हरियाणा

फरीदाबाद में सगाई समारोह बना जंग का मैदान: गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप, खुशियों के बीच दौड़ी मौत की दहशत

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के गांव फ़फुंदा में देर रात आयोजित लगन-सगाई के कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी में आए गांव के ही कुछ लोगों ने खाना खाने के बाद घर जाने को कहा। इसी बात को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने मौके पर दो राउंड फायर किए और इसके बाद घटना स्थल से फरार हो गए।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग से कार्यक्रम में शामिल लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button