हरियाणा

 हरियाणवी भाषा विकास मंच ने की, शिक्षामंत्री के भाषाई बयान की सराहना’

भिवानी (ब्यूरो): हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा हिन्दी में कार्य करने के आदेश का हरियाणवी भाषा विकास मंच समर्थन करता है और उनके द्वारा दिए गए इस ऐतिहासिक आदेश के लिए उनका आभार प्रकट करता है। शिक्षा मंत्री के आदेश की सराहना करते हुए जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हरियाणवी भाषा विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वी एम बेचैन ने कहा की हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है इसको बचाकर रखना प्रत्येक भारतीय का फर्ज है। हरियाणा के शिक्षामंत्री ने हिन्दी के प्रति जो सम्मानित भाव दर्शाया है वो भाव सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को दर्शाना चाहिए। डॉ बेचैन ने कहा की हरियाणवी हिन्दी की उपभाषा है, शिक्षा मंत्री के इस आदेश से हरियाणवी भाषा को भी राज्य में सम्मान मिलेगा और हिंदी के नियमित प्रयोग से हरियाणवी का भी उत्थान होगा। उन्होंने कहा की हरियाणवी भाषा विकास मंच का भी शुरू दिन से यही उदेश्य है की हरियाणवी बोली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल देवनागरी लिपि के माध्यम से किया जाए, ताकि न केवल हरियाणवी बल्कि हिन्दी भाषा का भी बचाव हो सके। उन्होंने कहा की हरियाणा गठन के बाद से महिपाल ढांडा प्रदेश के ऐसे पहले शिक्षामंत्री साबित हुए है जिन्होंने ईमानदारी से न केवल हिन्दी का समर्थन किया है बल्कि उसको लागू करने का आदेश भी दिया है। शिक्षामंत्री के इस साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय की मंच भूरी भूरी प्रशंसा करता है और जल्द ही हरियाणवी भाषा विकास मंच का प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करके उनका रूबरू आभार प्रकट करेगा। मंच ने कहा है की प्रदेश को अपने शिक्षामंत्री पर गर्व है। इस दौरान मंच के संरक्षक डाॅ. जयभगवान शर्मा और सचिव डाॅ.संदीप बापोड़िया ने भी अपना समर्थन जताया।

Related Articles

Back to top button