कलश यात्रा के साथ निकाली परमात्मा शिव की बारात

भिवानी,(ब्यूरो): प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम से कलश के साथ परमात्मा शिव की बारात यात्रा का शुभारंभ नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने राजयोगिनी बीके सुमित्रा तथा बीके कीर्ति के सामुहिक सानिध्य में किया गया। जोकि सिद्धि धाम से चलकर गौशाला मार्केट स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र पर संपन्न हुई। इस अवसर पर राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि आज पूरे विश्व भर में त्रिमुर्ति शिव परमात्मा की महाशिरात्रि बड़ी धूम-धाम से मनाई जा रही है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज उस निराकार परमात्मा शिव की 89वीं त्रिमुर्ति शिव जयंती मनाई जा रही है। जयंती महान आत्माओं की मनाते है जो इस धरा पर आकर समाज और मानव के कल्याण अर्थ कुछ महान काम करते हैं। जैसे महात्मा गांधी ने राष्ट्र के लिए किया तो राष्ट्रपिता कहलाए धार्मिक सन्देश देने वाले महात्मा व धर्मात्मा कहलाए। परन्तु उनका प्रभाव उनकी शिक्षाओं का असर कुछ समस तक तो देखने में आता है लेकिन आज उस निराकार अजन्मा, अकर्ता, अभोगता व स्वयं भू की महाजयन्ति है। क्योंकि सृष्टि चक्र के अन्त में अर्थात कलियुग के अन्त में निराकार स्वयं भू एक साकार तन का आधार लेकर इस धरा को फिर से सतयुगी स्वर्णीय संसार बनाने आए है। अपना व हम आत्माओं का परिचय देकर हमें जीवन जीने की कला दिखा रहे हैं। राजयोगिनी बीके कीर्ति बहन ने कहा कि परमात्मा हमें सर्वगुण संपन्न तथा चरित्रवान बना रहे है। मानव से देव बना रहे है उनका ये गुप्त कार्य 1936 से चल रहा है। जिसको 89 वर्ष हो चुके हैं 100 वर्ष के इस संगम युग में परमात्मा का ये दिव्य कर्तव्य ब्रह्मा के द्वारा स्थापना शंकर के द्वारा पुरानी दुनिया का परिवर्तन और फिर विष्णु के द्वारा आने वाली सतयुगी दुनिया की पालना का विशेष कत्र्तव्य करने के कारण ही परमात्मा को गौड़ कहा जाता है। इसलिए परमात्मा हम सभी आत्माओं के परमपिता हैं। परमात्मा की बारात में बीके आरती, बीके श्वेता, बीके शारदा, बीके कविता, बीके संतोष, बीके सुशील, बीके भीम, बीके राजेश, बीके रामनिवास सैय, बीके कृष्ण रानीला व मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर सहित अनेक ब्रह्माकुमार-कुमारी व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।