हरियाणा

जया किशोरी के बाद धर्मनगरी में होगी धीरेंद्र शास्त्री की कथा, सुशील गुप्ता ने BJP पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

हरियाणा में लोकसभा चुनाव की वोटिंग में महज 10 दिन का समय बचा हुआ है। राजनीतिक दल वोटिंग से पहले प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 6वें चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव है। सूबे की सभी 10 सीटों पर 'INDIA' गठबंधन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता...

हरियाणा में लोकसभा चुनाव की वोटिंग में महज 10 दिन का समय बचा हुआ है। राजनीतिक दल वोटिंग से पहले प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 6वें चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव है। सूबे की सभी 10 सीटों पर ‘INDIA’ गठबंधन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। यहां 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी के रणबांकुरे भाजपा के भगवा बिग्रेड को रोकने की कोशिश कर रही है। बीते दिनों कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक बेहद कामयाब रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सुशील गुप्ता के पक्ष लोगों से वोट की अपील की।

कुरुक्षेत्र के रण में हुड्डा की एंट्री

हरियाणा में सभी दल अभी तक अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे थे। अब ‘INDIA’ एक जुट होकर लोकसभा चुनाव में फतह की तैयारी में है। कुरुक्षेत्र से AAP लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल के दौरे से उन्हें लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र गुरुवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

सुशील गुप्ता ने बताई अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

1) 24 घंटे मुफ्त बिजली

2) वर्ल्ड क्लास शिक्षा व्यवस्था

3) फ्री इलाज

4) चीन से कब्जा मुक्त,

सेना को पूर्ण स्वतंत्रता

5) अग्नि वीर योजना बंद

6) OPS पुरानी पेंशन बहाली

7) भ्रष्टाचार मुक्त देश

8) जीएसटी होगी पीएमएलए से बाहर

9) 2 करोड नौकरियां

10) किसानों को MSP

जया किशोरी व धीरेंद्र शास्त्री के जरिए ध्रुवीकरण का आरोप

कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा आधारहीन बातें करके जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। नवीन जिंदल जनता के बीच से गायब पहले भी रहे हैं और इस चुनाव के बाद भी गायब हो जाएंगे। जनता सच जानती है कि कौन जनता के बीच में है और कौन हवाई दौरे करके जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है।

गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रचार में भाजपा धर्म का गलत इस्तेमाल कर रही है। बीते दिनों कथा वाचक जया किशोरी को भारी भरकम फीस अदा कर कैथल में कथा करवाई गई। यही नहीं अगामी दिनों में धीरेंद्र शास्त्री(बागेश्वर बाबा) की भी कथा होनी है। जिंदल इन धार्मिक कथाओं के जरिए वोटरों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की बेहतरीन व्यवस्था चाहती है, लेकिन भाजपा द्वारा असली मुद्दों से जनता को भटकाने की कोशिश की जा रही है।

‘हर वर्ग पर भाजपा ने भांजी लाठी’

सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रहा है। हम जनता के सामने एक सुनहरे भविष्य का विजन रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के पास बताने को ना कोई काम है ना कोई विजन है। इस दौरान उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी झूठ का प्रचार कर रहे हैं। इन्होंने हर वर्ग पर लाठी चालाई है। इतना ही नहीं गुप्ता ने कहा कि इनकी सरकार में हर वर्ग से उगाही हुई, भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दी। जनता को 10 वर्ष धोखा देने के बाद अब फिर से मौका चाहते हैं। जनता इतनी नाराज है कि लोगों ने घरों के बाहर पोस्टर तक लगा दिए हैं कि भाजपा नेता वोट मांगने न आएं।

“किसानों पर बरसाईं गोलियां”

वहीं नवीन जिंदल को लेकर गुप्ता कहा कि वह उस पार्टी का झंडा उठा कर घूम रहे हैं, जिसने देश का सबसे बड़ा शराब घोटाला किया। जिनके नेता नकली शराब की फैक्ट्रियां चलाते हैं, जिनके सर पर नकली शराब पिला कर 50 लोगों की जान लेने का आरोप है। जिस पार्टी ने किसानों पर गोलियां बरसाईं, किसानो पर NSA लगाया, किसानों की प्रॉपर्टी जब्त की, बैंक अकाउंट सीज़ किए, 10 साल हर वर्ग का शोषण किया। जनता ने अब मन बना लिया है। इस बार चौकाने वाले परिणाम आएंगे। इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से एक जुट होकर दिन रात मेहनत कर तानशाही के खिलाफ लड़ रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र शेड्यूल

सुबह 10:30 बजे लाडवा अनाज मण्डी

11:40 ओल्ड अनाज मंडी ठोल शाहबाद

12:50 अनाज मण्डी गुहला चीका कैथल

2:45 अनाज मंडी कलायत

3:40 अनाज मण्डी पाई, पुंडरी

Related Articles

Back to top button