राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 14 मार्च 2024

इतिहास की 14 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 14 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 मार्च 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 23:28  तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 16:56 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* बव. – 12:22 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वैधृति – 21:59 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:31
*🌄सूर्यास्त-* 18:29
*🌙चन्द्रोदय-* 09:00
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 22:40 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:29
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी पंचमी 23:28 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सूर्य की मीन संक्रान्ति / चैत्र संक्रान्ति 12:36 पर (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक , गौ – अन्न दान , गोदावरी स्नान ) , मीन (खर) मासारंभ , संकल्पादि में प्रयोजनीय वसन्त ऋतु प्रारंभ , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:56 से , यमघण्ट योग 16:56 से सूर्योदय तक , ज्वालामुखी योग 16:56 तक, ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी ) , भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी ) , अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस , श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस , श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस , पाई दिवस , विश्व किडनी दिवस  ( मार्च के दूसरे गुरुवार को ) व नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 27वाँ)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन सुदी षष्ठी 22:11 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वृद्धकाले मृता भार्या*
*बन्धुहस्ते   गतं  धनम् ।*
*भोजनं  च   पराधीनं*
*तिस्रः पुंसां विडम्बनाः॥*
*अर्थात्👉*
_वृद्धावस्था में पत्नी की मृत्यु, भाई बंधुओं के हाथों में गया हुआ धन तथा दूसरों के आधीन भोजन ये तीन अवस्थाएं पुरुषों के लिए मृत्यु सदृश कष्टकारी है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 मार्च 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन हल्का रहेगा व कार्य योजना सफल रहेगी। अपने वाकचातुर्य से आप कार्य पूर्ण कर लेंगे। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। व्यापार – व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्य में व्यस्त रहेगें। सन्तान को समय दे पाएंगे। हल्का भोजन करें। त्याग भावना से जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें , बने काम बिगड़ सकते हैं। कुछ जगह अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी। स्वास्थ्य में ठंड से बचाव करें और सब सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिश्रित उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों सही दिशा में प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते है । शत्रु वर्ग सक्रिय होगा परन्तु उनको सफलता नहीं मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज समय आपके साथ है । धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। किसी खुलासे को लेकर मानसिक परेशानी रह सकती है । आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं इसलिए आत्मविश्वास को प्रबल रखें । मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो निर्णय लेने का सही समय है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो जाएगा। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। कहीं भी ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप पसन्न मुद्रा में रहेंगे । कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को ढीला न छोडे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शुभ होगा । क्या करूं, क्या न करूं , इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी नकारात्मक सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे । आप दूसरों के लिए नकारात्मक न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। कम समय है, काम ज्यादा इसलिए मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप सकारात्मक सोच से उन्नति कर पाएंगे । जो करना है उसके लिए आगे बढे । समय की कीमत समझे फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे कम हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

👉*13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1728 – जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।
1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1800 – कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।
1826 – पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।
1834 – जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।
1879 – बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1917 –  चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।
1989 – दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 – श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 – मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
2001 – रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 – चीन
में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।
2008 – विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
2019 – आबु धाबी में विश्‍व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।
2019 – मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल।
2019 – सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।
2019 – करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत-पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।
2020 – राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्‍क और हैण्‍ड सैनिटाइजर आवश्‍यक वस्‍तुएं घोषित की।
2020 – तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्‍पादन फिर से शुरू हुआ।
2021 – तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK का घोषणापत्र जारी किया।
2021 – म्‍यांमा में पिछले छह हफ्तों से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन में 39 लोग मारे गये।
2022 – जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में रहस्यमय विस्फोट से 3 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।
2022 – डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्री, श्री मैग्नस हुनिके के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
2023 – डीआरडीओ ने ओडिशा समुद्र तट से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल ( प्रक्षेपणास्त्र ) के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए।
2023 – बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरे संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में समापन हुआ।
2023 – काला सागर के ऊपर एक रूसी SU-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से टकराया।
2023 – डीआरडीओ की स्वदेशी पावर टेकऑफ शाफ्ट का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट बेंगलुरू में एलसीए तेजस पर हुआ।
2023 – मेघालय का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव शिलांग में शुरू हुआ।

*14 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1833 – हॉब्स टेलर पहली डेंटिस्ट का जन्म हुआ।
1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले बुद्धि के धनी मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1895 – गुरमुख निहाल सिंह – दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे।
1913 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल किया था।

*14 मार्च को हुए निधन👉*

1883 – कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
1963 – जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रसिद्ध राजनेता थे।
1986 – के. सी. अब्राहम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1997 – वीरेंदर पाटिल – एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ थे और वे दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2010 – गोविंद विनायक करंदीकर (‘विंदा करंदीकर’) – मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।
2018 – नरेन्द्र झा – भारतीय अभिनेता (रईस, हैदर), हृदयघात से निधन।
2018 – ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।
2018 – वसंत वैद्यनाथन – श्रीलंका में हिन्दू कार्यकर्ता और रेड़ियो प्रसारणकर्ता।
2020 – मलयालम को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने वाले कवि रामचंद्रन का निधन।
2021 – प्रसिद्ध पद्म भूषण विजेता चित्रकार लक्ष्मण पई का 95 साल की उम्र में  निधन हुआ।
2022 – गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का कोरोना से निधन हुआ।
2022 – प्री – स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक भारतीय शिक्षाविद् मीना स्वामीनाथन का निधन हुआ।
2022 – आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे कुमुदबेन जोशी  का निधन हुआ।
2022 – पंजाब के जालंधर जिले में हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की गोली मारकर हत्या की।
2023 – वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (78) का निधन हुआ।
2023 – करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जैज़ और पॉप गायक और गीतकार बॉबी कैल्डवेल (71)  का निधन हुआ।
2023 –  अमेरिकी गोल्फर जिम फेर्री (91) का निधन हुआ।

*14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
🔅 भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
🔅 अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस।
🔅 श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस।
🔅 श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस।
🔅 पाई दिवस।
🔅 विश्व किडनी दिवस  ( मार्च के दूसरे गुरुवार को )।
🔅 नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 27वाँ)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button