हरियाणा

हम सच्चा मित्र बनकर ही बच्चों में संस्कार व संस्कृति की भावना भर सकते हैं: हुनमान कौशिक

भिवानी, (ब्यूरो): म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक की अध्यक्षता में संस्कार और संस्कृति के प्रति युवा वर्ग को जागरूक करने हेतु विचार संगोष्ठि का आयोजन किया गया। इस विचार संगोष्ठि में संगठन की महिला विंग प्रमुख डा. सुशीला जांगड़ा व अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। हनुमान कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने बच्चों में अच्छे संस्कार भरने तथा हमारी संस्कृति से अवगत करवाने के लिए उनका सच्चा मित्र बनना होगा और उन्हें समय देना बहुत जरूरी है तभी हम उन्हें एक अच्छा नागरिक बना सकते हैं। इस विचार गोष्ठि के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक, संगठन के राष्ट्रीय मंच संचालक धर्मवीर नागर, डा. सुशीला जांगड़ा व अन्य सदस्यों ने आपस में विचार विमर्श कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी। सिंगर सुदेश हिसार को संगठन का प्रदेश महासचिव, सतबीर निराला को रोहतक जिला प्रमुख, मीना शर्मा को हिसार जिला प्रमुख, श्रवण पाबड़ा को फतेहाबाद जिला प्रमुख पद की जिम्मेवारियां सौंपी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का काम करेंगे। इस अवसर पर आरती दुग्गल रेवाड़ी, सुनीता मलिक भिवानी, संजय गोरखपुर, रिंकु नाराज रोहतक, प्रिंस बोहत रोहतक, नफेसिंह रोहिल्ला, विनोद यादव, समुंद्र लेखक रोहतक, मि_ू रोहतक, पविंद्र जांगड़ा, मनीष जांगड़ा, राकेश गौड़ भिवानी, डा. सुरेन्द्र कादियान बड़ेसरा, सुनील शर्मा उमरावत, गोविंद शर्मा उमरावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button