सिरसा में सीएम नायब सैनी का कड़ा एक्शन: JE टर्मिनेट, ME-XEN को चार्जशीट व DMC की सैलरी काटने के आदेश

सिरसा: रविवार को सिरसा के पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की। इस दौरान CM नायब सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने शिकायत पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। शिकायत के संबंध में मार्केटिंग बोर्ड के XEN ने अपना पक्ष रखा।
⚖️ कष्ट निवारण समिति की बैठक में सीएम सैनी का सख्त अंदाज
शिकायतकर्ता एवं नगर पार्षद संजीव रातूसरिया, दीपक बंसल और राजेंद्र जांगड़ा ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखा। शिकायत में बताया गया कि MB (मेजरमेंट बुक) में गलियों के निर्माण कार्य की एंट्री अधिक है, जबकि मौके पर गलियों का निर्माण कम पाया गया। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश जारी किए गए:
-
संबंधित JE को टर्मिनेट करने का आदेश
-
ME और XEN को चार्जशीट जारी करने एवं टर्मिनेशन की कार्रवाई के निर्देश
-
DMC की एक माह की सैलरी काटने के आदेश
-
संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आज ही मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
-
ठेकेदार की प्रॉपर्टी की जांच करवाने के निर्देश
🏃♂️ सीएम ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी
इससे पहले CM ने कालावाली में नशे के खिलाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई थी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 20 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की।




