हरियाणा

जीवन उत्थान की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिलना चाहिए: डीसी

भिवानी,(ब्यूरो): डीसी साहिल गुप्ता ने दिशा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में रखे गए एजेंडे पर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में सभागार में जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जीवन उत्थान की योजनाओं का अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलना चाहिए। इसके साथ-साथ अधिकारी कृषि, बागवानी, म‘छली पालन, मुधमक्खी पालन, स्वरोजगार और सौर ऊर्जा आदि सब्सिडी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने निर्माण परियोजनाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिशा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में आलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। चंडीगढ़ बैठक में मौजूद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकारी की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा, कृषि, स्वयं सहायता समूह, खेल, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, बाढ़ राहत और स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग,बागवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सजृन योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, पंचायत, लोक निर्माण विभाग, खेल विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली निगम, पशुपालन, शहरी स्थानीय निकाय आदि विभागों की विस्तार से समीक्षा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण संबंधित परियोजनाओं में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी ना की जाए। डीसी ने कहा कि कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि छोटे और सीमांत किसान भी इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें बीज, उपकरण, सिंचाई साधन तथा अन्य अनुदान योजनाओं से जोड़ा जाए। मधुमक्खी पालन को आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे विशेष अभियान के रूप में प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग को प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा इ‘छुक युवाओं और किसानों को अनुदान के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button