राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 17 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 मई 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 17:44 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* कौलव – 17:42 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* साध्य – 07:07 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:29
*🌄सूर्यास्त-* 19:05
*🌙चन्द्रोदय-* 23:26
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 24:04 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 08:53 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी पंचमी पूर्णरात्रि , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, संत श्री चोखामेला पुण्यतिथि , आचार्य कल्प श्री श्रुत सागर जी महाराज समाधि (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी) , गजल गायक श्री पंकज उधास जयन्ती , श्री के. राजनारायण स्मृति दिवस , विश्व दूरसंचार दिवस और सूचना समाज दिवस (WTISD) व विश्व उच्च रक्तचाप दिवस  (World Hypertension Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 ज्येष्ठ बदी पंचमी 06:00 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचमी तिथि वृद्धि।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नारुन्तुदः स्यान्न नृशंसवादी*
*न   हीनतः   परमभ्याददीत ।*
*ययास्य  वाचा पर उद्विजेत*
*न तां वदेद् रुशतीं पापलोक्याम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_दूसरों के मर्म पर आघात न करें। क्रूरतापूर्ण बात न बोलें, औरों को नीचा न दिखावें। जिसके कहने से दूसरों को उद्वेग होता हो वह रुखाई से भरी हुई बात पापियों के लोक में ले जाने वाली होती है । अतः वैसी बात कभी न बोले।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 मई 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का  दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा।  संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी – संतान का सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है।  कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें । आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा  परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा (20 मई का भी वर्णन)।
1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
1742 – चटुट्ज़ित्ज़ की लड़ाई: फ्रेडरिक द्वितीय और पर्शिया ने ओस्ट्रियों को पराजित किया।
1744 – फ्रेंच किंग लुई XV ने ब्रिटेन पर युद्ध की घोषणा की।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1792 – न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत से, बटनवुड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1814 – नॉर्वे के संविधान पर हस्ताक्षर किए गए और नॉर्वे की संविधान सभा द्वारा क्रिश्चियन फ्रेडरिक को नॉर्वे का नया राजा चुना गया।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।
1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1976 – उज्बेकिस्तान में आये भयंकर भूकंप से हजारों लोग मारे गए।
1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया। जिसे दो चोर ने चुरा लिया था, और उसके बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी।
1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर का अनावरण किया।
2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2007 – भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008 – बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
2010 – देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
2010 – पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- ‘नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।’
2010 – भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम ‘अग्नि-2’ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 90 लोगों की मौत हुई और 200 घायल हुए।
2015 – पश्चिमी कोलम्बिया के सलगर के अल्पाइन शहर में भू स्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत।
2019 – मनाली के नजदीक गुलाबा में भूस्खलन होने से करीब 3000 पर्यटक फंसे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
2019 – ताइवान में पहली बार समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किया गया और एशिया में ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।
2019 – अमेरिकी वायु सेना द्वारा गलती से किए गए हवाई हमले में अफगान पुलिस के 17 अधिकारी मारे गए जबकि 14 अन्य घायल हुए।
2020 – भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण – एनडीएमए द्वारा लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाया गया।
2021 – डीआरडीओ ने कोविडरोधी दवा 2 डीऑक्सी डी-ग्लूकोज की पहली खेप जारी की।
2021 – मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला।
2022 – प्रधानमंत्री ने ट्राई के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
2022 – रक्षा मंत्री ने मुंबई में दो स्वदेशी फ्रंटलाइन युद्धपोतों – आईएनएस सूरत (गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर) और आईएनएस उदयगिरी (स्टील्थ फ्रिगेट) जलावतरण किया।
2022 – श्री अश्विनी वैष्णव ने लेह में नाइलिट केंद्र का उद्घाटन किया।
2022 – हंसा-एनजी विमान का हवा में इंजन रीलाइट परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत तीसरी ‘एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग (ईटीडब्ल्यूजी)’ मुंबई में संपन्न हुई।
2023 – नेपाली शेरपा कामी रीता शेरपा (53) रिकॉर्ड 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े।
2024 – राजस्थान में भरतपुर में नेशनल हाईवे पर ट्रक व बस के भीषण एक्सीडेंट में 4 महिलाओं की मौत, 13 लोग घायल हुए।

*17 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1749 – एडवर्ड जेनर – प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक।
1897 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।
1953 – प्रीति गांगुली – हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
1963 – जॉन डेविड जैक्सन – संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी।
1987 – चार्मी कौर-  भारतीय अभिनेत्री ।

*17 मई को हुए निधन👉*

1972 – रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे।
2009 – प्रकाश मेहरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक।
2011 – बेनू सेन कोलकाता, भारत के एक भारतीय फोटोग्राफर थे।
2012 – डोना समर – अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री थीं।
2014 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।
2020 – प्रसिद्ध मराठी लेखक रत्नाकर मटकरी का निधन।
2021 – के. के. अग्रवाल – भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
2021 – प्रसिद्ध तमिल लेखक, उपन्यासकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित के राजनारायण (98) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर पहलवान वेन कोलमैन (79) का निधन हुआ।
2023 – हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानन्द हिन्दुजा (87) का निधन हुआ।
2024 – रग्बी प्लेयर सिड गोइंग (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी उड़ान परिचर (88) का निधन हुआ।

*17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत श्री चोखामेला पुण्यतिथि।
🔅 आचार्य कल्प श्री श्रुत सागर जी महाराज समाधि (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी)।
🔅 गजल गायक श्री पंकज उधास जयन्ती।
🔅 श्री के. राजनारायण स्मृति दिवस।
🔅 विश्व दूरसंचार दिवस और सूचना समाज दिवस (WTISD)।
🔅 विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button