हरियाणा

आस्था स्पेशल स्कूल का दिव्यांग खिलाड़ी जसपाल दोक्यो में दिखाएगा अपना हुनर

भिवानी, ( ब्यूरो): ऑल इंडिया स्पोट्र्स काउंसिल ऑफ़ द डेफ द्वारा आयोजित त्रिवेंद्रपुरम केरला में 26 वीं नेशनल सीनियर स्पोट्र्स चैंपियनशिप चंद्रशेखर नायर स्टेडियम  तिरुवनंतपुरम केरला में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आस्था स्पेशल स्कूल भिवानी का दिव्यांग बधिर स्टार खिलाड़ी जसपाल ने शॉट पुट में सिल्वर और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर भिवानी एवं हरियाणा सहित देश का नाम रोशन किया। किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जसपाल नहीं अनूठा प्रदर्शन के साथ खेलकर मेडल हासिल करने पर आसपास स्पेशल स्कूल भिवानी में पहुंचने पर दिव्यांग बच्चों ने अपनी खुशियों और जोश के साथ जसपाल का स्वागत किया और मिठाइयां बांटी इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट द्वारा बच्चों को माला पहनकर स्वागत किया। संस्था की प्राचार्य एवं संचालिका एडवोकेट सुमन शर्मा ने बताया की जसपाल हमारा स्टार खिलाड़ी हैं जो पहले भी मलेशिया में जाकर देश का नाम रोशन कर चुका है और अब यहां राष्ट्रीय सत्र की प्रतियोगिता में भी मेडल हासिल किया और अब आगे नवंबर में टोक्यो जापान में डेफ ओलंपिक में भी भाग लेगा। इस डेफ ओलंपिक में किस खेल में भाग लेकर मिडिल हासिल करने के कारण टोक्यो जापान डेफ ओलंपिक में अपने एंट्री पक्की कर ली है जिसके लिए भिवानी नहीं पूरे देश के लिए गर्व की बात है। टोक्यो तक सफर करने के लिए हम प्रत्येक नागरिक एवं प्रशासन से  अपील करते हैं इस मुहिम में बच्चे का साथ दें। डॉ तरुण कुलश्रेष्ठ ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि ऐसे स्टार खिलाडिय़ों का डेफ ओलंपिक में अपना स्थान निश्चय करना बहुत ही हमारे लिए शान और गर्व की बात हैं। हमें इस स्टार खिलाड़ी को टोक्यो जापान तक के सफर में सभी को आगे आना चाहिए। संस्था के संस्थापक विजय शर्मा ने बच्चों का शुभकामनाएं सहित आशीर्वाद दिया और बताया कि यह सब इस संस्था के जुनून का परिणाम है जो बच्चों को धारा में लाने का प्रयास कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button