एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा में ठंड का प्रकोप: हिसार जिला रहा सबसे ठंडा…पढ़ें मौसम की ताजा Update

 हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात को हिसार जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में करीब 4 डिग्री तक नीचे गिर कर 2.5 °C पर आ गया। इस बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। हिसार में विजिबिलिटी 400 मीटर रही। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को हरियाणा में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस (°C) की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की की ओर से जिन स्थानों का तापमान जारी किया गया है, वहां लगभग सभी जगह ही तापमान गिरा है। प्रदेश में पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में दर्ज की गई है। यहां बालसमंद का पारा 3.8 डिग्री गिर गया। कुरुक्षेत्र में तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा है। रात को सबसे अधिक तापमान पलवल में 9.8 डिग्री रहा। रात को हिसार में तापमान 3.9 डिग्री रहा, वहीं महेंद्रगढ़ के नारनौल में यह 3.8 डिग्री रहा।

Related Articles

Back to top button