हलवासिया विद्यालय प्राचार्य विमलेश आर्य द्वारा लिखित पुस्तक टेबल मास्टरी का हुवा विमोचन

भिवानी, (ब्यूरो): हलवासिया विद्या विहार के माधव सभागार में गणित विषय को रुचिकर व सरल बनाने हेतु टेबल मास्टरी पुस्तक का सुंदर विमोचन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य पीण्जीण् कॉलेज भिवानी से प्राचार्य एवं गणित विशेषज्ञ संजय गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती की वंदना व पुष्पार्पण के साथ हुआ। सर्वप्रथम संगीताचार्य गोविंद प्रताप मिश्रा के द्वारा सुमधुर आवाज में सुंदर भजन श्कौन कहे तेरी महिमाए कौन कहे तेरी मायाश् गाकर ईश्वर का आह्वान किया गया। तदुपरांत विद्यालय प्रशासन द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर व ओ3म पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच का कुशलतापूर्वक संचालन माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग ने करते हुए बताया कि गणित का आधार पहाड़े होते हैं। इसलिए हलवासिया विद्या विहार के प्राचार्य वैदिक गणित पुरोधा विमलेश आर्य के द्वारा लिखित पुस्तक श्टेबल मास्टरीश् छोटे बच्चों को पहाड़ों को सरल व रुचिकर तरीके से याद करने व लंबे गुणनफल को शीघ्रता से हल करने के लिए लिखी गई है। प्राचार्य की उपलब्धियों से परिचित कराते हुए यह बताया कि उनके कुशल नेतृत्व में न केवल हरियाणा के जिलों में बल्कि दिल्ली में भी कई बार गणित कार्यशालाएंँ सफलतापूर्वक संचालित हुई है। साथ ही वे सन् 2001 में कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय वैदिक गणित कार्यशाला में हरियाणा की ओर से कुशल प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ विभाग प्रमुख एलेग्जेंडर दास, अमरेंद्र कुमार, संगीताचार्य हरीश, राजेश मोदी, रमेश बंसल, विजयलक्ष्मी, नेहा, अनुराधा, अंजुला व किरण मखीजा इत्यादि विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।