हरियाणा

महात्मा गांधी अहिंसा और शांति के पुजारी थे: भगत सिंह कोठारी

भिवानी, (ब्यूरो): शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्पेशल शांति रैली का आयोजन किया गया। नलसा और डलसा भिवानी के कार्यक्रमानुसार और डीईओ भिवानी के निर्देशानुसार शांति साइकिल रैली निकाली गई। रैली के बाद विद्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी का अहिंसा और शांति संदेश विषय पर कार्यक्रम हुआ। महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और उनके योगदान पर प्रधानाचार्य भगत सिंह कोठारी ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि विश्व में अहिंसा और शांति के सबसे बड़े पुजारी महात्मा गांधी थे। लीगल लिट्रेसी इंचार्ज सतपाल डुडी ने महात्मा गांधी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार महात्मा गांधी की शिक्षाएं वर्तमान में प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में प्रवक्ता मंजू, सुरेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार, प्रवीण ने भी अपने विचार रखे। डीपीई जगबीर ग्रेवाल ने साइकिल रैली की अगुवाई की तथा कार्यक्रम संचालन संजय कुमार तोमर ने किया।

Related Articles

Back to top button