हरियाणा

दो साल पहले हुई थी शादी, पत्नी का गला घोंटने के बाद पति ने लगाया फंदा

सचिन मजदूरी करता था जबकि भारती जागरण पार्टी में झांकी निकालने का काम करती थी

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । यमुनानगर । हरियाणा में यमुनानगर के कैंप स्थित वीना नगर के 30 वर्षीय सचिन राजपूत ने 25 वर्षीय भारती का गला घोंट कर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। सचिन मजदूरी करता था जबकि भारती जागरण पार्टी में झांकी निकालने का काम करती थी। बताया जा रहा पिछले कई दिनों से दोनों में काफी अनबन चल रही थी। सुबह दोनों के शव कमरों में मिले।

थाना गांधी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों दंपती कॉलोनी में स्वयं रहते थे जबकि सचिन की मां द्रोपदी इनसे अलग रहती थी। उधर जैसे परिवार के अन्य लोगों को पता चला वे मौके पर पहुंचे।  दोनों के बीच किस बात को लेकर अनबन रहती थी अभी इन कारणों का पता नहीं चला। लेकिन दोनों की मौत की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button