हरियाणा

इस हरियाणवी गायक ने कर दिया ऐसा कांड, पहुंच गया सलाखों के पीछे

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । हिसार । हि.स. । हांसी महिला पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी हरियाणवी गायक Haryanvi Singer नवीन नारु को गिरफ्तार Singer Arrest कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार नवीन नारु Naveen Naru को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया हांसी शहर Hansi city News की एक महिला ने नवीन नारु के खिलाफ दुष्कर्म Rape व अश्लील वीडियो Sex Video बनाकर कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नवीन नारु के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान नवीन नारु के पास एक गाड़ी और उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि की इस मामले में महिला थाना Women Police Station प्रभारी द्वारा जांच की जा रही है। नवीन नारु द्वारा रुपयों के लेन-देन का बताए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रुपयों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के खातों में ट्रांजेक्शन मिली हुई है।

मामले के अनुसार हांसी की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने नवीन नारु पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा दुष्कर्म की वीडियो बनाकर कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाए थे कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। महिला ने बताया था कि वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। वह वर्ष 2020 में एक हरियाणवी कलाकार नवीन के संपर्क में आई। उस वक्त वह उसे हिरोइन बनाने और रुपए देने के बहाने उसने दोस्ती की। इसके बाद वह उसके बहकावे में आ गई। कुछ समय बाद उसने उसे अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसी के साथ ही शादी का झांसा देता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा। इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कलाकार नवीन का कहना है कि यह सब आरोप झूठे हैं और हमारा रुपयों का लेन-देन है। महिला द्वारा उस पर लगाया गया दुष्कर्म का आरोप झूठा है।

Related Articles

Back to top button