पञ्चांग एवं राशिफल , शुक्रवार, दिनांक 21 जून 2024
इतिहास की 21 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 21 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 जून 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 07:33 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 18:19 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* वणिज – 07:33 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुभ – 18:41 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 19:03
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 18:19 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 10:38 से 12:22
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी चतुर्दशी 07:33 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत (पंचांग भेद से कल शनिवार को श्रेष्ठ) , वर्षा योग , मन्वादि , ज्येष्ठी योग , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम , अब्द साध्य व्रत , चंपक चतुर्दशी (बं.) , जैन चौदस , आम त्याग (जैन) , पंचतप व्रत , अयन करिदिन , सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में 24:06 पर , विघ्नकारक भद्रा 07:32 से 19:07 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री ज्ञानेश्वरमौलि चकरवाड़ीकर पुण्य तिथि – चकरवाड़ी (पिंजरा) , अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (10वाँ) , मेला मां शूलिनी (सोलन) , साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात , विश्व संगीत दिवस ( Fete de la Music ) , श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस , विश्व जिराफ दिवस , विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस व संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Day of the Celebration of the Solstice )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 06:39 तक पश्चात् प्रतिपदा 29:15 तक , प्रतिपदा तिथि का क्षय , स्नान – दान – व्रतादि की परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*योगेन चित्तस्य पदेन वाचां*
*मलं शरीरस्य च वैदिकेन ।*
*योपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां*
*पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोस्मि॥*
*अर्थात्👉*
_जिन्होंने मन की शांति और पवित्रता के लिए योग दिया, भाषण की स्पष्टता और शुद्धता के लिए व्याकरण दिया, और स्वास्थ्य की पूर्णता के लिए औषधि, आइए हम महान ऋषि पतंजलि को नमन करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 जून 2024 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर पर या काम पर आपसे की गयी मांगो को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। खरीददारी कर सकते हैं। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इससे आप आशावादी रहेंगे एवं संसाधनों तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। आप अपनी भावनाएं स्पष्ट रुप से व्यक्त कर पाएंगे। काम के लिये योजना बनानी होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा व सहयोग करोगे। स्वाथ्य में सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपका आविष्कारक तथा रचनात्मक दिमाग आपको कुछ नया खोजने में मदद करेगा। आपकी रचनात्मक खोज आपको प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी।
यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।
परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन आपके अनुसार होगा । रोजगार में वृद्धि होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बढ़िया रहेगा ।योजना सफल व फलीभूत होंगी।आप उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो रचनात्मक विचारों के प्रति खुले हैं और उनका स्वागत करते हैं। यह आपको ऐसे लोगों के माध्यम से कोई नया कार्य प्राप्त करने के लिए सहायता करेगा। यह आपका स्थिर भविष्य सुनिश्चित करेगा।आप अपने रिश्तेदारी में वफ़ादार एवं प्रतिबद्ध होने के कारण दूसरे लोग आप पर निर्भर रहते है और आपसे मदद की अपेक्षा रखते है। ऐसा करते वक्त आप अपने विवेक में रहते है।थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । बच्चों को समय देने व सकारात्मक सोचने पर बल दें। भावनात्मक रुप से आपका समय सही होने मे थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। विश्राम को बढ़ावा दें। बाहर का खाना कम खाएँ।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शुभ रहेगा । शुभ समाचार प्राप्त होगा । नैतिक कार्यों में ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा ।आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। धर्म के कार्यों को बढ़ावा दें लाभ निश्चित है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको अपने प्रेमी से प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आपके तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। उन पर पूरी तरह से विश्वास करें क्योंकि वे कभी गलत नही हो सकते। और आज इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आँखे बंद करके सब पर विश्वास न करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मनो अनुकूल रहेगा ।बुद्धि जीवी होने के साथ साथ आप फैसला जल्दी लेने मे सक्षम हैं ।आपकी विश्लेषण एवं नयी कल्पनाये अमल में लाने की क्षमता आपको काफी मदद करेगी। आप अपनी परियोजनायें समय से पूर्व खत्म करने में कामयाब होंगे।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा । कभी भी देरी नहीं है। व्यस्तता के चक्कर में धार्मिक कार्यों को अनदेखा न करें । समय निकालकर प्रभु ध्यान लगाएं लाभ निश्चित है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मानसिक उलझन से बाहर निकले तो सकारात्मकता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। कोई उचित और सूचित निर्णय करने में घर वालों पर भरोसा रखें।आज आप अपने निकट के किसी व्यक्ति कि गलती को माफ करने का हक अपने पास रखते हैं । इससे आप उनके और निकट हो जाएँगे। जीवनसाथी की महत्ता को समझे और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। आपके प्रेम संबंधों को गलतफहमी से दूर रखें । आप अपने प्रेमी को कुछ भी बोलें उसके प्रति बहुत सकारात्मक रहें। अनजान पर जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सब कुछ मनोरंजन नहीं है इसको जाने। यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। व्यस्त कार्य सूची पिताओं को उनके परिवार और उनके प्रति उत्तरदायित्वों से दूर रख सकती हैं। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1749 – पीटर स्टेन को नीदरलैंड के पेंशन सलाहकार के रूप में स्थापित किया गया।
