एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

राहुल गांधी पर गरम…कुमारी सैलजा पर नरम, दलित वोटरों को साधने लिए आकाश आनंद का पैंतरा

करनालः लोकसभा चुनाव में अपने आक्रामक भाषणों के बाद चर्चा में आए बसपा के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर आकाश आनंद करनाल पहुंचे। इस दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि हमारे उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा को लेकर भी आकाश ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस उनके साथ अच्छा नहीं कर रही है। हम उनके साथ खड़े हैं। अगर वह हमारे साथ आती हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

इस दौरान बसपा नेता ने राहुल गांधी के करनाल के गोगरीपुर पहुंचने पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जो मर्जी कर लें, जहां मर्जी चले जाएं उनको कुछ नहीं मिलने वाला है। इतना ही नहीं आगे आकाश ने कहा कि हादसे तो हर जगह हो रहे हैं। राहुल गांधी वहां क्यों नहीं जाते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव चल रहा है। इसलिए वह गोगरीपुर पहुंचे, अन्य जगहों पर क्यों नहीं जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अमेरिका दौरे के दौरान अमित नाम के युवक से मिले थे। अमित सड़क हादसे में घायल हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। राहुल गांधी ने युवक से वादा किया था कि वह उसके घर जाएंगे। इसी वादे को निभाने राहुल गांधी तड़के सुबह आज करनाल के गोगरीपुर गांव पहुंचे थे। उन्होंने इस अमित से वीडियो कॉलिंग पर बात की।

Related Articles

Back to top button