविका स्नान (उधमपुर , जम्मू-कश्मीर) , मेला पुरमण्डल (काश्मीर ) , श्री बालाजी जयन्ती , संत ज्ञानेश्वर पुण्यतिथि ( मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी ) , श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव , श्री प्रणब मुखर्जी जयन्ती , अभिनेता दीलीप कुमार जयन्ती , श्री बिनायक आचार्य स्मृति दिवस , सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस , श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस , अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस व विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र)।_*
*_🔅 कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 29:03 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*इह  लोके  हि  धनिनां*
*परोऽपि स्वजनायते ।*
*स्वजनोऽपि दरिद्राणां*
*सर्वदा   दुर्जनायते  ॥*
*भावार्थ👉*
_इस संसार में धनिकों के लिए पराया व्यक्ति भी अपना हो जाता है और निर्धनों के मामले में तो अपने लोग भी दुर्जन हो जाते हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 दिसम्बर 2023 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम सुनिश्चित होगा । आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी व सामाजिक दायरा बढेगा । मध्याह्न के बाद परिस्थिति और भी सही बनने लगेंगी । सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान दे पाओगे। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्के व्यायाम के लिए समय निकालें जिससे स्वास्थ्य सुधार हो।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुदर आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ। सेहत सामान्य रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।
1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।
1913 – विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।
1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।
1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1946 – यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1949 – खाशाबा जाधव – नागपुर की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी को मात्र पांच मिनट के भीतर ही चित कर दिया।
1960 – बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।
1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।
1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1994 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
1997 – ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 – स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 – मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की , जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 दे दी।
2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने पर्यवेक्षण उपग्रह रीसैट- टू बी आर वन को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2019 – संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी; राज्‍यसभा ने विधेयक को 105 के मुकाबले 125 वोटों से पारित किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोएव के बीच एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2021 – भारत ने पोखरण रेंज से हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली स्वदेशी टैंकरोधी मिसाइल व पिनाका ई आर, मल्‍टी बैरल राकेट लॉन्‍चर प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – भारत ने मानवीय सहायता के अन्‍तर्गत चिकित्सा आपूर्ति अफगानिस्तान भेजी।
2022 – कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए सीएम की शपथ ली , मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्‍टी सीएम पद की शपथ।
2022 – महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक मनाकर लौट रहे 48 छात्रों से भरी बस पलटने से 2 की मौत व कई की हालत गंभीर बनी।

*11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1810 – अल्फ्रेड डोमोसे – फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि का पेरिस में जन्म हुआ।
1882 – सुब्रह्मण्य भारती, तमिल कवि।
1892 – अयोध्यानाथ खोसला – राज्य सभा के पूर्व सदस्य ( विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित )।
1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।
1931 – ओशो रजनीश – धार्मिक आन्दोलनकर्ता।
1935 – देश के पूर्व राष्ट्रपति , पूर्व विदेशमंत्री , पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का जन्म पश्चिमबंगाल के बीरभूम में हुआ।
1942 – आनंद शंकर – भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
1967 – लिसी सैम्युल -एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।
1969 – ज्योतिर्मयी सिकदर – भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं।
1980 – अनिल कुमार मान भारत के प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल कुश्ती पहलवान।

*11 दिसंबर को हुए निधन👉*

1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1938 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1949 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1967 – न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश थे।
1983 – बिनायक आचार्य
उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1988 – नागेन्द्र सिंह – अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
1998 – कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
2004 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ।
2012- रवि शंकर – भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक ।
2017 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार थीं।
2019 – बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज लॉर का निधन।
2019 – तारासिन्हा , विज्ञापन एजेंसी स्थापित करने वाली पहली भारतीय महिला का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2021 –  अमरीका की जानी मानी उपन्‍यासकर एनी राइस का निधन हुआ।

*11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला पुरमण्डल (काश्मीर )।
🔅 श्री बालाजी जयन्ती।
🔅 संत ज्ञानेश्वर पुण्यतिथि ( मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी )।
🔅 श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव।
🔅 श्री प्रणब मुखर्जी जयन्ती।
🔅 अभिनेता दीलीप कुमार जयन्ती।
🔅 श्री बिनायक आचार्य स्मृति दिवस।
🔅 सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस।
🔅 श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस।
🔅 विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button