1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1796 – ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1834 – अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
1841 – फोर्डहम यूनिवर्सिटी की स्थापना द ब्रॉन्क्स बाय द सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गयी, इसलिए इसका नाम सेंट जॉन्स कॉलेज रखा गया।
1849 – वाघौसेल पर लड़ाई: प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1911 – जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
1999 – कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।
2002 – यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2003 – जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स जारी हुई।
2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 – डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2008 – फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
2015 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर दुनियाभर में मनाया गया था।
2019 – पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
2019 – विश्व तीरंदाजी ने अभिनव बिंद्रा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI ) में जारी गड़बड़ी को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया।
2020 – केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
2021 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यौगिक विज्ञान में एन आई ओ एस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
2021 – स्वीडन की संसद ने प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन के खिलाफ अविश्वास मत पारित कर दिया।
2021 – आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, निकोल पशिनियन ने संसदीय चुनाव जीत लिया।
2022 – असम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना।
2022 – श्री जी. किशन रेड्डी ने गुमनाम कलाकारों की प्रतिभा को दर्शाने वाले उत्सव ‘ज्योतिर्गमय’ का उद्घाटन किया।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया।
2023 – पहली बार एकसाथ 135 देश के लोगों ने योग किया , UN में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।
2023 – पुनर्वास महानिदेशालय ने पूर्व सैनिकों के रोजगार सृजन के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत शिक्षा कार्य समूह की दो दिवसीय चौथी बैठक पुणे में संपन्न हुई।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – अमेरिका ने पशु कोशिकाओं से बने (देश का पहला प्रयोगशाला में विकसित) चिकन को मंजूरी दी।
*21 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1826 – लॉर्ड डफरिन – भारत के गवर्नर जनरल रहे।
1912 – विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार।
1927 – बी. जी. वर्गीज – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1933 – मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1947 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम मुस्लिम महिला: शिरीन एबादी (एक ईरानी वकील)।
1953 – पाकिस्तान के इतिहास में दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं।
1958 – रीमा लागू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं।
1960 – एस. पी. सिंह बघेल – आगरा से भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1967 – यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1987 – मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।
*21 जून को हुए निधन👉*
1527 – निकोलो मैकियावेली – इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार था।
1940 – केशव बलिराम हेडगेवार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे।
1970 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
2020 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
2020 – पूर्व स्पिनर राजिंदर गोयल का निधन।
2021 – भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व कोच यूरी ओगोरोदनिक का अपने देश उक्रेन में निधन हुआ।
2023 – उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी गुयलेरमो एस्कालादा (87) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश फुटबॉलर रोनाल्ड क्रिस्टोफर नोलन (89) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश राजनीतिज्ञ, वकील और स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल एक व्यक्तित्व विनीफ्रेड मार्गरेट इविंग (93) का निधन हुआ।
*21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री ज्ञानेश्वरमौलि चकरवाड़ीकर पुण्य तिथि – चकरवाड़ी (पिंजरा)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (10वाँ)।
🔅 मेला मां शूलिनी (सोलन)।
🔅 साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात।
🔅 विश्व संगीत दिवस ( Fete de la Music )।
🔅 श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस।
🔅 विश्व जिराफ दिवस।
🔅 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस।
🔅 संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Day of the Celebration of the Solstice )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*