राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 06 नवम्बर 2023

इतिहास की 06 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 06 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 नवम्बर 2023*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 29:53 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 13:23 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* तैतिल – 16:36 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुक्ल – 14:24 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:36
*🌄सूर्यास्त-* 17:32
*🌙चन्द्रोदय-* 24:58
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 13:23 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 07:58 से 09:20
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 29:53 तक पश्चात् दशमी शुरु , सूर्य विशाखा नक्षत्र में 26:40 पर , बुध वृश्चिक राशि में 26:40 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी, गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार ) , गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार ) , युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस व राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी पूर्णरात्रि , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:24 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:08 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अपूज्या यत्र पूज्यन्ते*
*पूज्यानां तु विमानना।*
*त्रीणि   तत्र   प्रवर्तन्ते*
*दुर्भिक्षं   मरणं   भयं ॥*
*भावार्थ 👉*
_जिस देश या समाज में अपूज्य और अयोग्य व्यक्तियों का सम्मान होता है तथा पूजनीय , सम्माननीय व्यक्तियों का निरादार और अपमान होता है, वहां सदैव दुर्भिक्ष (अकाल ) , मृत्यु तथा भय, ये तीनों विपत्तियाँ छायी रहती हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 नवम्बर 2023 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1740 –  सैमुअल रिचर्डसन की लोकप्रिय और प्रभावशाली पत्रिका पामेला या सदाचार पुरस्कृत पुस्तक लंदन में प्रकाशित की गयी।
1763 – ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
1792 – जेमप्प्स की लड़ाई: फ्रेंच सेना पवित्र रोमन साम्राज्य को हरा दिया।
1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 – स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1850 –  येर्बा, ब्यूना, और एंजिल द्वीप (एसएफ़ बे) सैन्य उपयोग के लिए आरक्षित किया गया।
1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 – अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
1913 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1917 – अमरीकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्यीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।
1923 – मुद्रा की अतिस्फीति के चलते बर्लिन में एक ब्रेड की कीमत 140 बिलियन जर्मन मार्क हो गई।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत लाल सेना ने दोबारा कीव पर अधिकार किया।
1944 – हैनफोर्ड एटॉमिक फेसिलिटी में पहली बार प्लूटोनियम का उत्पादन किया गया।
1945 – पहली बार एक जेट विमान एफ आर-1 फायरबॉल एक विमानवाही पोत यूएसएस वेक आईलैंड पर उतरा।
1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1973 – नासा के अंतरिक्षयान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।
1990 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 – अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को ‘ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र’ घोषित किया।
1998 – सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
1999 – ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया।
2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में 8 मरे और 50 घायल हुए।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।
2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई।
2019 – ब्रिटेन के एक अदालत ने भगौड़े हीरा व्‍यापारी नीरव मोदी की नई जमानत याचिका नामंजूर की।
2019 – चीन और फ्रांस ने पेरिस समझौते के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की।
2020 – चीन ने एक ही रॉकेट में 13 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2020 – प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा इटली के प्रधान मंत्री प्रोफेसर गियुसेप्पे कोंटे के बीच एक वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2021 – महाराष्ट्र में अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में भीषण आग से 11 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हुई जबकि 6 मरीज झुलस गए।
2022 – तंजानिया में पश्चिमोत्तर शहर बुकोबा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई।
2022 – राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक मंचन कर्तव्य पथ पर संपन्न हुआ।

*6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1931 – माइक निकोल्स एक अमेरिकी फिल्म और थिएटर निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और हास्य अभिनेता थे।
1937 – यशवंत सिन्हा – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व विदेश मंत्री ।
1939 – विजय श्रीनिवास कार्णिक भारतीय वायु सेना में पायलट थे। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व के लिए जाना जाता है।
1956 – जितेन्द्र सिंह भारत की सतरहवीं लोकसभा में सांसद बने।
1959 – पुनीत इस्सर ( दुर्योधन ) हिन्दी भारतीय अभिनेता तथा निर्देशक (12 सितंबर 1958 का भी वर्णन मिलता है)।
1986 – भाविना हसमुखभाई पटेल भारत की महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी।

*6 नवंबर को हुए निधन👉*

1951 – स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया।
1972 – आर. शंकर- 1962 से 1964 तक केरल के तीसरे मुख्यमंत्री थे (07 नवम्बर का भी वर्णन)।
1985 – बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
2010 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
2013 – तरला दलाल  – भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं।
2020 – अमेरिकी टेलीविजन संपादक, लेखक और निर्माता केन स्पीयर्स, जो लोकप्रिय एनिमेटेड सीरिज “Scooby-Doo” के सह-निर्माता थे, का निधन।
2021 – द्रोणाचार्य पुरस्‍कार से सम्‍मानित क्रिकेट कोच तारक सिन्हा (71) का निधन हुआ।

*6 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार )।
🔅 गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार )।
🔅 युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस ।
🔅 राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button