पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 07 जुलाई 2024
इतिहास की 07 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 07 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 जुलाई 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 29:01 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – पूर्णरात्रि
*💫करण-* बालव – 16:00 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* हर्शण – 26:12 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:29
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 06:29
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 17:38 से 19:22
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ सुदी द्वितीया 29:01 तक पश्चात् तृतीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , मनोरथ द्वितीया व्रत (बंगाल) , मंगल कृतिका नक्षत्र में 25:27 पर , चन्द्रदर्शन शुभ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , शुक्र पश्चिम में उदय 07:02 पर (पंचांगभेद), श्रीराम – बलराम जगदीश पुष्यनक्षत्रयुता यात्रा / रथोत्सव , श्री जगन्नाथ पुष्यनक्षत्रयुता रथयात्रा – दर्शन – प्रदक्षिणा – उत्सव (श्रीजगन्नाथपुरी , उड़ीसा ) , आचार्य श्री वर्धमानसागर जी आचार्य पद (जैन , आषाढ़ शुक्ल द्वितीया) , मेला श्री त्रिमौणी (सिरमौर) , गुरू श्री हरकिशन जी जयन्ती (तारीखानुसार , कन्फर्म नहीं) , ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती , श्री नबाम टुकी जन्म दिवस , श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस , श्री लालडेंगा स्मृति दिवस , अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस , कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) , वैश्विक क्षमा दिवस व विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी तृतीया पूर्णरात्रि।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*शरीरमेतौ सृजतः*
*पिता माता च भारत ।*
*आचार्यशास्ता या जातिः*
*सा सत्या साजरामरा॥१८॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १०५
*अर्थात् 👉*
_भारत ! पिता और माता केवल शरीर की सृष्टि करते हैं, किंतु आचार्य के उपदेश से जो ज्ञानरूप नवीन जीवन प्राप्त होता है, वह सत्य, अजर और अमर है॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 जुलाई 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय स्थापित किया गया।
1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
1768 – थॉमस मान के उपन्यास में जोहान बडेब्रुक की फर्म की स्थापना हुई।
1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1838 – सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन भंग कर दिया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई द्वीप पर अधिकार किया।
1903 – अंग्रेजों ने फुलानी साम्राज्य का ख़रीदा किया।
1917 – संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी
1920 – आर्थर मेइगेन कनाडा के नौवें प्रधानमंत्री बने।
1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में 5000 यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
1943 – रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
1955 – भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।
1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
1994 – यमन में 1994 के गृह युद्ध: उत्तरी यमन में सैनिकों ने एडन पर कब्जा कर किया।
1998 – वनडे-क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
2003 – यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।
2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।
2005 – लंदन में पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जाने गईं।
2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
2012 – रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
2019 – फुटबॉल / अमेरिका ने लगातार दूसरी बार वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, नीदरलैंड को 2-0 से हराया ।
2020 – अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।
2021 – विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।
2022 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने HAL से तटरक्षक बल के लिए दो डोर्नियर विमानों की खरीद का समझौता किया।
2023 – PM श्री नरेन्द्र मोदी ने उ. प्र. के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
2023 – हरियाणा मंत्रिमंडल ने विधुर व्यक्तियों तथा अविवाहित पुरुषों व महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने को मंजूरी दी।
2023 – भारत और पनामा ने चुनावी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – दुनिया की पहली रोबोट-मानव प्रेस कॉन्फ्रेंस जिनेवा में आयोजित हुई।
*7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1656 – गुरू हर किशन जी सिखों के आठवें गुरू थे (कन्फर्म नहीं)।
1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1878 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1883 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1898 – आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ।
1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।
1914 – अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार।
1922 – स्वतंत्रता सेनानी पी गोपीनाथन नायर।
1922 या 1923 – चंद्रशेखर हिन्दी फ़िल्मों में अभिनेता तथा सहायक निर्देशक रहे (कन्फर्म कर लें)।
1924 – भूपेंद्र नाथ कौशिक “फ़िक्र” आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।
1929 – ठाकुर राम लाल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 – राघवजी – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता।
1935 – अंशुमान सिँह – राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पूर्व न्यायमूर्ति रहे।
1942 – सर माइकल ओजियो’ पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ थे।
1959 – अशोक कुमार सिंह – अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
1964 – नबाम तुकी- एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1981 – महेन्द्र सिंह धोनी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।
*7 जुलाई को हुए निधन👉*
1926 – ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ।
1990 – लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे। और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1999- कैप्टन विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक।
2011 – रसिका जोशी एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।
2011 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
2014 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
2020 – फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का निधन हुआ।
2020 – फिटनेस ट्रेनर और कन्नड़ टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा का निधन।
2021 – दिलीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रहे।
2021 – शिवगिरी मठ के पूर्व प्रमुख स्वामी प्रकाशानंद (99) का निधन हुआ।
2021 – केशव चंद्र दत्त एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे और हाफबैक के रूप में खेले।
2023 – कीनियाई लंबी दूरी का धावक जोसेफ चेबेट (52) का निधन हुआ।
2023 – दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निक्की मैकक्रे (51) का निधन हुआ।
*7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्रीराम – बलराम जगदीश पुष्यनक्षत्रयुता यात्रा / रथोत्सव।
🔅 श्री जगन्नाथ पुष्यनक्षत्रयुता रथयात्रा – दर्शन – प्रदक्षिणा – उत्सव (श्रीजगन्नाथपुरी , उड़ीसा )।
🔅 आचार्य श्री वर्धमानसागर जी आचार्य पद (जैन , आषाढ़ शुक्ल द्वितीया)।
🔅 मेला श्री त्रिमौणी (सिरमौर)।
🔅 गुरू श्री हरकिशन जी जयन्ती (तारीखानुसार , कन्फर्म नहीं)।
🔅 ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती।
🔅 श्री नबाम टुकी जन्म दिवस।
🔅 श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस।
🔅 श्री लालडेंगा स्मृति दिवस।
🔅 अभिनेता दिलीप कुमार स्मृति दिवस।
🔅 कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 वैश्विक क्षमा दिवस।
🔅 विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*