राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 अप्रैल 2024

इतिहास की 24 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 24 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 अप्रैल 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 24:41 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* बालव – 18:07 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सिद्धि – 29:03 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:46
*🌄सूर्यास्त-* 18:52
*🌙चन्द्रोदय-* 19:21
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:19 से 13:57
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा पूर्णरात्रि , वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ , वैशाख मासीय  व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा , मास भर चन्दन से विष्णु पूजा , मास पर्यन्त पनिसरा / प्याऊ चलाना चाहिये (अशक्ति में धर्म घटादि / मटकादि दान ) , शुक्र अश्वनी नक्षत्र मेष राशि में 23:57 पर , कुमारयोग 24:41 से सूर्योदय तक , षोडषकारण व्रत पूर्ण ( जैन ), श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (नाथद्वारा, कैलाशपुरी , उदयपुर ) , महालक्ष्मी रथोत्सव (कोल्हापुर) , अम्बानाथ यात्रा – सांगलुद (अकोल) , श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस , मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्म दिवस , श्री प्रमोद पांगुरंग सावंत जन्म दिवस। , श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती , श्री टीका राम पालीवाल जयन्ती , मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस ) , शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस , राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस , विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस ( WDAIL) व विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल।_*
*_🔅 कल बृहस्पतिवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा 06:47 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , प्रतिपदा तिथि की वृद्धि।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*भृत्यातिथिषु यो भुंक्ते*
*भुक्तवत्सु नरः सदा ।*
*अमृतं   केवलं   भुंक्ते*
*इति विद्धि युधिष्ठिर ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् 👉*
_हे युधिष्ठिर ! जो सदा भृत्यों (सेवक) और अतिथियों के भोजन कर लेनेके बाद ही स्वयं भोजन करता है, उसे केवल अमृत भोजन करनेवाला (अमृताशी) समझना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 अप्रैल 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*24 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1271 – प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी।
1800 – वाशिंगटन, डी.सी. में कांग्रेस की यू.एस. लाइब्रेरी की स्थापना की गई।
1815 – में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गयी थी (कन्फर्म नहीं है)।
1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1888 – जॉर्ज ईस्टमैन द्वारा कोडक कंपनी की स्थापना की गयी।
1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लडाई की घोषणा की।
1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1916 – आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आदोलन तेज़ किया।
1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926 – ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।
1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत हुई।
1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
1970 – पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।
1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस मिला।
1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
1998 – क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
2002 – अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद हुए।
2003 – तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2006 – नेपाल में संसद बहाल।
2007 – हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 – नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
2010 – अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।
2013 – ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2500 से ज्यादा घायल हो गए।
2013 – अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत हुई और 115 घायल हुए।
2019 – नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल ।
2019 – आस्ट्रेलिया, यूएसए की सुंदरियों को पछाड़ हिसार की पूजा ने जीता बेस्ट इंडिया फेस का ताज।
2020 – विश्‍व बैंक ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के साथ मिलकर आपात स्थिति में अनुबंध प्रबंधन विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।
2020 – नासा ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के लॉन्च के अपने 30 वर्षों का उत्सव मनाया।
2021 – न्यायमूर्ति एन. वेंकट रमणा ने भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को उनकी संपत्ति के पट्टे ई-प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया।
2021 – गाजा से हमास के आतंकियों ने इजरायल पर 36 रॉकेट दागे , जवाबी कार्रवाई में IDF ने तबाही मचाई ।
2022 – जापान में लापता नाव में सवार दस लोगों की मृत्‍यु की पुष्टि हुई।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
2022 – इमैनुएल मैक्रों दोबारा से फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – भारत की तरफ से सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया।
2023 – बांग्लादेश में मोहम्‍मद सहाबुद्दीन ने 22वें राष्‍ट्रपति के रूप शपथ ली।
2023 –  न्यूज़ीलैंड के पास केरमाडेक द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – पाकिस्तान के स्वात पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले में 12 की मौत, तीन इमारतें ध्वस्त व 40 से अधिक घायल हुए।

*24 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1888 – विष्णु राम मेधी – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1908 – वायलेट अल्वा – भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।
1909 – टीका राम पालीवाल – राजस्थान के भूरपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1928 – राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता।
1929 – शम्मी – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1934 – दण्डपाणि जयकान्तन एक बहुमुखी तमिल लेखक थे।
1938 – मैक मोहन हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1940 – अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
1945 – लैरी टेस्लर – अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
1956 – शरद अरविन्द बोबडे एक भारतीय न्यायाधीश तथा बाद में भारत के मुख्य न्यायाधीश बने।
1956 – तीजनबाई – छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और ‘पण्डवानी’ की ‘कापालिक शैली’ की गायिका।
1973 – सचिन तेंदुलकर – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1973 – प्रमोद पांगुरंग सावंत –  गोवा के मुख्यमंत्री।

*24 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1858 – स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन (मतभेद हैं )।
1934 – सी. शंकरन नायर – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1942 – ‘दीनानाथ मंगेशकर’ एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता, प्रसिद्ध नाट्य संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।
1944 – शिवप्रसाद गुप्त – हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1960 – अन्ना साहब भोपटकर – प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1972 – जामिनी रॉय – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1974 – हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’।
2009 – महात्मा रामचन्द्र वीर – एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
2011 – सत्य साईं बाबा – आध्यात्मिक गुरु।
2020 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का निधन।
2020 – प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट रोनोजॉय ‘रॉनी’ रॉय का निधन।
2021 – BHU के प्रसिद्ध वैज्ञानिक ‘हाइड्रोजन मैन’ पद्मश्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ।
2022 – कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल (90) का केरल के पालघाट में निधन हो गया।
2022 – पद्मश्री सम्मानित मशहूर लेखिका बीनापाणी मोहंती (85) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह (73) का कैंसर से निधन हुआ।

*24 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (नाथद्वारा, कैलाशपुरी , उदयपुर )।
🔅 महालक्ष्मी रथोत्सव (कोल्हापुर)।
🔅 अम्बानाथ यात्रा – सांगलुद (अकोल)।
🔅 श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस।
🔅 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्म दिवस।
🔅 श्री प्रमोद पांगुरंग सावंत जन्म दिवस।
🔅 श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती।
🔅 श्री टीका राम पालीवाल जयन्ती।
🔅 मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस )।
🔅 शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस।
🔅 विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस ( WDAIL)।
🔅 विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button