हरियाणा

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर रोहतक में 17 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय समारोह: रामचन्द्र जांगड़ा

सीएम नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यअतिथि

भिवानी, (ब्यूरो): भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का निमंत्रण देने भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भिवानी पहुंचें। वे 17 सितंबर को रोहतक में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए नया बाजार स्थित जांगड़ा धर्मशाला में समाज द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में पहुंचें। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का जांगड़ा समाज के प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व समाज के गणमान्यजनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को रोहतक में राज्य स्तर समारोह किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय जयंती का निमंत्रण देते हुए लोगों को अधिकाधिक संख्या में रोहतक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लोगों के बीच जाकर न्योता दे रहे हैं ताकि अधिक से अधिक संख्या में जयंती समारोह में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम जांगड़ा, महिला प्रदेशाध्यक्ष मीना जांगड़ा, जिलाध्यक्ष राजेश जांगड़ा, जिला महासचिव एडवोकेट हर्षित जांगड़ा, मीडिया कोऑर्डिनेटर मयूर जांगड़ा, एडवोकेट राजेश जांगड़ा, पूर्व प्रधान जगदीश जांगड़ा, श्रीराम जांगड़ा, धर्मचंद जांगड़ा, रामेश्वर भाखडिय़ा, ओमप्रकाश सुथार, धर्मबीर, रमेश बख्तावर पुरा, सीए एडवोकेट मंजीत जांगड़ा सहित सभी ब्लॉक प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य व समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button