हरियाणा

राजस्थान चुनाव से पहले जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, जानिए कहां रहेगा

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है

न्यूज़ डेस्क हरियाणा । रोहतक।  संवाददाता । दुष्कर्म व हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम मंगलवार को एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया। उसे सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। मंगलवार दोपहर हनीप्रीत और चरणजीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचे। 15 मिनट बाद ही राम रहीम को अपने साथ यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ले गए। डीएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम राम रहीम को आश्रम में छोड़ने गई है। लोगों का कहना है कि राजस्थान के चुनाव को देखते हुए उसे फरलो दी गई है।

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले रामरहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।

Related Articles

Back to top button